Responsive Scrollable Menu

दिवाली से पहले राजस्थान की हवा हुई जहरीली, भिवाड़ी में AQI 300 पार; वीडियो में जाने जयपुर-अलवर समेत कई जिलों में भी प्रदूषण बढ़ा

दिवाली से पहले राजस्थान की हवा हुई जहरीली, भिवाड़ी में AQI 300 पार; वीडियो में जाने जयपुर-अलवर समेत कई जिलों में भी प्रदूषण बढ़ा

Continue reading on the app

वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश ने 386 रन बनाए:दूसरे टेस्ट में तौहीद हृदोय ने 242 रन की पारी खेली, 22 चौके और 11 छक्के लगाए

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने पहली पारी में 386 रन बनाए। सिलहट में तौहीद हृदोय ने 242 रन बनाए। उन्होंने पारी में 22 चौके और 11 छक्के लगाए। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे। शनिवार को तीसरे दिन स्टंप्स वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 7 रन बनाए हैं। टीम बांग्लादेश के पहली पारी के स्कोर 23 रन पीछे हैं। तौहीद ने आखिरी दो बल्लेबाजों के साथ जोड़े 202 रन बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 51 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तौहीद हृदोय बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने शुरुआत में आराम से खेलना शुरू किया। लेकिन दूसरी छोर मुश्किल तब और बढ़ गई, जब शादमान इस्लाम टखने की चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। 184 रन पर सात विकेट गिरने के बाद बांग्लादेश के पास हृदोय ने पहले तैजुल इस्लाम के साथ आठवें विकेट के लिए 117 रन जोड़े। इस साझेदारी ने टीम को 300 रन के पार पहुंचाया। तैजुल के आउट होने के बाद हृदोय ने तस्किन अहमद के साथ नौवें विकेट के लिए 85 रन जोड़े। तस्किन ने 29 गेंदों पर 12 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए टेस्ट में सबसे बड़ी पारी हृदोय का 242 रन का स्कोर बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने मुशफिकुर रहीम के 219 रन के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। वे टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बांग्लादेश के चौथे बल्लेबाज भी बने। उनसे पहले मुशफिकुर रहीम, तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन यह उपलब्धि हासिल कर चुके थे। मैदान पर विवादों से भी रहा है नाता हृदोय को पिछले साल बांग्लादेश की घरेलू क्रिकेट लीग ढाका प्रीमियर लीग में अंपायरों के साथ बहस के कारण आलोचना झेलनी पड़ी थी। अबाहानी के खिलाफ मैच में अंपायर तनवीर अहमद और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद सैकत के साथ उनकी बहस हुई थी। इस घटना के बाद उन्हें दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। अंडर-19 क्रिकेट से राष्ट्रीय टीम तक पहुंचे बोगुरा में जन्मे 25 साल के हृदोय ने कम उम्र में ही क्रिकेट में पहचान बनानी शुरू कर दी थी। वे बांग्लादेश के अंडर-19 सिस्टम का हिस्सा रहे और 2018 तथा 2020 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेले। 2020 में वे टीम के उपकप्तान थे। उस टूर्नामेंट में बांग्लादेश ने पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन के बाद 2023 बांग्लादेश प्रीमियर लीग में उन्होंने 403 रन बनाए। इसी प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में सिलेक्शन कराया। मार्च 2023 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल और उसी महीने आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। वनडे डेब्यू में उन्होंने 85 गेंदों पर 92 रन बनाए थे। जंगू-विकहम के बीच शतकीय साझेदारी वेस्टइंडीज ने पहले दिन 4 विकेट पर 235 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे दिन टीम 356 रन पर ऑलआउट हुई। नाकेविन विकहम ने 61 रन बनाए। उन्होंने जंगू के साथ चौथे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी की। जंगू ने 212 गेंदों पर 133 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। जस्टिन ग्रीव्स ने 51 रन का योगदान दिया। जोशुआ बिशप ने 23 और जोमेल वॉरिकन ने नाबाद 27 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 90 रन देकर 6 विकेट लिए। तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज को 2-2 विकेट मिले। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेशी क्रिकेटर शदमान इस्लाम का टखना मुड़ा बांग्लादेश के ओपनर शदमान इस्लाम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। उनका टखना मुड़ने के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

गलतियों से सीखकर न्यूजीलैंड में चमके गुरनूर बरार... 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए मजबूत की दावेदारी

Gurnoor Brar super performance against new zealand 2nd odi: गुरनूर बरार ने वेस्टइंडीज दौरे पर महंगे साबित होने और निराशाजनक प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ जोरदार वापसी की है. न्यूजीलैंड दौरे पर पहले दो वनडे मैचों में 10.57 के बेहतरीन औसत से 7 विकेट झटककर वह सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं. बरार ने स्वीकार किया कि शुरुआती असफलताएं निराशाजनक थीं, लेकिन उन्होंने कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के समर्थन से अपनी गलतियों से सबक लिया. इस शानदार कमबैक ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में उनकी दावेदारी को बेहद मजबूत कर दिया है. Sat, 7 Nov 2026 21:37:56 +0530

  Videos
See all

Sonia Gandhi News: बीच डिबेट पूर्व सांसद का सोनिया गांधी पर बड़ा खुलासा! | Babri Masjid |Batla House #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T16:08:06+00:00

Manish Malhotra's Diwali bash में Parineeti Chopra Raghav Chadha पहुंचे, Fans को कहा Happy Diwali ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T16:06:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers