Responsive Scrollable Menu

झारखंड स्थापना दिवस पर CM हेमंत सोरेन करेंगे 235 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित, टॉपर्स को मिलेंगे 3 लाख रुपये-लैपटॉप

झारखंड सरकार राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है. झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर 2026 को रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे. इस दौरान विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ जेईई, नीट और क्लैट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा.

टॉपर्स को मिलेंगे 3 लाख रुपये

राज्य सरकार की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 3 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 2 लाख रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी. इसके साथ ही चयनित विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. 

JAC, CBSE और ICSE के विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

समारोह में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के मेधावी विद्यार्थियों को शामिल किया गया है. सरकार का उद्देश्य सरकारी और निजी दोनों तरह के शैक्षणिक संस्थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समान रूप से प्रोत्साहित करना है.

JEE-NEET और CLAT में सफल विद्यार्थियों को भी अवसर

आकांक्षा कोचिंग कार्यक्रम के तहत इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा. इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे दूसरे विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है.

विद्यार्थियों के आने-जाने की व्यवस्था करेगा प्रशासन

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को चयनित विद्यार्थियों से संपर्क कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. विद्यार्थियों के रांची आने-जाने, ठहरने और भोजन की व्यवस्था संबंधित जिलों को करनी होगी. 13 नवंबर तक विद्यार्थियों की सूची मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. 

शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने पर जोर

झारखंड सरकार की यह पहल विद्यार्थियों की मेहनत को पहचान देने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास है. नकद पुरस्कार और डिजिटल उपकरणों से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में भी सहायता मिल सकती है. स्थापना दिवस पर आयोजित यह समारोह राज्य की शैक्षणिक प्रतिभाओं को मंच देने का अवसर बनेगा.

 

Continue reading on the app

IND VS NZ: गुरनूर बराड़ की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड की टीम, छोटे स्कोर पर ही हुई ऑलआउट, भारत को मिला इतने रनों का लक्ष्य

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच वेलिंगटन के हेनरी ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है. बारिश से प्रभावित हुए इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है. बारिश के कारण मैच के ओवर्स में कटौती हुई. मगर, कीवी टीम तो पूरे 47 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 41वें ओवर की पहली ही गेंद पर ऑलआउट हो गई. गुरनूर बराड़ ने चार विकेट झटके और न्यूजीलैंड की टीम 134 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. 

20 ओवर में ही आधी टीम हो गई थी आउट

एक ओर जहां वेलिंगटन में खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच भारत के लिए बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ रहा है. तो वहीं, दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली है. बारिश से प्रभावित हुए इस मैच में 20 ओवर में ही न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. सबसे पहले टिम सैफर्ट बिना खाता खोले आउट हुए. फिर, विल यंग 6 रन बनाकर चलते बने. हेनरी निकोल्स 11, टॉम लाथम 7 और ग्लेन फिलिप्स भी शून्य पर आउट हो गए. इस तरह न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 53 के स्कोर पर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए.

न्यूजीलैंड की पारी में डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर ही ऐसे बल्लेबाज रहे, जिनके बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. दोनों बल्लेबाजों के बीच 59 रनों की साझेदारी बनई. डेरिल मिचेल 55 रन बनाकर आउट हुए, तो वहीं सैंटनर ने दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली और 31 रन बनाए.

134 पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: बारिश के कारण बाल-बाल बची टीम इंडिया, वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड को ऐसे हराया

India vs New Zealand 2nd ODI Result: टीम इंडिया ने अपने तेज गेंदबाजों के दम पर न्यूजीलैंड को सिर्फ 134 रन पर ढेर कर दिया था लेकिन इस स्कोर तक पहुंचने में भी भारतीय टीम के पसीने छूट गए. Sat, 07 Nov 2026 15:43:45 +0530

  Videos
See all

Breaking News: BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का Rahul Akhilesh पर हमला #viral #viralvideos #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T10:41:48+00:00

Ayodhya Deepotsav 2026: 56 घाट, 30 लाख दीये...महा दीपोत्सव पर बनेगा नया रिकॉर्ड | Diwali Celebration #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T10:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers