Video: 60 हजार का निवेश, 3.50 लाख की कमाई! 100 दिनों में अमीर बना देगी यह जादुई फसल
Cucumber Farming Tips: जहानाबाद के किसान मनीष कुमार ने परंपरागत खेती की लीक छोड़कर खीरा उत्पादन से मुनाफे की नई इबारत लिख दी है. मखदुमपुर के कतरासीन गांव के रहने वाले मनीष ने बताया कि धान-गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों के बजाय सब्जियों की खेती, खासकर खीरा, महज 90 से 100 दिनों के भीतर 6 गुना तक रिटर्न दे रही है. मनीष ने इस साल 24 जनवरी को मालिनी प्रभेद के खीरे की बुआई की थी. जिसकी तुड़ाई होली के आसपास शुरू होने वाली है. उन्होंने ड्रिप मल्चिंग तकनीक का सहारा लिया है. जिससे फसल की गुणवत्ता और चमक बाजार में अधिक कीमत दिलाती है. मनीष के अनुसार एक एकड़ में खीरे की खेती की लागत करीब 65 हजार रुपये आती है. जबकि सीजन के अंत तक इससे 3.50 लाख रुपये तक की शानदार कमाई हो जाती है. खेती में समय के महत्व को बताते हुए वे कहते हैं कि यदि फसल सही समय पर मंडी पहुंच जाए, तो मुनाफा बढ़ जाता है. उनकी इस सफलता ने इलाके के अन्य किसानों के लिए भी खेती का पैटर्न बदलने की एक नई राह दिखाई है.
अबरार की एंट्री से काव्या मारन हुईं ट्रोल, सनराइजर्स का एक्स अकाउंट सस्पेंड
Sunrisers Leeds Account Suspended: द हंड्रेड ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को 2.3 करोड रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. काव्या मारन के इस फैसले से भारतीय क्रिकेट फैंस काफी नाराज हैं. इस बवाल के बीच टीम का एक्स अकाउंट भी सस्पेंड हो गया है.
The post अबरार की एंट्री से काव्या मारन हुईं ट्रोल, सनराइजर्स का एक्स अकाउंट सस्पेंड appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



