Responsive Scrollable Menu

'शुक्र है कि जीत मिली...', न्यूजीलैंड के खिलाफ 135 रन बनाने में ही टीम इंडिया का हुआ बुरा हाल, तो कप्तान गिल ने कह दी ये बात

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में DLS नियम के तहत 4 रन से जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की इस वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. न्यूजीलैंड को महज 134 रनों पर ढेर करने के बाद भारतीय टीम को यह लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन कीवी गेंदबाजों ने पिच का फायदा उठाते हुए मैच को अंत तक रोमांचक बना दिया. हालांकि, भारतीय टीम को आखिरकार मैच में जीत मिली, क्योंकि बारिश की वजह से मैच के पूरे ओवर नहीं फेंके जा सके. बता दें कि टीम इंडिया ने 111 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने पिच की चुनौतियों, गेंदबाजों के प्रदर्शन और मैच के आखिरी ओवरों में पैदा हुए दबाव को लेकर खुलकर बात की.

बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी वेलिंगटन की पिच

मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "जब तक हमें जीत मिल रही है, तब तक सब ठीक है, लेकिन यहां बल्लेबाजी करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. जब हमारी गेंदबाजी ने उन्हें 134 रनों पर आउट कर दिया था, तो मुझे लगा था कि यह एक बेहद आसान लक्ष्य होगा, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं था. मुझे बेहद खुशी है कि आखिरकार हम वहां (जीत की दहलीज) तक पहुंच गए."

शुभमन गिल ने की गुरनूर बरार की तारीफ

शुभमन गिल ने इस मुकाबले और पिछले मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों, खासकर गुरनूर के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. कप्तान ने युवा गेंदबाजों के भविष्य पर भरोसा जताते हुए कहा, "पिछले मैच में गुरनूर ने भी सच में बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी. जैसे-जैसे उन्हें और अनुभव मिलेगा, वे उतने ही अधिक निरंतर होते जाएंगे. उनके पास गति और उछाल पहले से ही है, जो एक तेज गेंदबाज के लिए सबसे जरूरी है. हमारे ज्यादातर तेज गेंदबाजों में ये सभी खूबियां मौजूद हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आखिरकार दबाव में प्रदर्शन करने के बारे में ही है."

प्लेयर ऑफ द मैच बने गुरनूर बरार

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में भी गुरनूर बरार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 4 विकेट लेकर कीवी टीम का बल्लेबाजी ऑर्डर ध्वस्त कर दिया. उन्होंने 10 ओवरों के अपने स्पेल में सिर्फ 30 रन देकर 4 विकेट लेने का कारनामा किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

Continue reading on the app

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को दीपावाली की बधाई, सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

PM Modi wishes Diwali: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया. पीएम मोदी ने 'नमस्ते' कहते हुए अपने वीडियो की शुरुआत की. उन्होंने आगे कहा, "दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है. प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है. आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपका यह पर्व, आगे का यह समय, सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे. मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाता हूं; और हर वर्ष जैसा कि आप जानते हैं कि देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्य क्रम है जो इस बार भी जारी रहेगा. आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं."

Continue reading on the app

  Sports

'सर, मैं टेस्ट क्रिकेट छोड़ रहा हूं...' कोच बदरुद्दीन का खुलासा, मटन बिरयानी की वह शर्त जिसने बदल दी शमी की किस्मत

Mohammed Shami coach Badruddin Siddique: यूपी के छोटे से कस्बे सहसपुर से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद शमी को जब उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम में नजरअंदाज किया गया, तब उनके कोच बदरुद्दीन ने कोलकाता के कोच अब्दुल मोनायेम से संपर्क किया. इसके बाद शमी बंगाल के टाउन क्लब से जुड़े, जहां क्लब के तत्कालीन सचिव देब्रत दास ने उन्हें संरक्षण दिया. मटन बिरयानी के शौकीन शमी ने अपनी शानदार सीम पोजीशन, बैकस्पिन और रिवर्स स्विंग के दम पर न सिर्फ बंगाल क्रिकेट में अपनी जगह बनाई, बल्कि अपनी असाधारण गेंदबाजी से भारतीय क्रिकेट जगत में एक खास मुकाम हासिल किया. Sat, 7 Nov 2026 22:17:52 +0530

  Videos
See all

11 और 12 नवंबर को Bharat Agriculture Conference 2026 का आयोजन Bharat Mandpam में | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T18:05:44+00:00

Jab Desh Mein Hai Diwali: जानिए क्या है Delhi Police की Navya Disha पहल? | Library | Diwali 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T18:06:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers