Responsive Scrollable Menu

Top News Live : फटाफट देखें आज की 100 बड़ी खबरें | Rahul Gandhi | Breaking News | Congress | BJP

Top News : फटाफट देखें आज की 100 बड़ी खबरें | Superfast News | Breaking News | Hindi News Live | PM Modi | Rahul Gandhi | Latest News | Top 100 News | Fast News | Superfast News Today Live | Election Commission | Gyanesh kumar #topnews #top100 #live #headlinestoday #superfastnews #pmmodi #rahulgandhi #latestnews #hindinews #newsupdate #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में ऐतिहासिक रैली, सेंसेक्स-निफ्टी ने दर्ज की एक साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी, मजबूत घरेलू आर्थिक संकेतकों और वैश्विक स्तर पर अनुकूल माहौल के चलते भारतीय शेयर बाजार ने इस सप्ताह एक साल से अधिक समय की अपनी सबसे मजबूत तेजी दर्ज की। सप्ताह के दौरान प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 8 प्रतिशत से अधिक उछले और निवेशकों की धारणा में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।

सप्ताह के दौरान निफ्टी में 8.58 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और अंतिम कारोबारी सत्र में यह 2 प्रतिशत चढ़कर 25,030 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं सेंसेक्स शुक्रवार को 1,718 अंक या 2.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 81,028 पर बंद हुआ। पूरे सप्ताह में सेंसेक्स में 8.82 प्रतिशत की शानदार बढ़त दर्ज की गई।

इस तेजी की सबसे बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की मजबूत वापसी रही। सप्ताह भर में एफआईआई ने भारतीय शेयर बाजार में लगभग 45,960 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया, जो पिछले कई हफ्ते से जारी बिकवाली के दौर के बाद एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

बाजार की इस रैली में बैंकिंग शेयरों ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बैंक निफ्टी सप्ताह के दौरान लगभग 8 प्रतिशत चढ़ गया। वित्तीय सेवाएं, निजी बैंक, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर भी सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में शामिल रहे।

विश्लेषकों के अनुसार, मजबूत दूसरी तिमाही के नतीजे, अक्टूबर में बेहतर ऑटो बिक्री और मजबूत जीएसटी संग्रह ने बाजार के लिए मजबूत आधार तैयार किया। वहीं अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के नतीजों ने वैश्विक निवेशकों की धारणा को और सकारात्मक बना दिया। निवेशकों को उम्मीद है कि इससे ईरान से जुड़े तनाव में कमी आ सकती है और व्यापार शुल्कों को लेकर अपेक्षाकृत नरम रुख अपनाया जा सकता है।

बाजार में तेजी केवल बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। व्यापक बाजार सूचकांकों में भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक सप्ताह भर में 5.77 प्रतिशत बढ़ा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2.77 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

गौरतलब है कि इस दौरान अमेरिकी बाजारों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को अमेरिकी बाजार में बिकवाली के कारण एसएंडपी 500 कंपनियों के बाजार मूल्य में लगभग 3 ट्रिलियन डॉलर की कमी आई। इसके असर से एशिया के कई तकनीक-प्रधान बाजारों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद भारतीय बाजार अपेक्षाकृत सुरक्षित निवेश गंतव्य के रूप में उभरकर सामने आया।

बाजार की धारणा को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले से भी समर्थन मिला। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट भारत जैसे आयातक देश के लिए सकारात्मक रही। सप्ताह के दौरान डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल 104-105 डॉलर प्रति बैरल से घटकर करीब 90 डॉलर पर आ गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 97-98 डॉलर के दायरे में पहुंच गया। दोनों प्रमुख बेंचमार्क में साप्ताहिक आधार पर 12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले सप्ताहों में अमेरिकी रोजगार आंकड़े और अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) डेटा वैश्विक बाजारों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं घरेलू स्तर पर निवेशकों की नजर महंगाई के आंकड़ों और कंपनियों के शेष तिमाही नतीजों पर रहेगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि विदेशी निवेशकों की खरीदारी का सिलसिला जारी रहता है और वैश्विक परिस्थितियां अनुकूल बनी रहती हैं, तो भारतीय बाजारों में तेजी का रुख आगे भी कायम रह सकता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

WI vs BAN: बढ़त लेकर भी दूसरे टेस्ट में पिछड़ा बांग्लादेश, होज के नाबाद शतक से वेस्टइंडीज मजबूत

wi vs ban 2nd test day 4 highlights: बांग्लादेश ने तौहीद हृदोय के शानदार नाबाद 242 रन की बदौलत पहली पारी में 386 रन बनाए थे और 30 रन की बढ़त हासिल की थी. हालांकि, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है, जिससे मुकाबले में उसकी स्थिति काफी मजबूत हो गई है. Sun, 8 Nov 2026 22:36:11 +0530

  Videos
See all

Israel News | नेतन्याहू देश छोड़कर भागे? इजरायल में बड़ा सियासी उलटफेर! |Breaking News | Israe #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T18:10:25+00:00

Rashtravad: ‘ऐ बदतमीज..चुप’ योगी उमेश पुरी को किसने कहा? | #rashtravad #debate #ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T18:15:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers