Breaking News Today Live Updates: दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, राम मंदिर में उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम योगी करेंगे पूजा-अर्चना
Breaking News Today Live Updates: देशभर में दिवाली का उत्साह देखने को मिल रहा है. धनतेरस के बाद आज छोटी दिवाली मनाई जा रही है. राजधानी दिल्ली समेत देश के अलग-अलग शहरों में बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है.लोग त्योहार के लिए मिठाइयां, सजावट का सामान, कपड़े और पूजा से जुड़ी चीजों की खरीदारी कर रहे हैं. इस बीच अयोध्या में दिवाली से पहले दीपोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दीपोत्सव के 10वें संस्करण के तहत शनिवार को 30 लाख से अधिक दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है. इस भव्य आयोजन में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. त्योहारों की रौनक के बीच वित्तीय क्षेत्र से जुड़ा एक अहम बदलाव भी आज से प्रभावी हो रहा है. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रशासनिक और दीवानी कार्यवाही के निपटान से संबंधित नए नियम लागू हो रहे हैं. सेबी (प्रशासनिक और दीवानी कार्यवाही निपटान) विनियमन, 2026 को 8 अक्टूबर को अधिसूचित किया गया था. इन नए नियमों के लागू होने के साथ ही प्रशासनिक और दीवानी मामलों के निपटान की प्रक्रिया के लिए नया नियामकीय ढांचा प्रभावी हो जाएगा.
Diwali Fashion Hacks : दिवाली पर नए कपड़े नहीं खरीदना चाहतीं? पुराने आउटफिट को नया स्टाइल देने के 7 आसान हैक्स!
Diwali Fashion Tips : इस दिवाली जरूरी नहीं है कि आप नया कपड़ा खरीदें ही, अपनी अलमारी में पड़ी पुरानी साड़ी या आउटफिट को आप नए अंदाज में पहनकर फेस्टिव लुक क्रिएट कर सकती हैं. जानें कैसे पुराने ड्रेस को नया और ट्रेंडी लुक देकर इस फेस्टिव सीजन महफिल की शान बनें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18








