Siang Dam का विरोध कर रहे चार प्रदर्शनकारी Arunachal Pradesh की जेल से रिहा
ईटानगर, सात नवंबर अरुणाचल प्रदेश में 11,200 मेगावाट क्षमता वाली प्रस्तावित सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना (एसयूएमपी) के विरोध को लेकर हिरासत में लिए गए चार प्रदर्शनकारियों को शनिवार को गिरफ्तारी के करीब एक महीने बाद ईटानगर के पास जूली केंद्रीय कारागार से रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अदुम तायोम, ओमाक पारोन, ओकुत पालोह और ओसन पारोन को नौ अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम 2014 के तहत हिरासत में लिया गया था।
उन्होंने बताया कि इन चारों लोगों की रिहाई राज्य सरकार की ओर से सियांग इंडिजिनस फार्मर्स फोरम (एसआईएफएफ) की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए सद्भावना के तौर पर उन्हें मुक्त करने पर सहमति जताने के एक दिन बाद हुई है। यह फोरम प्रस्तावित विशाल बांध परियोजना के विरोध में आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है। इस घटनाक्रम को सियांग घाटी में तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
परियोजना के विरोध में पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में प्रदर्शन और झड़पें हो रही हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने छह नवंबर को जारी एक पत्र में एसयूएमपी आंदोलन के सिलसिले में अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निलंबित किए गए गांव के सरपंच को भी बहाल करने की मंजूरी दी है। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने के लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा।
सरकार ने एसआईएफएफ से बातचीत दोबारा शुरू करने का आग्रह किया है। उसने मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ प्रस्तावित बैठक के लिए प्रतिनिधियों की सूची भेजने और अपनी सुविधानुसार तारीख तय करने को कहा है। सरकार ने संगठन से सियांग और अपर सियांग जिले के निवासियों को शांति बनाए रखने तथा हिंसा, डराने-धमकाने और हमलों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की भी अपील की है।
यूपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी
UP DA Hike 2026: उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा दिया है. सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है. अब महंगाई भत्ते की दर बढ़कर 63 फीसदी हो गई है. कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर का लाभ 1 जुलाई 2026 से दिया जाएगा.
कितने फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता?
योगी सरकार ने महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. नई दर 63 फीसदी तय की गई है. बता दें महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर मिलता है. महंगाई भत्ते का मकसद बढ़ती महंगाई के असर को कम करना है. बाजार में खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के सामान की कीमतें बढ़ने पर कर्मचारियों की वास्तविक खरीदने की क्षमता प्रभावित होती है. ऐसे में सरकार समय-समय पर DA में संशोधन करती है.
कर्मचारियों को कब मिलेगा बढ़ा हुआ DA?
जानकारी के मुताबिक नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी. कर्मचारियों को जुलाई से बढ़ी हुई दर का लाभ मिलेगा. जुलाई से अक्टूबर तक के बकाये की राशि उनके भविष्य निधि (PF) खाते में जमा की जाएगी. वहीं, नवंबर के वेतन में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा.
जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर कैसे मिलेगा?
नई दर 1 जुलाई से प्रभावी होने के कारण कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के बकाये का भी लाभ मिलेगा. बता दें सरकार के फैसले का लाभ सिर्फ नौकरी कर रहे कर्मचारियों तक सीमित नहीं है. पेंशनर्स को भी महंगाई राहत में बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा. बता दें DA और DR दोनों का उद्देश्य महंगाई के असर को कम करना है. अंतर सिर्फ इतना है कि DA नौकरी कर रहे कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि DR पेंशन पाने वाले लोगों को मिलता है.
.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation











