Responsive Scrollable Menu

Kamal Haasan ने 5 साल की उम्र में जीता President Gold Medal, 19 बार मिला Filmfare Award

आज यानी की 07 नवंबर को दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपने करीब 5 दशक से ज्यादा लंबे करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। कमल हासन ने न सिर्फ अभिनेता बल्कि एक डायरेक्टर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता कमल हासन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

तमिलनाडु के परमाकुदी में 07 नवंबर 1954 को कमल हासन का जन्म हुआ था। उन्होंने महज 5 साल की उम्र से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत फिल्म 'कलाथुर कन्नम्मा' से किया था। फिर साल 1959 में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए कमल हासन को 'प्रेस्टीजियस प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल' सम्मानित किया गया था।

लीड एक्टर डेब्यू

अभिनेता कमल हासन ने अपने एक्टिंग करियर का बतौर लीड एक्टर आगाज साल 1974 में आई फिल्म 'कन्याकुमारी' से किया था। उस दौरान उनकी उम्र 20 साल थी। इस मलयालम फिल्म के लिए अभिनेता को पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। फिर साल 1975 में आई फिल्म 'अपूर्व रागंगल' से बतौर लीड एक्टर तमिल सिनेमा में कमल हासन की शुरुआत हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता के काम को काफी पसंद किया गया था। तेलुगु सिनेमा में कमल ने अपना डेब्यू 1978 की फिल्म 'मारो चरित्रा' से किया था।

अभिनेता की बेहतरीन फिल्में

बता दें कि अभिनेता को बतौर लीड एक्टर करियर 50 साल से अधिक का हो चुका है। इस दिग्गज अभिनेता ने अलग-अलग भाषा की करीब 230 से ज्यादा फिल्मों में काम कर दर्शकों का दिल जीता है। वहीं अभिनेता ने 'चाची 420', 'विक्रम', 'इंडियन फ्रेंचाइजी', 'हे राम', 'थेवर मगन', 'महा नदी', 'नायकन', 'अनबे शिवम' और 'पुष्पक' जैसी फिल्में हैं।

अवॉर्ड

कमल हासन को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए अब तक 19 बार फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा किया गया है। कमल को एक नेशनल अवॉर्ड बतौर प्रोड्यूसर फिल्म 'थेवर मगन' के लिए मिला था।

ऑस्कर में गईं 7 फिल्में

अभिनेता कमल हासन की 7 फिल्मों को ऑस्कर में भेजा जा चुका है। ये फिल्में 'हे राम', 'इंडियन', 'सागर', 'कुरुथिपुनल', 'नायकन', 'स्वाति मुत्यम' और 'थेवर मगन' आदि हैं। हालांकि कोई भी फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाई।

Continue reading on the app

झारखंड स्थापना दिवस पर CM हेमंत सोरेन करेंगे 235 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित, टॉपर्स को मिलेंगे 3 लाख रुपये-लैपटॉप

झारखंड सरकार राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है. झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर 2026 को रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे. इस दौरान विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ जेईई, नीट और क्लैट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा.

टॉपर्स को मिलेंगे 3 लाख रुपये

राज्य सरकार की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 3 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 2 लाख रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी. इसके साथ ही चयनित विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. 

JAC, CBSE और ICSE के विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

समारोह में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के मेधावी विद्यार्थियों को शामिल किया गया है. सरकार का उद्देश्य सरकारी और निजी दोनों तरह के शैक्षणिक संस्थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समान रूप से प्रोत्साहित करना है.

JEE-NEET और CLAT में सफल विद्यार्थियों को भी अवसर

आकांक्षा कोचिंग कार्यक्रम के तहत इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा. इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे दूसरे विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है.

विद्यार्थियों के आने-जाने की व्यवस्था करेगा प्रशासन

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को चयनित विद्यार्थियों से संपर्क कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. विद्यार्थियों के रांची आने-जाने, ठहरने और भोजन की व्यवस्था संबंधित जिलों को करनी होगी. 13 नवंबर तक विद्यार्थियों की सूची मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. 

शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने पर जोर

झारखंड सरकार की यह पहल विद्यार्थियों की मेहनत को पहचान देने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास है. नकद पुरस्कार और डिजिटल उपकरणों से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में भी सहायता मिल सकती है. स्थापना दिवस पर आयोजित यह समारोह राज्य की शैक्षणिक प्रतिभाओं को मंच देने का अवसर बनेगा.

 

Continue reading on the app

  Sports

'यह दुख की बात है...', शमी के संन्यास पर बोले रवि शास्त्री, कहा- उनके साथ सही नहीं हुआ

ravi shastri statement on shami test retirement: रवि शास्त्री का कहना है कि मोहम्मद शमी में अभी और 30 से 40 विकेट लेने की काबिलियत थी. उन्होंने कहा, 'यह दुख की बात है जब देश के लिए इतना अच्छा खेलने वाले को जाना पड़ता है.' बता दें कि मोहम्मद शमी ने बीती रात यानी 6 नवंबर 2026 को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. Sat, 7 Nov 2026 13:42:48 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान के परमाणु अड्डों पर भारी बमबारी से मचा हड़कंप |Netanyahu |Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T09:45:22+00:00

Faridabad Parking Dispute: हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में हत्या | Haryana News | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T09:43:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers