Responsive Scrollable Menu

CJP Protest Today: आज फिर से SIR के खिलाफ मोर्चा खोलेगी सीजेपी, इस राज्य में निकालने वाली है बड़ी रैली

CJP Protest Today: देश भर में SIR को लेकर विवाद जारी है. इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी फिर से मैदान में उतरने वाली है. CJP ने 7 नवंबर को बड़े मार्च की तैयारी की है. यह मार्च केरलम के कोच्चि में आयोजित किया जाएगा. CJP 7 नवंबर यानी आज ही विरोध मार्च निकालेगी. इस मार्च को CJP  ने 'जंतर-मंतर एट कोच्चि' नाम दिया है. प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज और खुद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके शामिल हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग एसआईआर को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है. 

बता दें, यह प्रदर्शन आज शाम 4 बजे, कोच्चि के मरीन ड्राइव से शुरू होगा और राजेंद्र मैदान तक पहुंचेगा. यहां एक सार्वजनिक सभा भी आयोजित की जाएगी. CJP ने लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल हों. उन्होंने इसके लिए 'Save Democracy! Cancel SIR!' का नारा भी दिया है. आयोजकों को उम्मीद है कि केरल के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में युवा और आम नागरिक इस प्रदर्शन में शामिल होंगे. 

कौन-कौन विरोध प्रदर्शन में होगा शामिल

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने के लिए खुद अभिजीत दीपके और प्रकाश राज ने अपील की है. दोनों ने सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए वीडियो पोस्ट की है. इस प्रदर्शन में अभिजीत और प्रकाश राज के अलावा, CJP की राष्ट्रीय नेता अफरीन नवाज और दक्षिण भारत के प्रभारी विजय रेड्डी मल्लांगी भी शामिल होंगे.

आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. उनका विरोध विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर है. पार्टी चाहती है कि चुनाव आयोग इस प्रक्रिया को वापस ले.

दिल्ली में नेताओं की गिरफ्तारी के बाद पहला बड़ा प्रदर्शन

कोच्चि में होने वाला यह मार्च दिल्ली में CJP नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के बाद पार्टी का पहला बड़ा विरोध प्रदर्शन माना जा रहा है. पिछले महीने CJP के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी.

इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रतिबंधित प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था. इस मामले में उन्हें करीब एक सप्ताह तक न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा. वहीं, पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को भी दिल्ली में प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में लिया गया था.

सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी पुलिस

कोच्चि पुलिस के स्पेशल ब्रांच अधिकारियों के अनुसार, CJP के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कोच्चि के डिप्टी पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की.. अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहने की उम्मीद है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा.

 

 

Continue reading on the app

न्यूजीलैंड में यशस्वी जायसवाल का धमाका, बैक टू बैक लगाई दूसरी सेंचुरी, फिर इतने रन बनाकर हुए आउट

Yashasvi Jaiswal Century: न्यूजीलैंड ए के साथ खेले जा रहे तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतक ठोक दिया है. यशस्वी का ये बैक टू बैक दूसरा शतक है. उन्होंने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी शतक ठोका था और तब वह 155 रनों की पारी खेलकर नाबाद वापस लौटे थे. वहीं, अब यशस्वी 102 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक

बर्ट सटक्लिफ ओवल, लिंकन में खेले जा रहे तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और शतक ठोका. उन्होंने शतक के दौरान 16 चौके और 2 छक्के लगाए. हालांकि, वह अपनी इस पारी को और बड़ा नहीं बना सके और 138 गेंद पर 102 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. 

 

ये भी पढ़ें: आज दूसरे वनडे में विराट कोहली बना सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड, इतिहास रचने के लिए है सिर्फ एक रन की जरूरत

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: पहला इंटरनेशनल विकेट... आकिब नबी ने वेलिंग्टन में बरपाया कहर, कीवी ओपनर्स को किया तहस-नहस

auqib nabi first wicket: जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट में खाता खुल ही खाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने टिम साइफर्ट को पवेलियन भेजकर अपना पहला इंटरनेशनल विकेट हासिल किया. इससे पहले खेले दो वनडे मैचों में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी. Sat, 7 Nov 2026 10:09:49 +0530

  Videos
See all

Rajasthan News: Naresh Meena पर 25 पैसे का इनाम, फार्महाउस पर दबिश! | Rajasthan Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:45:16+00:00

Delhi AQI Update: सरदार पटेल मार्ग पर AQI 392 दर्ज किया गया, जो 'Very Poor' श्रेणी में आता #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:41:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers