Responsive Scrollable Menu

वित्त वर्ष 26 के लिए भारत का राजकोषीय घाटा संशोधित अनुमानों के अनुरूप रहेगा : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि सरकार वित्त वर्ष 26 के लिए राजकोषीय घाटे को संशोधित अनुमानों के अनुरूप रखेगी।

संसद में सीतारमण ने कहा कि अतिरिक्त खर्च के प्रस्ताव के बाद भी राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 27 के बजट में घोषित किए गए संशोधित लक्ष्य के अनुरूप ही रहेगा। साथ ही उन्होंने दोहराया कि सरकार राजकोषीय अनुशासन और राजकोषीय समेकन को लेकर प्रतिबद्ध बनी हुई है।

वित्त मंत्री के मुताबिक, केंद्र सरकार द्वारा कोविड महामारी के बाद उठाए गए कदमों से देश की अर्थव्यवस्था मजबूती हुई है और साथ ही, वैश्विक झटकों के बाद भी राजकोषीय अनुशासन बनाए रखने की देश की क्षमता भी बढ़ी है।

इसके अतिरिक्त, वित्त मंत्री ने इकोनॉमिक स्टेबलाइजेशन फंड का प्रस्ताव रखा, जो देश कों वैश्विक आर्थिक झटकों का मजबूती से सामना करने के लिए अतिरिक्त राजकोषीय क्षमता प्रदान करेगा।

सीतारमण ने कहा कि प्रस्तावित फंड अप्रत्याशित वैश्विक संकटों जैसे आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान, किसी बड़े संकट के चलते अर्थव्यवस्था के मुख्य क्षेत्रों को होने वाले नुकसान और अन्य बाहरी झटकों से निपटने के लिए सरकार की राजकोषीय हेडरूम प्रदान करेगा।

इस फंड का उद्देश्य हाल के अंतरराष्ट्रीय संकटों जैसी वैश्विक अनिश्चितता की अवधि के दौरान अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में मदद करना है।

इस फंड को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि अप्रत्याशित घटनाक्रमों की आशंका में सरकार द्वारा आर्थिक स्थिरीकरण के उपाय तैयार किए जा रहे हैं।

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर वित्त मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव भारत के लिए चुनौतियां पैदा कर रहा है। साथ ही कहा कि सरकार इन परिस्थितियों से निपटने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

सीतारामण ने आगे कहा कि सरकार आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और एलपीजी सहित ऊर्जा आपूर्ति से संबंधित संभावित चुनौतियों जैसे मुद्दों से निपटने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि भारत का मजबूत व्यापक आर्थिक ढांचा देश को राजकोषीय स्थिरता से समझौता किए बिना बाहरी झटकों का सामना करने में सक्षम बनाता है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं को सरकार ने दिया विकल्प, जानें पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर क्या कहा?

LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं को सरकार ने दिया विकल्प, जानें पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर क्या कहा?

खबर अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

देश में LPG संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई में 20% कोटा तय किया

देश में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने कमर्शियल सेक्टर के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब होटल, रेस्तरां और पर्यटन सेक्टर के लिए 20 प्रतिशत कोटा तय किया गया है, जिससे उद्योगों को अस्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अधिकारियों के साथ … Fri, 13 Mar 2026 17:02:02 GMT

  Videos
See all

LPG Cylinder Crisis: Lucknow में सिलेंडर के लिए तरस रहे लोग, क्या है हालात देखिए इस रिपोर्ट में #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T11:45:06+00:00

CM Yogi Speech: ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास | | Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T11:41:50+00:00

AAJTAK 2 LIVE | BIHAR RAJYASABHA POLITICS | AIMIM लेगी फैसला, RJD का दिया साथ तो फंस जाएगी NDA! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T11:42:50+00:00

Tehran Explosion: Tehran में प्रदर्शन के दौरान हवाई हमले | #shorts #breakingnews #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T11:44:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers