Responsive Scrollable Menu

Xi Jinping, Trump और Putin की ऐतिहासिक बैठक की तैयारी में जुटा China

वाशिंगटन, सात नवंबर (एपी) चीन ने पहली बार इस बात की पुष्टि की है कि वह चीनी नेता शी चिनफिंग, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक ऐतिहासिक बैठक को लेकर चर्चा कर रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने इस सप्ताह बीजिंग में एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि चीन तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक के संबंध में संबंधित पक्षों के साथ संपर्क में है। अभी कुछ भी तय नहीं है, लेकिन तीनों नेताओं की यह बैठक इस महीने शेनझेन में एक क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन के इतर हो सकती है।

अगर ऐसा होता है, तो यह ऐतिहासिक होगा। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि तीनों नेताओं द्वारा किसी ठोस मुद्दे पर चर्चा करने की संभावना कम है क्योंकि उनके हित एक-दूसरे के विपरीत हैं, लेकिन वे एक तस्वीर के लिए साथ आ सकते हैं, जिसे चीन बेहद सावधानी से तैयार करेगा। स्टिमसन सेंटर में ‘चाइना प्रोग्राम’ की निदेशक सन युन ने कहा, मुझे लगता है कि यह बैठक होगी।

सवाल इसके प्रारूप और सामग्री का है।’’ चीन इस साल एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग के नेताओं के शिखर सम्मेलन का मेजबान है, जो 21 सदस्यों का एक समूह है और इसमें अमेरिका व रूस भी शामिल हैं। ट्रंप के शेनझेन यात्रा पर जाने की उम्मीद है, जहां वह इस साल तीसरी बार शी से मिलेंगे ताकि जनवरी में समाप्त हो रहे व्यापार समझौते को बरकरार रखा जा सके। तनाव बरकरार रहने के संकेतों के बीच, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने शुक्रवार को चीन के उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग के साथ एक वीडियो कॉल में बीजिंग से अपने पिछले वादों को पूरी तरह से लागू करने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।’’ चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शनिवार को खबर दी कि इस बातचीत में दोनों पक्षों के बीच गहन और रचनात्मक बातचीत हुई, और चीन ने अपने खिलाफ वाशिंगटन के प्रतिबंधात्मक आर्थिक और व्यापारिक उपायों पर चिंता व्यक्त की।

Continue reading on the app

Badi Mushkil गाने पर दीदी ने किया डांस, देखते रह गए लोग, वायरल वीडियो की हो रही तारीफ!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर गाने Badi Mushkil पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. उनके खूबसूरत डांस मूव्स, जबरदस्त एक्सप्रेशन और आत्मविश्वास ने लोगों का दिल जीत लिया है. यूजर्स वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @crazyy__c नाम से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..

Continue reading on the app

  Sports

टीम से बाहर थे तब किसी ने पूछा नहीं... अब मोहम्मद शमी के संन्यास पर बॉलिंग कोच मोर्नी मोर्कल ने दिया भावुक बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा बॉलिंग कोच मोर्नी मोर्कल ने मोहम्मद शमी के टेस्ट से संन्यास पर एक भावुक बयान दिया है. शमी ने 6 नवंबर को टेस्ट रिटायरमेंट की घोषणा की. शमी के रिटायरमेंट पर मोर्नेी मोर्कल ने कहा कि जब वह टीम इंडिया के साथ जुड़े थे तो मोहम्मद शमी ने उनकी बहुत मदद की की थी. Sat, 7 Nov 2026 10:52:56 +0530

  Videos
See all

Rajasthan News: Naresh Meena पर 25 पैसे का इनाम, फार्महाउस पर दबिश! | Rajasthan Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:45:16+00:00

Sitapur Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर,5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:46:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers