Responsive Scrollable Menu

Doctor Opinion: क्या शुगर-ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम हुई तो खराब होगी किडनी? जानें बचाव का सिंपल तरीका

kidney Kharab Hona: किडनी की बीमारी आज के समय में बहुत ही कॉमन होती जा रही है. हालांकि इसकी एक बड़ी वजह अनहेल्दी लाइफस्टाइल है, जो इसे सीधे प्रभावित करती है. इसका रिस्क उन लोगों में और भी ज्यादा हाई होता है जो हाई ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज होते हैं. डॉ. दिलीप भल्ला जो कि मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर हैं, बताते हैं कि गुर्दे को खराब होने से बचाने के लिए शुगर और बीपी को कंट्रोल करना जरूरी है. खासबात ये है कि इसे बहुत ही सिंपल तरीके से किया जा सकता है. हालांकि डॉक्टर से परामर्श करना बहुत जरूरी है.

Continue reading on the app

भारतीय महिलाओं में क्रिकेट का क्रेज बढ़ा:2020 के मुकाबले भागीदारी दोगुनी, 15-24 उम्र की 16% लड़कियां खेल रहीं

भारत में महिलाओं के बीच क्रिकेट खेलने की संख्या तेजी से बढ़ी है। एक नए सर्वे के मुताबिक 2020 के बाद से 14 राज्यों में महिलाओं की भागीदारी दोगुनी हो गई है। बीबीसी और कलेक्टिव न्यूजरूम की ओर से कराए गए इस सर्वे में 10 हजार से ज्यादा महिलाओं को शामिल किया गया। इसमें पाया गया कि 2020 में जहां सिर्फ 5% महिलाओं ने क्रिकेट खेलने की बात कही थी, अब यह आंकड़ा बढ़कर 10% हो गया है। क्रिकेट को करियर चुन रहीं युवा महिलाओं में बढ़ोतरी और तेज है। 15 से 24 साल की 16% लड़कियां क्रिकेट खेलती हैं, जबकि 2020 में यह आंकड़ा 6% था। इसी उम्र वर्ग की हर चार में से एक लड़की ने खेल को करियर विकल्प के रूप में सोचने की बात भी कही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने प्रभाव छोड़ा रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हाल की सफलताओं का भी असर दिख रहा है। टीम ने हाल ही में अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता और ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच की टी-20 सीरीज में हराया। सर्वे में यह भी सामने आया कि महिलाओं के बीच क्रिकेट अब पारंपरिक खेल कबड्डी से काफी आगे निकल गया है। 2020 में दोनों खेलों के बीच अंतर कम था, लेकिन अब क्रिकेट आगे है। यूपी में 10% महिलाएं क्रिकेट खेल रहीं ज्यादातर राज्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उत्तर प्रदेश में तो यह आंकड़ा 1% से बढ़कर 10% तक पहुंच गया है। साथ ही पुरुष और महिला खिलाड़ियों के बीच का अंतर भी कम हुआ है। अब हर एक महिला खिलाड़ी पर तीन पुरुष खिलाड़ी हैं, जबकि 2020 में यह अनुपात एक के मुकाबले पांच था। करियर के रूप में खेल को देखने वाली 15-24 उम्र की 26% लड़कियां हैं, जो 2020 में 16% थीं। तमिलनाडु में यह आंकड़ा 27%, मध्य प्रदेश और मेघालय में 19-19% दर्ज किया गया। पंजाब में बैडमिंटन में महिलाएं आगे सर्वे में यह भी बताया गया कि बैडमिंटन में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, खासकर पंजाब, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं अब भी एक बड़ी बाधा हैं। जो महिलाएं कोई खेल नहीं खेलतीं, उनमें से 13% ने सुरक्षा को वजह बताया। भारतीय विमेंस ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता भारत ने 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराते हुए विमेंस वर्ल्डकप में अपना पहला टाइटल जीता था। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वालीं दीप्ति शर्मा को प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। ------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अब नेट्स शेयर नहीं कर सकेंगी IPL टीमें, BCCI ने प्रैक्टिस सेशन की गाइडलाइन जारी की BCCI ने IPL टीमों के प्रैक्टिस सेशन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की हैं। इसके अनुसार कोई भी टीम उस नेट या पिच पर प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी, जिस पर दूसरी टीम पहले अभ्यास कर चुकी हो। हर टीम को अभ्यास के लिए अलग और नए नेट उपलब्ध कराए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तानी अबरार को खरीदने पर घिरी 'सनराइजर्स', काव्या मारन के फैसले पर आया BCCI का रिएक्शन

BCCI reaction on Abrar Ahmed Sunrisers Leeds Controversy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने द हंड्रेड की टीम सनराइजर्स लीड्स के पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद की सिस्टर फ्रेंचाइजी, सनराइजर्स लीड्स के इस फैसले पर बोर्ड दखलंदाजी नहीं कर सकता. उन्होंने कहा, 'हमारा अधिकार क्षेत्र सिर्फ आईपीएल तक ही सीमित है. IPL के बाहर वे किसी दूसरी लीग में क्या करते हैं, उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है.' Fri, 13 Mar 2026 17:17:05 +0530

  Videos
See all

क्या बोले Himanta Biswa जो हंसने लगीं Anjana Om Kashyap | Assam | BJP | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T12:09:44+00:00

AAJTAK 2 | IRAN AMERICA WAR | TEHRAN में RALLY के दौरान जबरदस्त धमाका | RALLY BLAST | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T12:09:52+00:00

Kuldeep Yadav की शादी का Inside Video | #kuldeepyadavmarriage #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T12:09:22+00:00

भारत रोकेगा युद्ध! PM Modi l Bharat l Iran Israel War | US | Donald Trump | Netanyahu l Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T12:14:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers