Pok में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग, 2 की मौत:बस टर्मिनल पर प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया, दो दिन में 9 जानें गईं
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलकोट में शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में पाकिस्तानी सेना की तरफ से अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले गुरुवार को भी 7 प्रदर्शनकारी मारे गए थे। यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) ने आरोप लगाया कि सुरक्षाबलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भारी मशीनगनों और ड्रोन से हमला किया। 5 नवंबर की फायरिंग की तस्वीरें… लगातार 2 दिन हमले, तीन जगह पर निशाना पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने लगातार दो दिनों तक मटियालमेरा बस टर्मिनल, उमर फारूक चौक और रावलकोट में चल रहे धरनों पर कार्रवाई की। आरोप है कि सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के साथ ड्रोन से हमले भी किए। इस दौरान भारी मशीनगनों और बख्तरबंद गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। PoK में 7 जून से अब तक 155 लोगों की मौत PoK में 7 जून से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार और शुक्रवार की घटना के बाद इस आंदोलन में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 155 हो गई है। आंदोलन की शुरुआत स्थानीय लोगों के राजनीतिक अधिकारों और आर्थिक समस्याओं को लेकर हुई थी। अब प्रदर्शनकारी पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की वापसी और अपने नेताओं पर दर्ज मामलों को खत्म करने की मांग भी कर रहे हैं। आंदोलन की 4 बड़ी वजहें…. 1. विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों का विवाद PoK विधानसभा में कुल 53 सीटें हैं। इनमें से 12 सीटें पाकिस्तान में रहने वाले कश्मीर मूल के लोगों के लिए आरक्षित हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इन सीटों के जरिए पाकिस्तान की सरकार PoK की राजनीति में दखल देती है। उनका कहना है कि इन सीटों पर स्थानीय लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं होता। 7 जून को PoK के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह विवाद और बढ़ गया। अदालत ने कहा था कि इन सीटों को संवैधानिक बदलाव के बिना खत्म नहीं किया जा सकता। 2. बिजली और मंगला डैम का मुद्दा PoK के मंगला डैम से बड़ी मात्रा में बिजली बनाई जाती है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें बिजली महंगे दामों पर मिलती है। प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि डैम से बनने वाली बिजली स्थानीय लोगों को कम कीमत पर दी जाए। 3. महंगाई और आटे की कमी PoK में महंगाई, महंगा आटा और दूसरी जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बिजली के साथ आटे पर भी सब्सिडी दी जाए, ताकि आम परिवारों को राहत मिल सके। 4. पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की वापसी प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आंदोलन को दबाने के लिए तैनात पाकिस्तानी रेंजर्स और सेना को वापस बुलाया जाए। इसके अलावा अवामी एक्शन कमेटी के नेताओं पर आतंकवाद निरोधक कानून के तहत दर्ज मामले खत्म करने की मांग भी की जा रही है। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… यूरोप में 15 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी:फ्रांस ने फाइटर जेट भेजे, इमरजेंसी लैंडिंग कराई; 2 दिन पहले भी धमकियां मिली थीं यूरोप में गुरुवार को 15 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें फिनलैंड, इटली, फ्रांस, चेक गणराज्य और बुल्गारिया के विमान शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने कई विमानों का रास्ता बदलवाया, जबकि फ्रांस ने डबलिन से रोम जा रही फ्लाइट की सुरक्षा के लिए फाइटर जेट भेजे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
'केंद्रीय एजेंसियों को हथियार की तरह उपयोग किया जा रहा', AAP मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किया दावा
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया कि विपक्षी नेताओं को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को हथियार की तरह उपयोग किया जा रहा है. ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग किया गया गया. मोगा विधायक डॉ.अमनदीप कौर अरोड़ा से जुड़े कई ठिकानों पर करीब 48 घंटे तक चली ईडी की रेड का जिक्र करते हुए चीमा ने कहा कि एजेंसी खाली हाथ लौटी है और एक पैसा भी बरामद नहीं कर पाई, जिससे एक बार फिर आप नेताओं को ‘कट्टर ईमानदार’ होने का सर्टिफिकेट मिल गया है.
राज्यसभा की मेंबरशिप का लालच देकर तोड़ने की कोशिश
आप के सीनियर नेता ने आगे कहा कि विधायकों को मंत्री पद और राज्यसभा की मेंबरशिप का लालच देकर तोड़ने की कोशिश हो रही है, लेकिन पंजाब के नेताओं ने ऐसे लालच के आगे झुकने से इनकार कर दिया है. अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के प्रति अपनी पक्की वफादारी दोहराते हुए, डॉ.अमनदीप कौर अरोड़ा ने ऐलान किया कि कोई भी रेड, धमकी या राजनीतिक दबाव उन्हें या आप की महिला नेताओं को चुप नहीं करा सकता और वे पंजाब और यहां के लोगों के लिए लड़ती रहेंगी.
आप पंजाब महिला विंग की प्रधान और मोगा विधायक डॉ.अमनदीप कौर अरोड़ा के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के सीनियर लीडर और मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने लगातार महिलाओं, स्टूडेंट्स, हेल्थकेयर और पंजाब के लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे उठाए हैं और उन्हें हल किया है. उनकी सोशल सर्विस की तारीफ करने के बजाय, केंद्रीय एजेंसियों के जरिए उन्हें और उनके परिवार को लगातार परेशान किया है.”
मानसिक टॉर्चर और बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन
उन्होंने आगे कहा, “ईडी ने करीब 48 घंटे तक रेड की, लेकिन एक भी आपत्तिजनक दस्तावेज या एक भी पैसा बरामद नहीं कर सका. इससे पूरे ऑपरेशन का राजनीतिक मकसद साफ पता चलता है. एक चुने हुए प्रतिनिधि और उसके परिवार पर इतनी लंबी तलाशी, पूछताछ और दबाव मानसिक टॉर्चर और बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन है.”
हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा, पंजाब के लोग डेमोक्रेसी को कमजोर करने, विपक्षी पार्टियों को अस्थिर करने और लोगों के मैंडेट को कमजोर करने की हर कोशिश का मुंहतोड़ जवाब देंगे. इस बीच, आप पंजाब महिला विंग की प्रधान और मोगा विधायक डॉ.अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा, "ईडी ने मेरे और मेरे परिवार से जुड़ी कई जगहों पर रेड की. मेरे घर, ऑफिस, अस्पताल और मेरे माता-पिता, भाई और रिश्तेदारों के घरों की तलाशी ली गई. अधिकारियों ने करीब 42 से 48 घंटे तक अपनी तलाशी और पूछताछ जारी रखी, लेकिन आखिर में एक भी दस्तावेज या पैसा बरामद किए बिना लौट गए."
नेताओं से जुड़ी जानकारी के बारे में पूछताछ की
आप पंजाब महिला विंग की प्रधान ने कहा, "खासकर पंजाब विधानसभा चुनाव पास आने पर, विपक्षी नेताओं को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. " पूछताछ की जानकारी देते हुए, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि अधिकारियों ने उनसे बच्चों की मार्कशीट, परिवार की प्रॉपर्टी के कागजात से लेकर अस्पातल के रिकॉर्ड, पब्लिक कंप्लेंट और अलग-अलग पार्टियों के नेताओं से जुड़ी जानकारी के बारे में पूछताछ की. उन्होंने कहा कि लंबी तलाशी और पूछताछ जानबूझकर मुझे और मेरे परिवार को मानसिक रूप से परेशान करने के लिए लंबी खींची गई.
महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए आप के प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, डॉ.अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा, “आज, पंजाब विधानसभा में आप की 11 महिला विधायक हैं, जो राज्य की विधानसभा के इतिहास में महिला विधायको का सबसे अधिक प्रतिनिधितत्व कर रही है. हमारी पार्टी ने आम महिलाओं और पुरुषों के लिए राजनीति के दरवाजे खोले हैं, जिससे उन्हें लोगों की सेवा करने और बदलाव लाने का मौका मिला है.”
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









