इस मशहूर एक्ट्रेस के बेटे हैं रामायण के विश्वामित्र, भाई ने डायरेक्ट की है आमिर खान की फिल्म
इस फिल्म में विश्वामित्र के किरदार में नजर आ रहे एक्टर को आपने 80 और 90 के दशक की कई फिल्मों में देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर ये एक्टर मशहूर जोड़ी के बेटे हैं। इनके भाई ने भी फिल्में डायरेक्ट की हैं।
Ghaziabad की Vasundhara पुलिस चौकी में देर रात धमाका, डिलीवरी एजेंट घायल
गाजियाबाद (उप्र), सात नवंबर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार देर रात हुए धमाके में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि धमाके से पुलिस चौकी की खिड़की के शीशे टूट गए जबकि वहां मौजूद एक व्यक्ति को मामूली चोट आई। व्यक्ति खाने पीने की सामग्री की आपूर्ति करने वाली कंपनी का प्रतिनिधि (फूड डिलीवरी एजेंट) है।
मामले की जांच जारी है लेकिन पुलिस ने संकेत दिया है कि जांच में संभावित आतंकी पहलु से भी इनकार नहीं किया जा सकता और आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) तथा बम निरोधक दस्तों को मौके पर भेजा गया है। ‘तहरीक उल मुजाहिदीन’ नामक संगठन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस धमाके की जिम्मेदारी ली है, हालांकि पुलिस यह इस सोशल मीडिया पोस्ट की वैधता का पता लगा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।’’ हालांकि, आधिकारिक पुलिस बयान आना अभी बाकी है।
उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और उन्होंने वहां से नमूने इकट्ठा किए हैं। नमूनों को जांच के लिए आगरा लैब भेज दिया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi







