Responsive Scrollable Menu

करेंट अफेयर्स 7 नवंबर:UNESCO ने महाभारत समेत 3 ग्रंथ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ में शामिल किए, वॉटर क्राफ्ट 'अमीनी' इंडियन नेवी में शामिल

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. इंडियन नेवी को वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अमीनी’ मिला इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. UNESCO के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ में भारत के 3 ग्रंथ शामिल अपॉइंटमेंट (Appointment) 3. पूर्व जज राजेश बिंदल NCLAT के चेयरमैन बने NCLAT का पूरा नाम नेशनल कपनी लॉ एपेलेट ट्रिब्यूनल (राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण) है। यह एक अपीलीय संस्था है, जो राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के फैसलों के खिलाफ अपील सुनती है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. टेनिस प्लेयर महेश भूपति और सानिया AITA कमेटी के मेंबर बने अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) निधन (DEATH) 5. पद्म श्री न्यूरोसर्जन डॉ. अशोक कुमार महापात्रा का निधन 6. INS सह्याद्रि मालाबार 2026' में हिस्सा लेने जापान पहुंचा 7. गृह मंत्रालय ने इमिग्रेशन नियमों में संशोधन किया आज का इतिहास -------------- ये खबर भी पढ़ें.. करेंट अफेयर्स 6 नवंबर:क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया, अमित शाह ने शहीद स्मारक का उद्घाटन किया आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

RPSC प्रोटेक्शन ऑफिसर परीक्षा 15 नवंबर को:2 पारियों में होगा एग्जाम, 12 नवंबर से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड; जानें पूरी डिटेल

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से प्रोटेक्शन ऑफिसर (महिला एवं बाल विकास विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 15 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा प्रदेशभर में दो पारियों में आयोजित होगी। आयोग ने परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थी 8 नवंबर से परीक्षा जिला और 12 नवंबर से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। दो पारियों में होगी परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक क्वेश्चन पेपर फर्स्ट (जनरल स्टडीज) और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक प्रश्न-पत्र द्वितीय (सोशल वर्क, लॉ) की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी 8 नवंबर से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकेंगे। प्रवेश पत्र 12 नवंबर 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिएओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऐसे करें एडमिट कार्ड अपलोड अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर एडमिशन लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक के जरिए भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। ओएमआर के पांचवें विकल्प के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए ओएमआर आंसर सीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले आयोग की वेबसाइट पर जारी डिटेल दिशा-निर्देशों का अध्ययन करने की सलाह दी गई है। परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले बंद होगी एंट्री आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच और पहचान संबंधी प्रक्रिया समय पर पूरी कराने के लिए निर्धारित समय से पर्याप्त पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। देरी से पहुंचने पर तलाशी और अन्य औपचारिकताओं में समय लग सकता है, जिससे परीक्षा में शामिल होने से वंचित होना पड़ सकता है। आधार कार्ड या फोटोयुक्त आईडी कार्ड जरूरी परीक्षा सेंटर पर पहचान के लिए अभ्यर्थियों को मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर जाना होगा। यदि आधार कार्ड पर लगी फोटो पुरानी या अस्पष्ट है तो वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य ओरिजनल फोटोयुक्त आईडी कार्ड साथ ले जा सकते हैं। आईडी कार्ड पर रंगीन और लेटेस्ट स्पष्ट फोटो होना जरूरी है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड पर भी लेटेस्ट रंगीन फोटो चिपकाना जरूरी है। ओरिजनल फोटोयुक्त आईडी कार्ड के अभाव में परीक्षा सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र के साथ जारी सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। दलालों और ठगों से सावधान रहने की अपील आयोग ने अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में नहीं आने की चेतावनी दी है। परीक्षा में पास कराने के नाम पर यदि कोई रिश्वत मांगता है या किसी तरह का लालच देता है तो अभ्यर्थी प्रमाण सहित जांच एजेंसी और आयोग के कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दें। आयोग के कंट्रोल रूम नंबर: - 0145-2635200 - 0145-2635212 - 0145-2635255 नकल और अनुचित साधनों पर सख्त कार्रवाई परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने या अनुचित गतिविधियों में शामिल होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत दोषी पाए जाने पर उम्र कैद, 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त करने का प्रावधान है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: पहला इंटरनेशनल विकेट... आकिब नबी ने वेलिंग्टन में बरपाया कहर, कीवी ओपनर्स को किया तहस-नहस

auqib nabi first wicket: जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट में खाता खुल ही खाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने टिम साइफर्ट को पवेलियन भेजकर अपना पहला इंटरनेशनल विकेट हासिल किया. इससे पहले खेले दो वनडे मैचों में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी. Sat, 7 Nov 2026 10:09:49 +0530

  Videos
See all

Rajasthan News: Naresh Meena पर 25 पैसे का इनाम, फार्महाउस पर दबिश! | Rajasthan Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:45:16+00:00

Delhi AQI Update: सरदार पटेल मार्ग पर AQI 392 दर्ज किया गया, जो 'Very Poor' श्रेणी में आता #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:41:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers