मनोदिव्यांगों के हुनर को मिला बाजार, गुजरात के डिप्टी CM हर्ष सांघवी ने खुद बेचे 35 हजार दीये
गुजरात में सामाजिक पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने एक अनूठी पहल की. उन्होंने अहमदाबाद के सरकारी मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में मानसिक बीमारी से उबर रहे लोगों द्वारा तैयार किए गए मिट्टी के दीयों को गांधीनगर के सेक्टर-21 मुख्य बाजार में खुद दुकानदार बनकर बेचा. इस पहल के तहत करीब 35 हजार दीयों की बिक्री हुई, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.90 लाख रुपये बताई गई है.
इस पहल का उद्देश्य इन लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है. हर्ष सांघवी ने बाजार में ग्राहकों से बातचीत कर उन्हें इन दीयों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया. यह गतिविधि 'नशामुक्त गुजरात, स्वस्थ युवा, सशक्त परिवार' के संकल्प से भी जुड़ी है.
कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की राह
अहमदाबाद के सरकारी मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में मरीजों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह के व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाते हैं. इनमें स्क्रीन प्रिंटिंग, बुनाई, सिलाई, फाइल निर्माण, राखी बनाना, अगरबत्ती उत्पादन और लकड़ी की वस्तुएं तैयार करना शामिल है. इन गतिविधियों के जरिए लोगों को हुनर विकसित करने और अपनी क्षमता के अनुसार काम करने का अवसर मिलता है.
101 नई बसों की भी शुरुआत
दीपावली के अवसर पर हर्ष सांघवी ने गांधीनगर में GSRTC की 101 नई बसों को भी हरी झंडी दिखाई. खास बात यह रही कि उन्होंने बसों को रवाना करने के लिए निगम के कर्मचारियों को भी अपने साथ शामिल किया. उन्होंने कर्मचारियों को दीपावली के लिए आधे महीने का वेतन अग्रिम देने की घोषणा भी की.
कार्यक्रम में परिवहन राज्य मंत्री प्रवीण माली सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे. इस तरह गुजरात में सामाजिक पुनर्वास, कौशल प्रशिक्षण और सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी पहलें एक ही दिन चर्चा में रहीं.
मेकमायट्रिप ने राइड-पूलिंग कारोबार में ली एंट्री, डील से आम लोगों को फायदा!
मेकमायट्रिप ने साझा सवारी के कारोबार में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बेंगलुरु स्थित साझा सवारी मंच में बहुलांश हिस्सेदारी खरीद ली है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan









