Responsive Scrollable Menu

इराक में अमेरिकी मिलिट्री प्लेन क्रैश:इराकी विद्रोही गुट ने गिराने की जिम्मेदारी ली; ईरान जंग में चौथा अमेरिकी विमान तबाह

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 14वां दिन है। इराक में अमेरिकी सेना का एक KC-135 सैन्य विमान क्रैश हो गया है। इसके बाद इराक के एक विद्रोही गुट ने दावा किया है कि विमान को उसी ने मार गिराया। इससे पहले 2 मार्च को कुवैत में फ्रेंडली फायरिंग में भी तीन अमेरिका विमान क्रैश हो गए थे। 'इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक' नाम के संगठन ने कहा कि उसके लड़ाकों ने पश्चिमी इराक में अमेरिकी विमान पर एयर डिफेंस सिस्टम से हमला किया, जिससे वह गिर गया। यह संगठन ईरान समर्थित कई गुटों का गठबंधन है। हालांकि अमेरिकी सेना ने इस दावे को गलत बताया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक दो अमेरिकी विमानों से जुड़ी एक घटना हुई थी। इसमें एक विमान पश्चिमी इराक में क्रैश हो गया, जबकि दूसरा विमान सुरक्षित रूप से इजराइल में उतर गया। अमेरिकी सेना का कहना है कि विमान किसी हमले या गोलीबारी की वजह से नहीं गिरा। सेना के मुताबिक हादसा ऐसे इलाके में हुआ जिसे वह फ्रेंडली एयरस्पेस कहती है। इजराइली सेना ने पूछा- ‘कहां हैं मुजतबा खामेनेई?’ इजराइली सेना ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को लेकर सवाल उठाया है। IDF ने X पर एक पोस्ट में पूछा, "मुजतबा कहां हैं? वह लोगों से ‘बात’ कर रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा क्यों नहीं दिख रहा? वह क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं?" इजराइली सेना ने आगे कहा कि ईरान के लोगों को अपने नेता से यह जवाब मिलना चाहिए कि देश को मौजूदा हालात में क्यों पहुंचाया गया। यह बयान ऐसे समय आया है जब मुजतबा खामेनेई का पहला संदेश ईरानी सरकारी मीडिया पर न्यूज एंकर ने पढ़कर सुनाया था और वह खुद कैमरे पर दिखाई नहीं दिए। कल मुजतबा ने पहला लिखित बयान जारी किया मुजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद गुरुवार को अपना पहला लिखित बयान जारी किया। इसमें उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद कर दे, नहीं तो उन पर हमले जारी रहेंगे। मुजतबा ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी दी है कि उन्हें ईरान पर किए गए हमलों की ‘भरपाई’ करनी होगी। ईरान के सरकारी टीवी पर पढ़कर सुनाए गए संदेश में खामेनेई ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता भी नहीं खोला जाएगा। ईरान अपने सभी शहीदों के खून का बदला लेने की लड़ाई जारी रखेगा इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

भारत में विदेशी निवेशकों ने बदला अपना प्लान, IT छोड़ अब इन सेक्टर्स में जमकर लगा रहे पैसा

FII Investment Strategy 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से आईटी सेक्टर में छंटनी के डर के बीच विदेशी निवेशक देश के मेटल्स, पावर, बैंकिंग सेक्टर में बड़ा निवेश कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

‘जिंदगी की परवाह है तो…’ डोनाल्ड ट्रंप की ईरानी फुटबॉल टीम को धमकी, FIFA वर्ल्ड कप से पहले मचा बवाल

इस साल फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको को करनी है, जिसमें अमेरिका सबसे बड़ा होस्ट है. संयोग से तय शेड्यूल के मुताबिक ईरान को अपने सारे मैच अमेरिका में ही खेलने हैं. Fri, 13 Mar 2026 08:10:52 +0530

  Videos
See all

Viral Girl Monalisa: मुस्लिम पति ने छीनलिया मोनालिसा से माइक? | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T02:25:44+00:00

West Bengal Election: प. बंगाल चुनाव: बीजेपी के 145 उम्मीदवार तय! #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T02:37:21+00:00

Israel US Iran War Latest Update: 14वां दिन, अंतिम मोड़ पर 'लड़ाई' ,रुकी दुनिया की रफ्तार ! | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T02:25:10+00:00

LPG Cylinder Crisis: भारत के पास कितने दिन का गैस-तेल? | LPG Cylinder Price Hike News | LPG Shortage #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-13T02:30:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers