दूसरों की बातों को नहीं बनाया कमजोरी, खुद पर किया भरोसा; आंखों की रोशनी गई तो दुनिया को समझने की नजर मिली
Women's Success Story: नालंदा की आकृति राजवंशी ने 2023 में रोशनी खोने के बाद हार नहीं मानी. दिल्ली आकर सिलाई, हैंडीक्राफ्ट और कला सीखी. सरकारी नौकरी के बजाय वह कला और हुनर के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं. उनकी प्रेरणादायक कहानी सिखाती है कि असली खूबसूरती सोच और हुनर में है. उनकी कहानी हौसले और आत्मनिर्भरता की मिसाल है.
यमन में 2 दिन में दूसरा हवाई हमला, 52 मौतें:मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं-बच्चे; हूती विद्रोहियों का आरोप- सऊदी ने एयरस्ट्राइक की
यमन में लगातार दूसरे दिन हवाई हमला हुआ है। शनिवार को राजधानी सना के पास अल-शरिया गांव में हुए हमले में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बताए जा रहे हैं। हूती विद्रोहियों ने आरोप लागाया कि हमले के पीछे सऊदी अरब का हाथ है। हालांकि, सऊदी अरब की ओर से इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे एक दिन पहले दक्षिणी यमन के एक बाजार पर हवाई हमला हुआ था। हूती विद्रोहियों के मुताबिक, इस हमले में 30 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह दोनों घटनाओं में 52 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले हुए हमले की 2 तस्वीरें 2015 से जारी है सऊदी और हूतियों की लड़ाई यमन में हूतियों ने 2014 में राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद 2015 में सऊदी अरब ने कई देशों के साथ मिलकर उनके खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया। सऊदी अरब चाहता था कि यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार दोबारा सत्ता में आए और हूतियों का कब्जा खत्म हो। इसके बाद कई साल तक यमन में हवाई हमले होते रहे। लेकिन हूतियों को पूरी तरह पीछे धकेलने में सऊदी गठबंधन कामयाब नहीं हो पाया। हूती अब भी यमन के बड़े हिस्से में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। उनकी लड़ाई का असर अब सऊदी अरब की सुरक्षा पर भी पड़ रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









