सीएम धामी ने आरएसएस के प्रांत कार्यालय में मनाई दिवाली, पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को दी शुभकामनाएं
CM Pushkar Singh Dhami Celebrates Diwali: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दीपावली के पावन अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी.
सीएम धामी ने की सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और हमारी समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है. यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है.
दिवाली सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा का त्योहार- सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला पर्व भी है. यह अवसर हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सामूहिक रूप से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय में पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवक बंधुओं के साथ दीपावली का पावन पर्व मनाया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 7, 2026
दीपावली हमारी समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से… pic.twitter.com/AD2kn9B8pO
सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
इसके साथ ही सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय में पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवक बंधुओं के साथ दीपावली का पावन पर्व मनाया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं'
उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "दीपावली हमारी समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ते हुए सेवा, सद्भाव और राष्ट्रहित के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है."
'विदेशी पिचों पर वो सबसे ज्यादा...,' इरफान पठान ने केएल राहुल को लेकर कह दी ये बड़ी बात
Irfan Pathan on KL Rahul: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में एक वक्त टीम इंडिया फंस गई थी. सिर्फ 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के पसीने छूट रहे थे, लेकिन तब टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल संकटमोचक बनकर क्रीज पर उतरे और टीम को संभाला. मुश्किल हालातों और कीवी गेंदबाजों के तीखे आक्रमण के बीच राहुल ने न सिर्फ क्रीज पर पैर जमाए रखे, बल्कि बेहद कठिन वक्त में महत्वपूर्ण रन भी बनाए, जिसकी वजह से टीम इंडिया मैच में आगे निकली. केएल राहुल की इसी जुझारू बल्लेबाजी को देखने के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान भी उनके मुरीद हो गए हैं और उन्होंने केएल राहुल की जमकर तारीफ की.
मुश्किल पिचों पर राहुल की बल्लेबाजी देखना अच्छा अनुभव - इरफान पठान
इरफान पठान ने केएल राहुल को विदेशी और कठिन परिस्थितियों वाली पिचों पर खेलने के लिए भारत का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज करार दिया है. इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, "कठिन विदेशी पिचों पर केएल राहुल सबसे सहज महसूस करने वाले भारतीय बल्लेबाजों में से एक हैं. क्रीज पर उनके पास जो शानदार तकनीक, संयम और शांत स्वभाव है, वह वाकई अद्भुत और बेमिसाल है. उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना हमेशा एक सुखद अनुभव और आनंद देता है.
KL Rahul has to be one of the most comfortable Indian batters on difficult overseas pitches. The technique, the composure and the calmness he brings to the crease are simply outstanding. A pleasure to watch him bat. @klrahul
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) November 7, 2026
तकनीक और मानसिक मजबूती की तारीफ
क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि न्यूजीलैंड या सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) की तेज और उछाल भरी पिचों पर जहां अच्छे-अच्छे बल्लेबाज संघर्ष करते हैं, वहां केएल राहुल अपनी मजबूत रक्षात्मक तकनीक और गेंद को देर से खेलने की कला के कारण सफल रहते हैं. पठान ने इसी खूबी को रेखांकित किया है कि दबाव की परिस्थितियों में भी राहुल क्रीज पर घबराते नहीं हैं, बल्कि उनका संयम ही उन्हें दूसरों से अलग बनाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









.jpg)

