Shalabh Mani Tripathi का Akhilesh Yadav के 'PDA' पर प्रहार, 'सपा राज में ब्राह्मणों पर हुए जुल्म...'
UP News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव के हालिया 'ब्राह्मण सम्मेलन' और उनके चर्चित 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर जोरदार हमला बोला है। शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव ने PDA का मजाक बनाकर रख दिया है। वे कभी P का मतलब पीड़ित बताते हैं, कभी पिछड़ा, कभी पासवान और अब चुनाव आते ही 'पंडित' बताने लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि ब्राह्मण समाज इतना नादान नहीं है कि बार-बार बदलने वाली राजनीतिक परिभाषाओं को स्वीकार कर ले। इसके साथ ही उन्होंने सपा शासनकाल में हुए कन्नौज के नीरज मिश्रा हत्याकांड का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सपा सरकार में ब्राह्मणों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न और अपमान हुआ था। UP News: Bharatiya Janata Party (BJP) MLA Shalabh Mani Tripathi has strongly attacked Samajwadi Party (SP) chief Akhilesh Yadav's recent 'Brahmin Conference' and his famous 'PDA' (Backward, Dalit, Minority) formula. Shalabh Mani Tripathi said that Akhilesh Yadav has made a mockery of PDA. Sometimes he says P stands for victim, sometimes backward, sometimes Paswan and now with the elections approaching, he has started saying 'Pandit'. He claimed that the Brahmin community is not so naive as to accept the ever-changing political definitions. Along with this, referring to the Neeraj Mishra murder case of Kannauj which took place during the SP rule, he alleged that Brahmins were most oppressed and insulted under the SP government. #shalabhmanitripathi #akhileshyadav #pdaformula #uppolitics #bjpvssp #NeerajMishraCase #BrahminSammelan ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
भोपाल मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, अब हर रविवार 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो, रात 8:30 बजे तक कर सकेंगे सफर
भोपाल मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार और सार्वजनिक अवकाश के लिए नई समय-सारणी लागू की है। दरअसल अब इन दिनों मेट्रो हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी और संचालन पहले की तुलना में एक घंटे अधिक चलेगा। वहीं नई व्यवस्था के बाद लोग रात 8:30 बजे तक मेट्रो सेवा का लाभ ले सकेंगे।
दरअसल भोपाल मेट्रो के संचालन में किए गए इस बदलाव का उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। नई व्यवस्था के अनुसार रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन सुभाष नगर स्टेशन से एम्स के लिए अंतिम मेट्रो शाम 7:30 बजे रवाना होगी, जबकि एम्स स्टेशन से सुभाष नगर के लिए आखिरी मेट्रो रात 8 बजे चलेगी। दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा नियमित अंतराल पर उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रियों को कम इंतजार करना पड़ेगा। रात 8:30 बजे तक लोग अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। हालांकि सप्ताह के अन्य कार्य दिवसों में मेट्रो का संचालन पहले से तय समय के अनुसार ही जारी रहेगा।
पीक आवर्स में पहले जैसी रहेगी सुविधा
वहीं मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि कार्य दिवसों में मौजूदा समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक और शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक पीक आवर्स में यात्रियों को हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा मिलती रहेगी। वहीं सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक नॉन-पीक आवर्स में मेट्रो पहले से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलेगी। हाल ही में भोपाल मेट्रो में अत्याधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू की गई है। इसके बाद दोनों ट्रैक पर नियमित परिचालन शुरू होने से संचालन व्यवस्था और बेहतर हुई है। इसी के चलते रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर सेवा अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है ताकि अधिक से अधिक यात्री मेट्रो का लाभ उठा सकें।
डिस्काउंट की सुविधा भी जारी
दरअसल भोपाल मेट्रो में यात्रियों के लिए ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम पहले से संचालित है। यात्री एमपीएमआरसीएल मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट का भुगतान यूपीआई, क्यूआर कोड, ई-वॉलेट और एमपी मेट्रो मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। इसके अलावा यात्रियों को कई तरह की छूट भी मिल रही है। रिटर्न जर्नी टिकट पर 5 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं ई-वॉलेट रिचार्ज करने पर भी अतिरिक्त बोनस का लाभ मिलेगा। 200 से 499 रुपए तक के रिचार्ज पर 8 प्रतिशत, 500 से 999 रुपए तक 10 प्रतिशत, 1000 से 1499 रुपए तक 12 प्रतिशत और 1500 से 2000 रुपए तक के रिचार्ज पर 15 प्रतिशत बोनस राशि दी जाएगी। यह सभी सुविधाएं यात्रियों को कैशलेस और आसान यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लागू की गई हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
Mp Breaking News







