'पूर्वोत्तर आखिरी नहीं, बल्कि देश की पहली सीमा', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुकना में जवानों संग मनाई दिवाली; दिया ये खास संदेश
Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवाली के अवसर पर शनिवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित सुकना मिलिट्री कैंप पहुंचे. जहां उन्होंने सेना के जवानों के साथ दिवाली का जश्न मनाया. इस दौरान रक्षा मंत्री ने जवानों के साथ 'बड़ा खाना' में भी भाग लिया. रक्षा मंत्री ने पूर्वोत्तर को देश का 'पहला सिरा' बताते हुए कहा कि आज के समय में युद्ध के तरीके पूरी तरह बदल चुके हैं और दुश्मन ड्रोन, साइबर हमले और सोशल मीडिया पर अफवाहों द्वारा हाइब्रिड वॉर लड़ रहा है. इसके साथ ही उन्होंने सैनिकों की वीरता की सराहना की. सथङी उनके परिवारों के कल्याण की जिम्मेदारी लेने का भी पूरा आश्वासन दिया.
रक्षा मंत्री ने जवानों को किया संबोधित
दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी स्थित सुकना मिलिट्री स्टेशन में 'बड़ा खाना' (सैनिकों के सामूहिक भोज) के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों को संबोधित भी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता, सांस्कृतिक विविधता और अनूठी परंपराएं मौजूद हैं.
पूर्वोत्तर आखिरी नहीं बल्कि देश की पहली सीमा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा, "मैं पूर्वोत्तर को भारत का आखिरी सीमांत नहीं, बल्कि देश का पहला सीमांत मानता हूं. जब हम भारत के भूगोल, संस्कृति और सभ्यता पर विचार करते हैं, तो पूर्वोत्तर का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता, सांस्कृतिक विविधता और अनूठी परंपराओं के साथ, यह क्षेत्र भारत की पहचान में एक विशेष आयाम जोड़ता है."
North East भारत का अंतिम छोर नहीं, बल्कि उसकी खूबसूरत शुरुआत है। यह क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और रणनीतिक महत्त्व के कारण भारत की पहचान और सामर्थ्य को एक विशिष्ट आयाम प्रदान करता है। pic.twitter.com/B8bTn3uusm
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 7, 2026
अखिलेश ने बिस्मिल्लाह खान का घर गिराए जाने का दावा किया, निगम ने कहा-‘परिवार वाले तोड़ रहे’
अखिलेश ने बिस्मिल्लाह खान का घर गिराए जाने का दावा किया, निगम ने कहा-‘परिवार वाले तोड़ रहे’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24









