भोपाल मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, अब हर रविवार 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो, रात 8:30 बजे तक कर सकेंगे सफर
भोपाल मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार और सार्वजनिक अवकाश के लिए नई समय-सारणी लागू की है। दरअसल अब इन दिनों मेट्रो हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी और संचालन पहले की तुलना में एक घंटे अधिक चलेगा। वहीं नई व्यवस्था के बाद लोग रात 8:30 बजे तक मेट्रो सेवा का लाभ ले सकेंगे।
दरअसल भोपाल मेट्रो के संचालन में किए गए इस बदलाव का उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। नई व्यवस्था के अनुसार रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन सुभाष नगर स्टेशन से एम्स के लिए अंतिम मेट्रो शाम 7:30 बजे रवाना होगी, जबकि एम्स स्टेशन से सुभाष नगर के लिए आखिरी मेट्रो रात 8 बजे चलेगी। दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा नियमित अंतराल पर उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रियों को कम इंतजार करना पड़ेगा। रात 8:30 बजे तक लोग अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। हालांकि सप्ताह के अन्य कार्य दिवसों में मेट्रो का संचालन पहले से तय समय के अनुसार ही जारी रहेगा।
पीक आवर्स में पहले जैसी रहेगी सुविधा
वहीं मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि कार्य दिवसों में मौजूदा समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक और शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक पीक आवर्स में यात्रियों को हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा मिलती रहेगी। वहीं सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक नॉन-पीक आवर्स में मेट्रो पहले से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलेगी। हाल ही में भोपाल मेट्रो में अत्याधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू की गई है। इसके बाद दोनों ट्रैक पर नियमित परिचालन शुरू होने से संचालन व्यवस्था और बेहतर हुई है। इसी के चलते रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर सेवा अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है ताकि अधिक से अधिक यात्री मेट्रो का लाभ उठा सकें।
डिस्काउंट की सुविधा भी जारी
दरअसल भोपाल मेट्रो में यात्रियों के लिए ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम पहले से संचालित है। यात्री एमपीएमआरसीएल मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट का भुगतान यूपीआई, क्यूआर कोड, ई-वॉलेट और एमपी मेट्रो मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। इसके अलावा यात्रियों को कई तरह की छूट भी मिल रही है। रिटर्न जर्नी टिकट पर 5 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं ई-वॉलेट रिचार्ज करने पर भी अतिरिक्त बोनस का लाभ मिलेगा। 200 से 499 रुपए तक के रिचार्ज पर 8 प्रतिशत, 500 से 999 रुपए तक 10 प्रतिशत, 1000 से 1499 रुपए तक 12 प्रतिशत और 1500 से 2000 रुपए तक के रिचार्ज पर 15 प्रतिशत बोनस राशि दी जाएगी। यह सभी सुविधाएं यात्रियों को कैशलेस और आसान यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लागू की गई हैं।
UPI पर चार्ज लगेगा या नहीं? वित्त मंत्री ने साफ की तस्वीर
निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के उस आरोप पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि यूपीआई के इस्तेमाल पर आम लोगों को अधिक भुगतान करना पड़ सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan










