चुनावी हार के बाद ट्रंप का बड़ा फैसला, सुसी वाइल्स की छुट्टी; स्टीफन मिलर बनेंगे नए चीफ ऑफ स्टाफ
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स को इस पद से हटाने का फैसला किया है. उनकी जगह अब लंबे समय से ट्रंप के करीबी रहे स्टीफन मिलर यह जिम्मेदारी संभालेंगे. ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के जरिए इस बदलाव की जानकारी दी. मिलर 9 नवंबर से नए पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.
ट्रंप ने सुसी वाइल्स के काम की सराहना करते हुए कहा कि वह आगे उनके राजनीतिक संगठन के साथ काम करेंगी. वाइल्स ने भी व्हाइट हाउस में अपनी भूमिका को जीवन का बड़ा सम्मान बताया और ट्रंप के प्रति अपना समर्थन जारी रखने की बात कही.
कौन हैं स्टीफन मिलर?
स्टीफन मिलर को डोनाल्ड ट्रंप के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली सहयोगियों में गिना जाता है. वह 2016 में ट्रंप के पहले राष्ट्रपति चुनाव अभियान से जुड़े थे। शुरुआत में उन्होंने ट्रंप के भाषण लिखने का काम किया, लेकिन समय के साथ वह उनकी राजनीतिक टीम के अहम रणनीतिकार बन गए. मिलर की पहचान खास तौर पर अमेरिका की इमिग्रेशन नीति को लेकर रही है. ट्रंप प्रशासन की सख्त सीमा सुरक्षा और अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे लोगों को देश से बाहर भेजने की नीतियों को तैयार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. फिलहाल वह व्हाइट हाउस में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं. अब चीफ ऑफ स्टाफ बनने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी। यह व्हाइट हाउस के सबसे महत्वपूर्ण पदों में से एक है. इस पद पर रहने वाला अधिकारी राष्ट्रपति के रोजमर्रा के कामकाज, प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार के अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल बनाने का काम करता है.
कौन हैं सुसी वाइल्स?
सुसी वाइल्स लंबे समय से डोनाल्ड ट्रंप की राजनीतिक टीम का हिस्सा रही हैं. उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के अभियान के लिए काम किया था. इसके बाद 2020 में फ्लोरिडा में उनके चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली. 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में भी वह ट्रंप की प्रमुख चुनावी रणनीतिकार रहीं. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में उन्हें व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया था. इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला थीं. ट्रंप के पहले कार्यकाल में इस जिम्मेदारी पर कई बार बदलाव हुआ था, लेकिन दूसरे कार्यकाल में वाइल्स ने लंबे समय तक यह पद संभाला. अब उन्हें राष्ट्रपति के राजनीतिक संगठन के साथ काम करने की जिम्मेदारी दी जाएगी. वाइल्स ने अपने बयान में कहा कि व्हाइट हाउस में काम करना उनके लिए बड़े सम्मान की बात रही है. उन्होंने ट्रंप और उनके राजनीतिक एजेंडे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई.
मिडटर्म चुनाव में हार के बाद बदले हालात
अमेरिका में 3 नवंबर को हुए मिडटर्म चुनाव के नतीजों ने रिपब्लिकन पार्टी के सामने बड़ी राजनीतिक चुनौती खड़ी कर दी है. चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में रिपब्लिकन पार्टी से नियंत्रण छीन लिया है. इस नतीजे का असर ट्रंप के बाकी बचे दो साल के कार्यकाल पर पड़ सकता है. संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की मजबूत स्थिति के कारण ट्रंप प्रशासन के लिए अपने फैसलों और नीतियों को आगे बढ़ाना पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इसके अलावा, डेमोक्रेट्स को संसदीय समितियों के जरिए सरकार के कामकाज की जांच करने का भी अधिक अवसर मिलेगा. महंगाई, टैरिफ से जुड़ी आर्थिक चुनौतियां और ईरान के साथ युद्ध को लेकर जनता की नाराजगी को रिपब्लिकन पार्टी की हार की प्रमुख वजहों में शामिल माना जा रहा है. ऐसे राजनीतिक माहौल में ट्रंप का चीफ ऑफ स्टाफ बदलने का फैसला काफी अहम है. अब स्टीफन मिलर की भूमिका पर सबकी नजर रहेगी. खासकर इमिग्रेशन, सीमा सुरक्षा और प्रशासनिक फैसलों के मामले में उनके प्रभाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
IND VS NZ: वेलिंगटन की बारिश ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, क्या आज भी हो सकती है ओवर्स में कटौती? लेटेस्ट वेदर फॉरकास्ट पर डालें नजर
IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है. वेलिंगटन से सामने आ रहे विजुअल्स ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है. मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से दोपहर 3 बजे शुरू होने वाला है और भारतीय समयानुसार मैच 7.30 बजे शुरू होगा. मगर, वेलिंगटन में बारिश हो रही है, जिसके चलते पहले वनडे की ही तरह दूसरे वनडे मैच का भी मजा किरकिरा हो सकता है. तो आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि मैच के दौरान वेलिंगटन का मौसम कैसा रहेगा.
आज कैसा रहेगा वेलिंगटन का मौसम?
Wellington right now! pic.twitter.com/OejxDWBhJr
— Vimal Kumar (@Vimalwa) November 6, 2026
भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, सुबह बारिश की संभावना जहां 91% है. वहीं, रात में ये संभावना घटकर 55% हो रही है. ऐसे में कहा जा सकता है कि आज का मैच बारिश से प्रभावित हो सकता है. तापमान 14 से 20 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 85% होगी.
सोशल मीडिया पर वेलिंगटन से सामने आ रहे विजुअल्स ने भी क्रिकेट फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. ताजा अपडेट के अनुसार, मौजूदा समय में वहां बारिश तो रुक गई है, लेकिन फॉरकास्ट है कि मैच के दौरान बारिश आ सकती है.
ओवर्स में कटौती की सताई चिंता
वेलिंगटन के खराब मौसम के चलते अब फैंस के जहन में सवाल आ रहा होगा कि क्या टॉस टाइम पर होगा? और अगर बारिश आती है, तो क्या आज के मैच में भी ओवर्स की कटौती हो सकती है? अब चूंकि, मौजूदा समय में वेलिंगटन में बारिश रुकी हुई है. तो ऐसे में टाइम पर टॉस होने की संभावना जताई जा रही है. लेकिन, क्योंकि बारिश की संभावना है, तो इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि मैच के ओवरों में कटौती हो सकती है.
KIwi fans waiting for the wellington game. However, rain may reduce it to 40 overs game? pic.twitter.com/fyQ0xEp8DJ
— Vimal Kumar (@Vimalwa) November 6, 2026
बारिश से प्रभावित हुआ था पहला वनडे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच ऑकलैंड में खेला गया था. उस मैच पर बारिश का असर पड़ा था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम 40.2 ओवर में 185 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. लेकिन, फिर भारतीय पारी के दौरान बार-बार बारिश आने की वजह से ओवरों में कटौती हुई. आखिर में भारत को 30 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे आसानी से हासिल करके टीम इंडिया ने 3 विकेट से मैच में जीत दर्ज कर ली थी.
BCCI ने दी जानकारी
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ आधिकारिक जानकारी साझा की है. बोर्ड ने बताया है कि वेलिंगटन में बारिश हो रही है, जिसके चलते मैच के शुरू होने में देरी होने की संभावना है. ऐसे में अब फैंस यही उम्मीद करेंगे कि जल्दी बारिश रुक जाए और एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिले.
It's raining at the moment here in Wellington with a possibility of a delayed start.
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
Stay tuned for further updates.#NZvIND pic.twitter.com/wTRU04sKxo
ये भी पढ़ें: आज दूसरे वनडे में विराट कोहली बना सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड, इतिहास रचने के लिए है सिर्फ एक रन की जरूरत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









