Responsive Scrollable Menu

'विदेशी पिचों पर वो सबसे ज्यादा...,' इरफान पठान ने केएल राहुल को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Irfan Pathan on KL Rahul: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में एक वक्त टीम इंडिया फंस गई थी. सिर्फ 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के पसीने छूट रहे थे, लेकिन तब टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल संकटमोचक बनकर क्रीज पर उतरे और टीम को संभाला. मुश्किल हालातों और कीवी गेंदबाजों के तीखे आक्रमण के बीच राहुल ने न सिर्फ क्रीज पर पैर जमाए रखे, बल्कि बेहद कठिन वक्त में महत्वपूर्ण रन भी बनाए, जिसकी वजह से टीम इंडिया मैच में आगे निकली. केएल राहुल की इसी जुझारू बल्लेबाजी को देखने के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान भी उनके मुरीद हो गए हैं और उन्होंने केएल राहुल की जमकर तारीफ की. 

मुश्किल पिचों पर राहुल की बल्लेबाजी देखना अच्छा अनुभव - इरफान पठान

इरफान पठान ने केएल राहुल को विदेशी और कठिन परिस्थितियों वाली पिचों पर खेलने के लिए भारत का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज करार दिया है. इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, "कठिन विदेशी पिचों पर केएल राहुल सबसे सहज महसूस करने वाले भारतीय बल्लेबाजों में से एक हैं. क्रीज पर उनके पास जो शानदार तकनीक, संयम और शांत स्वभाव है, वह वाकई अद्भुत और बेमिसाल है. उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना हमेशा एक सुखद अनुभव और आनंद देता है.

तकनीक और मानसिक मजबूती की तारीफ

क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि न्यूजीलैंड या सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) की तेज और उछाल भरी पिचों पर जहां अच्छे-अच्छे बल्लेबाज संघर्ष करते हैं, वहां केएल राहुल अपनी मजबूत रक्षात्मक तकनीक और गेंद को देर से खेलने की कला के कारण सफल रहते हैं. पठान ने इसी खूबी को रेखांकित किया है कि दबाव की परिस्थितियों में भी राहुल क्रीज पर घबराते नहीं हैं, बल्कि उनका संयम ही उन्हें दूसरों से अलग बनाता है.

यह भी पढ़ें:  'शुक्र है कि जीत मिली...', न्यूजीलैंड के खिलाफ 135 रन बनाने में ही टीम इंडिया का हुआ बुरा हाल, तो कप्तान गिल ने कह दी ये बात

Continue reading on the app

पोलैंड में शहर क्राको के बाजार में भीषण गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, संदिग्ध हमलावर को पकड़ा

पोलैंड के बड़े शहर क्राको के मुख्य बाजार चौक में भीषण गोलीबारी सामने आई है. इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध हमलावर को गोली मार दी गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Continue reading on the app

  Sports

'20-30 रन कम रह गए...', पाकिस्तान से हार पर बोले भारतीय कप्तान, अर्जुन की तारीफ में पढ़े कसीदे

india under 19 captain lakshya raichandani statement: भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि एक समय पाकिस्तान की टीम 60 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी और भारत के पास मुकाबले में वापसी करने का अच्छा मौका था. लेकिन गेंदबाज उस स्थिति का पूरा फायदा नहीं उठा सके. Sun, 8 Nov 2026 21:45:13 +0530

  Videos
See all

Saeed Ansari: जय श्री राम बोलने पर मुझे जेल में डाल दिया था - BJP विधायक #dangal #sayeedansari #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T19:42:21+00:00

Saeed Ansari: SP प्रवक्ता ने सरकार पर लगाए कई आरोप #dangal #sayeedansari #bjp #congress #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T19:39:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers