Assam Flood Photos: हाथ में चप्पल, सीने से लिपटी किताबें... असम में बाढ़ के दर्द को बयां करती 7 तस्वीरें
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का कहर जारी है, जहां 14 जिलों के 1.6 लाख से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं और 95 लोगों की जान जा चुकी है. उफनती नदियों और डूबते आशियानों के बीच जिंदगी बचाने की जंग जारी है. हाथ में चप्पल लिए और सीने से किताबें चिपकाए पानी में उतरती मासूम बच्चियों से लेकर बांस के बेड़े पर खड़े बेबस ग्रामीणों तक, ये 7 तस्वीरें बाढ़ की भयानक बाढ़ और इंसानी संघर्ष की बेहद मार्मिक दास्तान बयां करती हैं.
180 से ज्यादा छात्रों ने छोड़ा हॉस्टल, तय किया 12 किमी का पैदल सफर, स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप
ओडिशा के नबरंगपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल के 180 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हॉस्टल छोड़कर घर लौटने का फैसला कर लिया है. छात्रों का आरोप है कि उन्हें हॉस्टल में घटिया खाना दिया जा रहा था और कई बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है. विरोध में सभी छात्र अपने बैग लेकर हॉस्टल से निकल पड़े और करीब 12 किलोमीटर तक पैदल सफर तय किया. इसी बीच परिजनों को इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो वे बच्चों को अपने-अपने घर ले गए. यह घटना झरिगांव ब्लॉक के सनाटेमेरा हाई स्कूल की है. वहीं, स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने खराब या कीड़े लगे चावल परोसने के आरोपों से इनकार किया है, लेकिन हॉस्टल की व्यवस्था और सुविधाओं में कुछ कमियां होने की बात स्वीकार की है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








