Responsive Scrollable Menu

Hanuman Ansh OTT Release: हनुमान अंश सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर मचाएंगी धमाल, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे स्ट्रीम

Hanuman Ansh OTT Release: हनुमान अंश (Hanuman Ansh) आध्यात्मिक गुरू नीम करोली बाबा की लाइफ पर बेस्ड है. ये फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई लेकिन शुरुआत में इसे उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला. फिल्म को अच्छी ओपनिंग नहीं मिलने से मेकर्स निराश हुए लेकिन हार नहीं मानी. दरअसल, इस फिल्म को दो-तीन हफ्ते बाद स्क्रीन से उतारा जा सकता था क्योंकि ये अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी. तीन हफ्ते बाद इस फिल्म पर ऐसी कृपा हुई कि इसके बाद ये कमाई के मामले में रुकी नहीं. इस फिल्म ने दुनियाभर से 450 रुपये की कमाई की. दुनियाभर में धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. आइए जानते हैं कि इसे कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर सकेंगे. 

कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म? 

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्ट्रीमिंग की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की. उन्होंने पोस्ट में बताया कि फिल्म सोनी लिव ऐप पर 27 नवंबर से स्ट्रीम के लिए अवेलेबल होगी. फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, ओटीटी नियम के हिसाब से फिल्म को सितंबर तक फिल्म को ओटीटी पर आ जाना चाहिए था. मगर फिल्म की कमाई कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में जारी रही. इस वजह से मेकर्स ने इसका ओटीटी प्रीमियर ऐलान नहीं किया.

विशाल चतुर्वेदी ने किया हनुमान अंश की ओटीटी रिलीज का ऐलान

हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया किया. जिसमें उन्होंने हनुमान अंश की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया. उन्होंने लिखा, 'एक दिव्य शक्ति की एक असाधारण कहानी. पूरे देश की चहेती फिल्म, अब आप सबके घर आ रही है. हनुमान अंश, 27 नवंबर से सोनी लिव पर आ रही है.' हनुमान अंश की ओटीटी रिलीज की घोषणा के बाद अब दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है. कई ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर की है.

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने कितना किया कलेक्शन

हनुमान अंश की कमाई की बात करें तो इसने कई बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है. यह फिल्म इंडिया की पहली फिल्म बन गई, जिसका सिर्फ 2 करोड़ रुपये का बजट था और इसने 450 रुपये से ज्यादा का दुनियाभर में कलेक्शन किया. इंडिया में फिल्म का नेट कलेक्शन 342 रहा है. बता दें कि इस फिल्म को शुरुआत के दो हफ्तों में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. जिसके चलते ये स्क्रीन से हटने की कगार पर आ गई थी. मेकर्स ने सिनेमाघरों के मालिकों से गुजारिश कर इसे तीन हफ्तों तक चलाने के लिए कहा था. जिसके बाद वर्ड ऑफ माउथ के जरिए इसकी कमाई में उछाल देखने के लिए मिला था. 

हनुमान अंश के मेकर्स के बीच चल रहा विवाद

हनुमान अंश के मेकर्स को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि इनके बीच फिल्म के राइट्स को लेकर विवाद चल रहा है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में प्रोफिट शेयरिंग को लेकर भी विवाद बताया गया था. इन सब बातों को साफ करने के लिए नम्रता सिंह और फिल्म के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने मीडिया में आधिकारिक बयान जारी किया. जिसमें उन्होंने फिल्म के राइट्स, डिस्ट्रीब्यूशन की प्रक्रिया और कम्युनिकेशन से जुड़ी जानकारी दी. दोनों ने खुद को कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी बताया है. उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म से  फिल्म की पब्लिसिटी, मार्केटिंग, अवॉर्ड्स और पार्टनरशिप से जुड़े काम कौन संभालेगा. 

ये भी पढ़ेंं: नोरा फतेही ने 200 करोड़ की ठगी के केस में दी गवाही, कोर्ट में बोलीं- 'सुकेश की पत्नी ने चैरिटी फंक्शन में बुलाया'

 

 

Continue reading on the app

E20 में ज्यादा एथेनॉल मिलाने के दावे पर केंद्र सरकार ने दिया जवाब, टेस्टिंग पर उठाए सवाल

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और तीनों प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों- IOCL, BPCL और HPCL ने राहुल गांधी और कर्नाटक सरकार के इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए सैंपल लेने और टेस्ट करने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

India ने New Zealand को दूसरे ODI में DLS से 4 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार रन (DLS नियम के तहत) से हरा दिया। यह कम स्कोर वाला मैच रहा, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 134 रनों पर सिमट गई। उम्मीद थी कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह आसान काम होगा, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। भारत पर कुछ समय के लिए दबाव भी बना, लेकिन अंत में DLS नियम के हिसाब से भारत आगे रहा। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

इसे भी पढ़ें: Test Cricket और खेल सकते थे Mohammad Shami, बोले Azharuddin, Kapil Dev से की तुलना

मैच की शुरुआत में बारिश ने खलल डाला, जिसके कारण खेल को घटाकर 47 ओवर का कर दिया गया। भारत ने एक बार फिर टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालात ने भारत का साथ दिया और उन्होंने पावरप्ले में अपना दबदबा बनाए रखा। तेज गेंदबाज आकिब नबी ने नई गेंद का पूरा फायदा उठाते हुए दो विकेट चटकाए, जिससे एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर 11/2 हो गया था। ओपनर टिम सीफर्ट बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि उनके साथी ओपनर विल यंग ने छह रन बनाए।

शुरुआत में ही दो विकेट गिर जाने से मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर दबाव आ गया और वे भी मिले मौके का फायदा नहीं उठा सके। लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और उनकी टीम के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। डेरिल मिशेल ने संघर्ष करते हुए 55 रन बनाए, जबकि कप्तान मिशेल सैंटनर ने उनका अच्छा साथ देते हुए 31 रन जोड़े। भारत की ओर से गुरनूर बराड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल और अंशुल कंबोज ने भी दो-दो विकेट चटकाए।


लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत ने दूसरे ही ओवर में शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया। कप्तान बिना कोई गेंद खेले (गोल्डन डक पर) आउट हो गए और जल्द ही विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए। कोहली ने 7 रन बनाए, लेकिन इतने रन बनाकर वे वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। इस बीच, रोहित शर्मा कुछ देर तक क्रीज पर सहज दिखे, लेकिन काइल जैमीसन ने उन्हें 23 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। अक्षर पटेल भी जल्दी आउट हो गए, जिससे श्रेयस अय्यर और केएल राहुल पर भारी दबाव आ गया। एक समय भारत का स्कोर 47/4 हो गया था, लेकिन वहां से श्रेयस ने पारी को आगे बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal का दूसरा शतक, New Zealand A के खिलाफ India A मजबूत स्थिति में

अंततः वे 30 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन शुरुआती झटकों के बाद उन्होंने भारत को पारी संभालने में मदद की। उस स्थिति से भारत के लिए जीत आसान होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जैकब डफी ने नमन धीर का अहम विकेट लेकर भारत को फिर से दबाव में डाल दिया। इसके तुरंत बाद, अंशुल कंबोज ने भी अपना विकेट गंवा दिया, जिससे न्यूजीलैंड का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया।

Sat, 07 Nov 2026 18:04:00 +0530

  Videos
See all

Delhi Pollution News: दिल्ली की हवा खराब, सेहत का ऐसे रखें ख्याल! #shorts #pollution #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T12:45:42+00:00

Chhattisgarh में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T12:45:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers