Responsive Scrollable Menu

अब ट्रेन छूट गई, बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते... अखिलेश के अयोध्या दौरे की चर्चा पर ब्रजेश पाठक का तंज

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे के कार्यक्रम की खबरों पर बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के दौरे को लेकर तंज सकते हुए कहा कि बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते। जनता सब समझ चुकी है। जनता विपक्ष के इस राजनीतिक पैंतरे को बखूबी समझ रही है। सवाल यही है कि इतने दिन कैसे लग गए? ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि अगर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अयोध्या दर्शन करने आ रहे हैं, तो उनका स्वागत है, लेकिन उनको पूरी निष्ठा के साथ सनातन परंपरा को स्वीकार करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सपनों में भी SP को दिखती है BJP की डबल इंजन सरकार, Pankaj Chaudhary का तंज


आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे ने शनिवार को घोषणा की कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर जाएंगे। जनवरी 2024 में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री का यह वहां पहला दौरा होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। वे हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का आशीर्वाद लेंगे। साथ ही, वे राम मंदिर में भी आशीर्वाद लेंगे। पांडे ने पत्रकारों से कहा कि हम बहुत खुश हैं। हम पूरे दिल से उनका स्वागत करेंगे।

इसे भी पढ़ें: इस दिन राम मंदिर दर्शन करने आ रहे अखिलेश यादव, पवन पांडे ने बताई तारीख


अखिलेश को 22 जनवरी 2024 को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया था। उस समय अखिलेश ने कहा था कि वे बाद में अपने परिवार के साथ मंदिर जाएंगे। समाजवादी पार्टी प्रमुख इस साल 8 अक्टूबर को भागवत कथा में शामिल होने अयोध्या गए थे, लेकिन वे राम मंदिर नहीं गए, जिस पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नाराजगी जताई थी।

Continue reading on the app

अमिताभ बच्चन की हुई तबीयत खराब, एक हफ्ते के लिए रुकी KBC की शूटिंग, जानें डिटेल्स

Amitabh Bachchan Health: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कई सालों से अपने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. इस शो को लोगों का खूब प्यार मिलता है और हर सीजन में दर्शक इसके नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हालांकि, अब शो से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं होने के चलते KBC की शूटिंग पिछले एक हफ्ते से रुकी हुई है. ऐसे में मेकर्स ने फिलहाल नए एपिसोड की रिकॉर्डिंग रोकने का फैसला लिया है.

एक हफ्ते से रुकी हुई है KBC की शूटिंग

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अमिताभ बच्चन पिछले कुछ समय से अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं. इसी वजह से मेकर्स ने नए एपिसोड की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी है. सूत्र के अनुसार, बिग बी की सेहत को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है. हालांकि, अभी तक अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल जानकारी सामने नहीं आई है.

पहले शूट हुआ था 'रामायण' स्टारकास्ट वाला एपिसोड

सूत्र ने ये भी बताया कि शो के लिए आखिरी बड़ा सेलिब्रिटी एपिसोड रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ शूट किया गया था. तीनों कलाकार अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़े कई किस्से भी साझा किए थे. बताया जा रहा है कि मेकर्स ने शुरुआत में इस एपिसोड को फिल्म की रिलीज के आसपास टेलीकास्ट करने की योजना बनाई थी. लेकिन अमिताभ बच्चन की सेहत से जुड़ी चिंताओं के चलते शो का पूरा शेड्यूल बदलना पड़ा. सूत्र के मुताबिक, चैनल ने इस एपिसोड को फिल्म की रिलीज तक रोककर रखने के बजाय पिछले हफ्ते दिवाली स्पेशल वीक की शुरुआत इसी एपिसोड से की.

अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है शूटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अमिताभ बच्चन की तबीयत में सुधार होता है, तो अगले हफ्ते से KBC की शूटिंग दोबारा शुरू हो सकती है. फिलहाल मेकर्स बिग बी की सेहत को प्राथमिकता देते हुए उनके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, शूटिंग दोबारा शुरू होने की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में कही ये बात

इस बीच अमिताभ बच्चन ने शनिवार को अपने ब्लॉग में भी काम पर धीरे-धीरे लौटने और अपने चाहने वालों से जुड़े रहने के बारे में बात की. उन्होंने लिखा कि वो धीरे-धीरे अपनी पुरानी दिनचर्या और कामकाज की जिंदगी में वापस लौट रहे हैं. बिग बी के मुताबिक, जब कोई इंसान अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से कुछ समय के लिए दूर हो जाता है, तो दोबारा उसी रूटीन में ढलना आसान नहीं होता.

अपने ब्लॉग में अमिताभ ने ये भी बताया कि कभी-कभी उन्हें अपना चश्मा और मोबाइल तक याद नहीं रहता. यहां तक कि ये वो भी भूल जाते हैं कि उन्हें आगे क्या काम करना था. हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी लिखा कि स्कूल के आठवीं कक्षा के दिनों की बातें उन्हें आज भी अच्छी तरह याद हैं. फिलहाल फैंस को अमिताभ बच्चन की सेहत में सुधार और KBC की शूटिंग दोबारा शुरू होने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh OTT Release: हनुमान अंश सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर मचाएंगी धमाल, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे स्ट्रीम

Continue reading on the app

  Sports

WI vs BAN: बढ़त लेकर भी दूसरे टेस्ट में पिछड़ा बांग्लादेश, होज के नाबाद शतक से वेस्टइंडीज मजबूत

wi vs ban 2nd test day 4 highlights: बांग्लादेश ने तौहीद हृदोय के शानदार नाबाद 242 रन की बदौलत पहली पारी में 386 रन बनाए थे और 30 रन की बढ़त हासिल की थी. हालांकि, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है, जिससे मुकाबले में उसकी स्थिति काफी मजबूत हो गई है. Sun, 8 Nov 2026 22:36:11 +0530

  Videos
See all

Viral Video: गाजियाबाद में फ्लैट में लगी भीषण आग #shorts #trending #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T20:30:20+00:00

Trump War Announcement: ट्रंप ने 2 बजते ही कर दिया युद्ध का ऐलान? दुनिया में मचेगी तबाही! Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T20:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers