Responsive Scrollable Menu

दो शादियां, कई अफेयर, फिर भी अकेले हैं कमल हासन, 22 साल छोटी एक्ट्रेस संग भी जुड़ चूका है एक्टर का नाम

Kamal Haasan Birthday: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर कमल हासन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 7 नवंबर 1954 को जन्मे कमल हासन ने अपनी शानदार एक्टिंग से न सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी खास पहचान बनाई है. वो एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ निर्देशक, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर और प्लेबैक सिंगर भी हैं. कमल हासन ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद साल 1975 में आई फिल्म 'अपूर्वा रागंगल' से बतौर लीड एक्टर उन्होंने अपनी पहचान बनाई. अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए हैं. हालांकि, फिल्मों के अलावा कमल हासन अपनी निजी जिंदगी और लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं. उन्होंने दो शादियां कीं, लेकिन दोनों रिश्ते तलाक के साथ खत्म हो गए. इसके अलावा उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ भी जुड़ा. आइए जानते हैं कमल हासन की लव लाइफ की पूरी कहानी.

श्रीविद्या के साथ जुड़ा था कमल हासन का नाम

कमल हासन की लव लाइफ की चर्चा उनकी पहली शादी से पहले ही शुरू हो गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1970 के दशक में उनका नाम एक्ट्रेस श्रीविद्या के साथ जुड़ा था. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था. इसी दौरान उनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं. हालांकि, दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और कुछ समय बाद वे अलग हो गए.

वाणी गणपति से की पहली शादी

श्रीविद्या के बाद कमल हासन की जिंदगी में वाणी गणपति की एंट्री हुई. वाणी एक डांसर और एक्ट्रेस थीं. दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और साल 1978 में उन्होंने शादी कर ली. शुरुआत में दोनों का रिश्ता अच्छा रहा, लेकिन वक्त के साथ उनके बीच दूरियां बढ़ने लगीं. करीब 10 साल तक साथ रहने के बाद साल 1988 में दोनों का तलाक हो गया. इस तरह कमल हासन की पहली शादी खत्म हो गई.

सारिका से शादी और दो बेटियों का जन्म

वाणी गणपति से अलग होने के बाद कमल हासन का नाम एक्ट्रेस सारिका के साथ जुड़ने लगा. दोनों एक-दूसरे के करीब आए और शादी से पहले ही माता-पिता बन गए. साल 1986 में उनकी पहली बेटी श्रुति हासन का जन्म हुआ. इसके बाद कमल हासन और सारिका ने शादी कर ली. शादी के बाद साल 1991 में उनके घर दूसरी बेटी अक्षरा हासन का जन्म हुआ. हालांकि, कमल हासन और सारिका का रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगीं और आखिरकार साल 2004 में उनका तलाक हो गया. इस तरह कमल हासन की दूसरी शादी भी टूट गई. हालांकि, दोनों ने अपनी बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी निभाई.

22 साल छोटी सिमरन बग्गा से जुड़ा नाम

कमल हासन की लव लाइफ में एक ऐसा दौर भी आया, जब उनका नाम खुद से करीब 22 साल छोटी एक्ट्रेस सिमरन बग्गा के साथ जुड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और उनके रिश्ते को लेकर खूब चर्चाएं हुई थीं. हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला. बाद में सिमरन ने अपने एक दोस्त से शादी कर ली.

गौतमी के साथ 13 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे

कमल हासन की जिंदगी में एक्ट्रेस गौतमी की भी खास जगह रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों करीब 13 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया और कई मौकों पर साथ नजर आए. हालांकि, लंबे समय तक साथ रहने के बावजूद उनका रिश्ता भी हमेशा के लिए कायम नहीं रह पाया. साल 2016 में गौतमी ने कमल हासन से अलग होने का फैसला किया. इसके बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं.

दो शादियां टूटने के बाद भी सिंगल हैं कमल हासन

कमल हासन की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा. उन्होंने दो बार शादी की, लेकिन दोनों ही रिश्ते तलाक पर खत्म हुए. इसके अलावा सिमरन बग्गा और गौतमी के साथ उनके रिश्ते भी चर्चा में रहे. हालांकि, आज कमल हासन अपनी जिंदगी और करियर में आगे बढ़ चुके हैं. उनकी दोनों बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं. कमल हासन की लव लाइफ भले ही उतार-चढ़ाव से भरी रही हो, लेकिन एक्टिंग की दुनिया में उनका योगदान आज भी उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे दमदार कलाकारों में शामिल करता है.

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव की एक और केस में बढ़ीं मुश्किलें, 25 लाख रुपए के चेक बाउंस मामले में गिरफ्तीरी के निर्देश

Continue reading on the app

पेट्रोल की कीमत में सीधे 7 रुपए की कटौती, डीजल भी 4 रुपए से ज्यादा सस्ता, आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी

Petrol Diesel Price Today 07 November 2026: सरकार ने महंगाई से परेशान जनता को राहत देते हुए पेट्रोल 6.59 रुपये और डीजल 4.25 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

टीम से बाहर थे तब किसी ने पूछा नहीं... अब मोहम्मद शमी के संन्यास पर बॉलिंग कोच मोर्नी मोर्कल ने दिया भावुक बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा बॉलिंग कोच मोर्नी मोर्कल ने मोहम्मद शमी के टेस्ट से संन्यास पर एक भावुक बयान दिया है. शमी ने 6 नवंबर को टेस्ट रिटायरमेंट की घोषणा की. शमी के रिटायरमेंट पर मोर्नेी मोर्कल ने कहा कि जब वह टीम इंडिया के साथ जुड़े थे तो मोहम्मद शमी ने उनकी बहुत मदद की की थी. Sat, 7 Nov 2026 10:52:56 +0530

  Videos
See all

Rajasthan News: Naresh Meena पर 25 पैसे का इनाम, फार्महाउस पर दबिश! | Rajasthan Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:45:16+00:00

Sitapur Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर,5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:46:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers