Responsive Scrollable Menu

नोरा फतेही ने 200 करोड़ की ठगी के केस में दी गवाही, कोर्ट में बोलीं- 'सुकेश की पत्नी ने चैरिटी फंक्शन में बुलाया'

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये ठग के मामले में आया था.  इस मामले में कोर्ट ने उन्हें कई बार पेश होने के लिए कहा था. अब इस केस की सुनवाई में नोरा फतेही ने अपनी गवाही कोर्ट को दी है. उन्होंने बताया कि सुकेश चंद्रशेखस से उनकी मुलाकात किसने कराई. इसके अलावा भी उन्होंने कोर्ट के सामने इस केस में कई खुलासे किए. कोर्ट में नोरा ने भारत आने, अपने काम और चेन्नई में सुकेश की पत्नी लीना पॉलोज से हुई मुलाकात के बारे में जानकारी दी.

ये खबर अपडेट की जा रही है...

 

 

Continue reading on the app

ओडिशा में विकास परियोजनाओं को मिली नई गति, मुख्यमंत्री मोहन माझी ने ₹1,292 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

ओडिशा में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार ने कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को अपने गृह जिले क्योंझर में कुल ₹1,292 करोड़ की 330 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं के जरिए ग्रामीण और जनजातीय इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने की कोशिश की जा रही है।

शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री ने गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय योजना के तीसरे चरण की शुरुआत की। इसके तहत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 630 मॉडल प्राथमिक विद्यालय बनाए जाएंगे। इनमें से 35 स्कूल केन्दुझर जिले में स्थापित होंगे।

इस योजना पर लगभग ₹4,000 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2029 तक पूरे ओडिशा में 2,200 मॉडल प्राथमिक विद्यालय विकसित करना है। इन स्कूलों में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर खासतौर पर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की योजना है।

रोजगार और तकनीकी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने क्योंझर में ₹237 करोड़ की लागत से बनने वाले 15 मंजिला टेक-बिजनेस पार्क की आधारशिला रखी।

करीब 5.51 एकड़ जमीन पर बनने वाला यह पार्क उत्तरी ओडिशा में आईटी कंपनियों और तकनीक आधारित कारोबार के विकास में मदद करेगा। इससे स्थानीय युवाओं को अपने जिले और राज्य में ही रोजगार तथा व्यवसाय के अवसर मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा में ऐसे अवसर तैयार किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को नौकरी की तलाश में बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।

क्योंझर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला खनिज फाउंडेशन के सहयोग से 23 नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गईं।

इसके अलावा धरनीधर मेडिकल कॉलेज में लगभग ₹6 करोड़ की लागत से तैयार कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। यहां कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने ₹58.40 करोड़ की लागत वाले डेंटल कॉलेज और करीब ₹63 करोड़ की लागत से बनने वाले नर्सिंग कॉलेज की आधारशिला भी रखी। इन संस्थानों के शुरू होने से चिकित्सा शिक्षा के साथ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की प्रगति से जुड़ी कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

करीब ₹412 करोड़ की लागत से पूरी हुई 198 परियोजनाएं जनता को समर्पित की गईं। वहीं, ₹880 करोड़ से अधिक की लागत वाली 132 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

इसके अलावा धरनीधर विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया गया। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मुफ्त बस यात्रा सेवा भी शुरू की गई।

क्योंझर में शुरू की गई इन परियोजनाओं के जरिए राज्य सरकार का फोकस केवल बुनियादी ढांचे के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं, तकनीकी विकास और स्थानीय रोजगार को एक साथ आगे बढ़ाने पर है।

इन योजनाओं के पूरा होने से क्योंझर सहित उत्तरी ओडिशा के ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार का उद्देश्य विकास की सुविधाओं को बड़े शहरों तक सीमित रखने के बजाय राज्य के दूरदराज के इलाकों तक पहुंचाना है।

 *ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट*

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: बारिश के कारण बाल-बाल बची टीम इंडिया, वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड को ऐसे हराया

India vs New Zealand 2nd ODI Result: टीम इंडिया ने अपने तेज गेंदबाजों के दम पर न्यूजीलैंड को सिर्फ 134 रन पर ढेर कर दिया था लेकिन इस स्कोर तक पहुंचने में भी भारतीय टीम के पसीने छूट गए. Sat, 07 Nov 2026 15:43:45 +0530

  Videos
See all

Breaking News: BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का Rahul Akhilesh पर हमला #viral #viralvideos #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T10:41:48+00:00

Ayodhya Deepotsav 2026: 56 घाट, 30 लाख दीये...महा दीपोत्सव पर बनेगा नया रिकॉर्ड | Diwali Celebration #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T10:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers