Responsive Scrollable Menu

Ghaziabad की Vasundhara पुलिस चौकी में देर रात धमाका, डिलीवरी एजेंट घायल

गाजियाबाद (उप्र), सात नवंबर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार देर रात हुए धमाके में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि धमाके से पुलिस चौकी की खिड़की के शीशे टूट गए जबकि वहां मौजूद एक व्यक्ति को मामूली चोट आई। व्यक्ति खाने पीने की सामग्री की आपूर्ति करने वाली कंपनी का प्रतिनिधि (फूड डिलीवरी एजेंट) है।

मामले की जांच जारी है लेकिन पुलिस ने संकेत दिया है कि जांच में संभावित आतंकी पहलु से भी इनकार नहीं किया जा सकता और आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) तथा बम निरोधक दस्तों को मौके पर भेजा गया है। ‘तहरीक उल मुजाहिदीन’ नामक संगठन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस धमाके की जिम्मेदारी ली है, हालांकि पुलिस यह इस सोशल मीडिया पोस्ट की वैधता का पता लगा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।’’ हालांकि, आधिकारिक पुलिस बयान आना अभी बाकी है।

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और उन्होंने वहां से नमूने इकट्ठा किए हैं। नमूनों को जांच के लिए आगरा लैब भेज दिया गया है।

Continue reading on the app

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव की धूम, 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर रचेगा इतिहास; देखें VIDEOS

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में आज 10वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है. दीपोत्सव पर साकेत महाविद्यालय पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह झांकियों को हरी झंडी दिखाईं. 21 झांकियां 4 किमी दूर रामकथा पार्क तक जाएंगी. शिवमद्रा का दल झांकी की अगुवानी करते हुए सबसे आगे चल रहा है. झांकियों में 7 तो रामायण से जुड़ी हुई हैं तो वहीं 14 झांकियां केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी हुईं हैं. 

दोपहर में होगा भगवान राम का राज्याभिषेक

दोपहर में रामकथा में पार्क में मुख्याथिति और देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी. यहां कई देशों की टीमें इंटरनेशनल रामलीला का मंचन करेंगी.  

2100 ड्रोन से दिखाए जाएंगे रामायण के प्रसंग

वहीं, सरयू किनारे राम की पैड़ी के 56 घाटों को सजाया गया है. शाम को यहां 30 लाख दीपक जलाए जाएंगे. सरयू महाआरती में 2,147 अर्चक एक साथ शामिल होंगे. वहीं, 2,100 ड्रोन आसमान में रामायण के प्रसंगों को जीवंत करेंगे. बता दें, दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में सिर्फ 6 हजार श्रद्धालुओं को एंट्री दी जाएगी. प्रशासन ने इसके लिए पहले ही पास जारी कर दिए हैं. हालांकि, मुख्य कार्यक्रम खत्म होने के बाद श्रद्धालु राम की पैड़ी पहुंचकर दीपोत्सव देख सकते हैं. 

रंग-बिरंगी रोशनी से सजा भव्य राममंदिर

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से सजा हुआ है. दीपोत्सव देखने के लिए देशभर से करीब 10 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच सकते हैं. 

हर साल बढ़ रही दीपो की संख्या

वर्ष (Year)

जले दीप (Diyas Lit)

2017

1.71 लाख

2018

3.01 लाख

2019

4.04 लाख

2020

6.06 लाख

2021

9.41 लाख

2022

15.76 लाख

2023

22.23 लाख

2024

25.12 लाख

2025

26.11 लाख

2026

30 लाख

 

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: बारिश के कारण बाल-बाल बची टीम इंडिया, वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड को ऐसे हराया

India vs New Zealand 2nd ODI Result: टीम इंडिया ने अपने तेज गेंदबाजों के दम पर न्यूजीलैंड को सिर्फ 134 रन पर ढेर कर दिया था लेकिन इस स्कोर तक पहुंचने में भी भारतीय टीम के पसीने छूट गए. Sat, 07 Nov 2026 15:43:45 +0530

  Videos
See all

Viral Video: अच्छे नंबर लाने पर बेटे को मिला करोड़ों का तोहफा, पिता ने दी BMW M4! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T11:16:26+00:00

White House में ट्रंप ने मनाई दिवाली, भारतीय समुदाय के साथ जलाया दीया!| #shorts #diwali #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T11:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers