Responsive Scrollable Menu

Pakistan restricts international media reporting. #Pakistan #BBCNews

Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

पीएम मोदी ने युवाओं से हैंडलूम-डे मनाने की अपील की:2 मिनट का वीडियो जारी किया, कहा- फ्रेंडशिप डे जैसा उत्साह दिखाइए

पीएम मोदी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर रील शेयर की। उन्होंने कहा- साथियों, 7 अगस्त, 1905 हमें भूलना नहीं है। इस दिन देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का प्रारंभ हुआ था। अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी। जन-जन जुड़ गया था। अभी पिछले सप्ताह आप सभी ने फ्रेंडशिप डे मनाया। मैं आज आग्रह करता हूं 7 अगस्त हैंडलूम डे होता है। हमने इतने ही उत्साह और उमंग के साथ हैंडलूम डे मनाना है। हैंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब बुनकर परिवार, जो अपने हाथों से कपड़े बनाते हैं। और इसमें नई-नई वैरायटीज होती हैं। पूरा वीडियो देखिए… पीएम ने कहा- हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें आप भी हैंडलूम की इस वैरायटी के साथ जीआरडब्ल्यूएम वीडियो करके दुनिया के सामने अपनी बात रख सकते हैं। हैंडलूम के लिए लोगों को प्रेरित कर सकते हैं। हमारा काम है आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए इन छोटे-छोटे गरीब परिवारों को भी आर्थिक रूप से समृद्ध करना। आइए हम स्वंय हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें। उसका एक वीडियो बनाएं और देश-दुनिया में उस वीडियो को प्रचारित करें। ताकि हमारे बुनकर परिवारों के सामर्थ्य का परिचय दुनिया को भी हो। आइए 7 अगस्त हैंडलूम डे मनाएं। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पिछले 9 दिनों में पीएम मोदी का 5वां वीडियो है। रात 11 बजे जारी किए गए वीडियो को 30 मिनट में 13 लाख लोगों ने लाइक किया। 15 दिन में पीएम का छठवां वीडियो 31 जुलाई: जंतर-मंतर की घटना का जिक्र करते हुए कहा- जो हुआ दुनिया ने देखा पीएम मोदी ने जंतर-मंतर की घटना का जिक्र कर कहा, ‘वहां जो कुछ भी हुआ, उसे दुनिया ने देखा है। यह सभ्य समाज के लिए शोभा नहीं देता है। मैं समाज के अंदर मौजूद आक्रोश को भली-भांति समझ सकता हूं। यह एक कल्चरल शॉक जैसा है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें… 30 जुलाई: पीएम बोले- हर राज्य और केंद्र सरकार पेपर लीक की परेशानी झेल रहे लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल पास होने के बाद गुरुवार रात 10:40 बजे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा था कि कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रही है। बच्चों के भविष्य पर भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 26 जुलाई: पीएम बोले- पेपरलीक रोकने के लिए कल कठोर कानून लाएंगे पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट करके कहा था- हमने परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स का गठन किया। टीम में छह मेंबर्स हैं। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी इसके अध्यक्ष होंगे। पूरा वीडियो देखें… 24 जुलाई: मोदी बोले- वीडियो पर सकारात्मक सुझाव के लिए शुक्रिया पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर कहा था कि थैंक यू फ्रेंड्स! कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया और सकारात्मक सुझाव दिए। पूरा वीडियो देखें… 23 जुलाई: आधी रात को पेपर लीक संशोधन बिल का ऐलान पीएम मोदी ने कहा था कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। पूरा वीडियो देखें… ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर एक्शन:मेटा की ग्लोबल टीम से पूछताछ करेगी सरकार; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पीएम ने वीडियो जारी किया था हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट हैंडलर्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला पीएम मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो से जुड़ा है, जिसे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान शेयर किया गया था। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। श्रीनिवास को दोनों मामलों में सह-आरोपी बनाया गया है। सोशल मीडिया अकाउंट्स से वीडियो शेयर करने वालों को भी आरोपी बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

'पति परमेश्वर... ओजी.. या सुनिए जी?' अनुष्का शर्मा के फोन में किस नाम से सेव है विराट कोहली का नंबर, सुनकर आप भी कहेंगे WOW

Virat Kohli-Anushka Sharma news: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेंगलुरु के एक इवेंट में मजेदार अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया था. 'गलत जवाब' देने के इस फनी गेम में जब अनुष्का से पूछा गया कि उन्होंने विराट का नंबर फोन में किस नाम से सेव किया है, तो उन्होंने 'पति परमेश्वर' और 'ओजी' बताया. वहीं विराट ने खुद को 'गजोधर' कहा. अनुष्का द्वारा 'बैंड बाजा बारात' का डायलॉग बोलने पर विराट ने रणवीर सिंह के अंदाज में झटपट जवाब दिया था. Fri, 7 Aug 2026 16:14:24 +0530

  Videos
See all

Mithun Chakraborty की हालत गंभीर? #shorts #breakingnews #viralvideo #bjp #mithun #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:10:51+00:00

Pakistan-Saudi-Turkey Deal: पाकिस्तान का 'Islamic NATO' फेल होगा? | Major Gaurav Arya #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:13:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers