Responsive Scrollable Menu

Sonia Gandhi के बयानों पर BJP का पलटवार, देश की प्रगति देखने के लिए इतालवी चश्मा उतारें

नयी दिल्ली, सात नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी पर शनिवार को तीखा हमला बोला और कहा कि वह पिछले 12 वर्षों में भारत की सर्वांगीण प्रगति को देखने के लिए “इतालवी चश्मा” उतार दें। पार्टी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू किए जाने के कदम को “सही ठहराने” के लिए भी सोनिया की आलोचना की और कहा कि “उनकी पीआर (जन संपर्क) कवायद सच को छिपा नहीं सकती।” भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य तरुण चुग ने सोनिया की ओर से उनके संस्मरण के प्रकाशन से पहले की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस का दशकों से जाति, धर्म और वोट बैंक की राजनीति के जरिये देश को बांटने का इतिहास रहा है। चुग ने सोनिया से कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के शासनकाल में हुए विभिन्न घोटालों, 1984 के सिख-विरोधी दंगों और भोपाल गैस त्रासदी के बारे में भी लिखना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया, “सोनिया भाजपा-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन के तहत सनातन के उदय को पचा नहीं पा रही हैं।” सोनिया ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन से पहले ‘द हिंदू’ के साथ साक्षात्कार में आरोप लगाया था कि पिछले 12 वर्षों में भारत के ताने-बाने, लोकतंत्र और संस्थाओं को “भारी नुकसान” पहुंचा है। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार के जाने के बाद भी देश की व्यवस्थाओं को फिर से पटरी पर लाने में समय लगेगा। कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि लोग अब बेचैन होने लगे हैं और देश को हो रहे नुकसान को समझने लगे हैं।

चुग ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में सोनिया की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अगर आप अपना इतालवी चश्मा उतार दें, तो आपको भारत साफ-साफ दिखाई देगा : सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और 7.8 फीसदी (जीडीपी) विकास दर के साथ एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरता हुआ भारत।” उन्होंने कहा, “आज पूरे देश के नागरिकों के बीच आस्था की एक नयी लहर दौड़ रही है, लेकिन आप इसे पचा नहीं पा रही हैं।” चुग ने सोनिया को कांग्रेस के शासनकाल के दौरान सामने आए विभिन्न “घोटालों” की भी याद दिलाई और कहा कि वह इनके बारे में भी लिखें। भाजपा नेता ने कहा, “आप बेशक किताब लिखें, लेकिन यह भी बताएं कि बाटला हाउस मुठभेड़ में जब एक आतंकवादी मारा गया था, तो आपकी आंखों में आंसू क्यों आए थे और आप पूरी रात क्यों रोई थीं? देश जानना चाहता है कि भारतीय सैनिकों की शहादत पर आपने आज तक एक शब्द भी क्यों नहीं कहा है।” चुग ने सोनिया से 1984 के सिख-विरोधी दंगों के बारे में लिखने को भी कहा।

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सिख समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “जब एक बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है।” चुग ने कहा, “आपको यह लिखना चाहिए कि बोफोर्स तोप घूसकांड में आपके परिवार से कौन-कौन शामिल था। आपको यह भी लिखना चाहिए कि भोपाल गैस त्रासदी के दोषियों को क्यों और किसके इशारे पर भागने दिया गया?” उन्होंने कहा, “देश जानना चाहता है कि आप भारत की संस्कृति को कभी डेंगू, कभी बीमारी और कभी संक्रमण क्यों बताती हैं तथा इसे जड़ से खत्म करने का संकल्प क्यों लेती हैं।” चुग ने कहा कि भारत “ऋषियों, संतों, तपस्वियों और तप” की भूमि है तथा यह ऐसी ही बनी रहेगी। सोनिया ने साक्षात्कार में आपातकाल पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि यह कदम संवैधानिक तरीके से उठाया गया था।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा था, “आपातकाल के बाद ही मुझे इस बात की असल गंभीरता का पता चला कि क्या कुछ हो रहा था। हां, लोकतांत्रिक अधिकारों में कटौती की गई थी और बंदी प्रत्यक्षीकरण को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन यह सब संवैधानिक तरीके से किया गया था।” उन्होंने कहा था, “फिर भी, जब मैं खुद को उस दौर में वापस ले जाती हूं और इंदिरा गांधी के नजरिये से देखने की कोशिश करती हूं, तो मैं उन्हें तेजी से बिगड़ते हालात से जूझते हुए पाती हूं : हिंसक विरोध-प्रदर्शन, सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक परिवहन में आगजनी, बड़े पैमाने पर सुनियोजित अशांति और यहां तक कि नौकरशाही एवं सशस्त्र बलों से आदेश न मानने का आह्वान भी।” भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आपातकाल लागू किए जाने के कदम को “सही ठहराने” के लिए सोनिया की आलोचना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वह (सोनिया) इंदिरा गांधी को एक पीड़ित के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनकी यह पीआर कवायद सच को छिपा नहीं सकती।” भंडारी ने आरोप लगाया, “इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था और राजीव गांधी ने 1984 में सिखों के नरसंहार को सही ठहराते हुए अपने मशहूर बयान-‘जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है’-के जरिये उसी विरासत को आगे बढ़ाया था।” उन्होंने कहा, “देश ने गांधी-वाद्रा परिवार को माफ नहीं किया है और न ही कभी करेगा।” भंडारी ने लिखा, “सोनिया गांधी बाबरी के लिए रोईं, सोनिया गांधी बाटला हाउस के लिए रोईं, सोनिया गांधी वोट बैंक के लिए कुछ भी कर सकती हैं।

कांग्रेस हिंदुओं से नफरत करती है।”

Continue reading on the app

राम नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, 30 लाख से ज्यादा दीए जलाए जाएंगे, महारिकॉर्ड की तैयारी

अयोध्या में दीपोत्सव का 10वां संस्करण एक बार फिर से भव्य और ऐतिहासिक होने वाला है. रामनगरी के 6 घाटों पर 30 लाख से ज्यादा मिट्टी के ​​दीए प्रज्वलित किए जाएंगे. इसके साथ आसमान में 2,100 स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से रामायण के खास प्रसंगों को दिखाने की कोशिश होगी. इस भव्य आयोजन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे. इसके साथ अलावा 2,151 अर्चक एक साथ महा आरती को संपन्न करेंगे. दीपोत्सव में इस बार परंपरा और आधुनिक तकनीक का खास संगम दिखाई देगा. 

Continue reading on the app

  Sports

वेलिंग्टन ODI में गुरनूर बराड़ बने जीत के स्टार, विराट-रोहित की मदद से ऐसे की वापसी

गुरनूर बराड़ के करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उन्होंने अपने छोटे से करियर में ही 2 अलग-अलग मुकाबलों में 90 से ज्यादा रन लुटा दिए थे. मगर न्यूजीलैंड में उन्होंने 2 मुकाबलों में 7 विकेट झटके हैं. Sat, 07 Nov 2026 21:41:30 +0530

  Videos
See all

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या के आसमान में प्रभु श्रीराम की भव्य झलकियां | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T16:38:35+00:00

Diwali 2026 पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा India Gate| Diwali 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T16:39:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers