'ऑपरेशन आघात' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कर्पियो से 50 लीटर अवैध शराब और बीयर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन आघात' के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छिंदगढ़ पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित बस स्टैंड चौक पर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान शुरू किया.
चेकिंग के दौरान सुकमा से छिंदगढ़ की ओर आ रही एक संदिग्ध स्कर्पियो वाहन को रोका गया. जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें से गोवा और मैकडॉवेल ब्रांड की अंग्रेजी शराब तथा भारी मात्रा में बीयर सहित कुल लगभग 50 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. पुलिस ने मौके से आरोपी लच्छूराम बातिंग (निवासी छिंदगढ़) को गिरफ्तार कर लिया है.
इस कार्रवाई में जब्त की गई अवैध शराब और स्कर्पियो वाहन की कुल कीमत करीब 5.26 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर: 4 नवंबर वाली परीक्षा अब इस दिन होगी आयोजित, बोर्ड ने किया नई तारीख का ऐलान
बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर: 4 नवंबर वाली परीक्षा अब इस दिन होगी आयोजित, बोर्ड ने किया नई तारीख का ऐलान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama







