Responsive Scrollable Menu

अंग्रेजों की गोलियाँ खाकर भी पेड़ पर फहराया तिरंगा, कहानी गुलाब सिंह लोधी और ‘झंडेवाला पार्क’ की: बलिदान दिवस पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

CM योगी ने लखनऊ में अमर बलिदानी गुलाब सिंह लोधी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। जानिए उन्नाव के इस वीर सेनानी की पूरी कहानी।

Continue reading on the app

भारत में एपल की रिकॉर्ड कमाई:CEO जॉन टर्नस बोले- देश में आईफोन और मैक की डिमांड ऑल-टाइम हाई; लेकिन शेयर 4% नीचे

ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में मंदी और सप्लाई की चुनौतियों के बावजूद एपल ने सिंतबर तिमाही में भारत में अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया है। कंपनी के CEO जॉन टर्नस ने अर्निंग्स कॉल में इसकी जानकारी दी। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि रेवेन्यू कितना रहा है। लेकिन ग्लोबल रेवेन्यू बढ़कर 114.5 अरब डॉलर यानी करीब 10.80 लाख करोड़ रुपए हो गया। ये पिछले साल की इसी तिमाही के 102.5 अरब डॉलर के मुकाबले लगभग 12% ज्यादा है। वहीं, पूरे साल में एपल ने रिकॉर्ड 479 अरब डॉलर यानी करीब ₹45 लाख करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया है, जो पिछले साल 416 अरब डॉलर था। एपल की सितंबर तिमाही की कमाई का पूरा हिसाब आईफोन अपग्रेड की वजह से भारत में रिकॉर्ड रेवेन्यू भारत में इस ग्रोथ का सबसे बड़ा कारण आईफोन का प्रदर्शन रहा। खास तौर पर उन यूजर्स की संख्या बहुत ज्यादा रही जिन्होंने अपने पुराने आईफोन को नए मॉडल से अपग्रेड किया। इसके अलावा मैक कंप्यूटर्स और सर्विसेज बिजनेस ने भी भारत में ग्रोथ को मजबूती दी। टर्नस ने भारत को कंपनी के ग्लोबल बिजनेस के लिए एक अहम ग्रोथ इंजन बताया है। भारतीय मार्केट में ग्रोथ के पीछे 4 मुख्य फैक्टर्स भारत में लॉन्च हुआ एपल पे CEO जॉन टर्नस ने अर्निंग्स कॉल के दौरान ये भी बताया कि कंपनी ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर भारत में एपल पे को लॉन्च कर दिया है। इसके जरिए भारतीय आईफोन यूजर्स अब ज्यादा सुरक्षित और सीमलेस तरीके से डिजिटल पेमेंट्स कर सकेंगे। दुनिया भर में 2.5 अरब एपल डिवाइसेस एक्टिव दुनियाभर में एपल का एक्टिव इंस्टॉल्ड बेस 2.5 अरल से ज्यादा डिवाइसेस के रिकॉर्ड ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान आईपैड और एप्पल वॉच खरीदने वाले 50% से ज्यादा ग्राहक ऐसे रहे जिन्होंने पहली बार ये प्रोडक्ट्स खरीदे हैं। मार्जिन में गिरावट की आशंका से शेयर 4% टूटे मेमोरी की बढ़ती कीमतों के कारण ग्रॉस मार्जिन घटने की चेतावनी के बाद प्री-मार्केट ट्रेडिंग में एपल के शेयर लगभग 4% तक गिर गए। सितंबर तिमाही में कंपनी का ग्रॉस मार्जिन घटकर 47.9% रह गया, जिसके दिसंबर तिमाही में और गिरकर 45% से 46% के बीच रहने की उम्मीद है। ग्रॉस मार्जिन में अनुमानित गिरावट का मुख्य कारण महंगी मेमोरी के साथ-साथ एआई-संचालित सिरी के विस्तार में हो रहा भारी खर्च भी है। यदि शेयरों में गिरावट बनी रहती है, तो $4.94 ट्रिलियन के मूल्यांकन वाली एपल कंपनी का बाजार मूल्य 170 अरब डॉलर से ज्यादा घट जाएगा। -------------------------------------- बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… SBI का मुनाफा 14% बढ़कर ₹23,038 करोड़:दूसरी तिमाही में ब्याज से कमाई 15% बढ़ी, अनुमान से अच्छे रहे बैंक के नतीजे देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जुलाई से सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक को इस तिमाही में कुल ₹23,038 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल इसी समय के मुकाबले करीब 14% ज्यादा है। उस तिमाही में बैंक को ₹20,160 करोड़ का मुनाफा हुआ था। पूरी खबर पढ़े…

Continue reading on the app

  Sports

Cheteshwar Pujara का बड़ा दावा, IPL 2027 से पहले KKR कई खिलाड़ी करेगी बाहर और RCB रहेगी स्थिर

आईपीएल 2027 की तैयारी अभी से शुरू हो गई है और अगले सीजन से पहले कई टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने की आखिरी तारीख नजदीक आने के साथ ही फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम की जरूरतों का आकलन कर रही हैं। इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने उन खिलाड़ियों और टीमों को लेकर अपनी राय रखी है, जिनके अगले सीजन से पहले बाहर होने की संभावना है। उनके मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स इस बार सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, जबकि मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी पूरी टीम को बरकरार रख सकती है।

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में पुजारा ने खिलाड़ियों की छुट्टी, कप्तानी में बदलाव और नीलामी से पहले टीमों की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी टीम में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं। टीम के सामने कप्तानी को लेकर भी सवाल है, जिसका असर खिलाड़ियों को बनाए रखने के फैसले पर पड़ सकता है।

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन ग्रीन और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन को लेकर है। कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को 21 करोड़ रुपये में अपनी टीम में बरकरार रखा था।

पुजारा का मानना है कि कोलकाता इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बावजूद ग्रीन को टीम से बाहर कर सकती है। हालांकि, फ्रेंचाइजी नीलामी में दोबारा उन्हें खरीदने की कोशिश भी कर सकती है। पुजारा ने कहा कि टीम उन्हें रिलीज करने के बाद नीलामी में वापस लेने का विकल्प रख सकती है।

निकोलस पूरन को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स उन्हें रिलीज करके नीलामी के लिए अपनी रकम बढ़ा सकती है। हालांकि, पुजारा ने यह भी संभावना जताई कि लखनऊ पूरन को बनाए रखते हुए आयुष बदोनी को बाहर कर सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स में भी मैट हेनरी और मैथ्यू शॉर्ट में से किसी एक को लेकर फैसला हो सकता है। गुजरात टाइटंस में राहुल तेवतिया और शाहरुख खान के बीच किसी एक खिलाड़ी को रिलीज करने की संभावना है। वहीं, पंजाब किंग्स जेवियर बार्टलेट या लॉकी फर्ग्यूसन में से किसी एक को बाहर कर सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद में जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल के भविष्य पर भी फैसला हो सकता है।

पुजारा ने मुंबई इंडियंस को भी ऐसी टीम बताया है, जो खिलाड़ियों को रिलीज करने के मामले में सबको चौंका सकती है। 5 बार की चैंपियन टीम में बदलाव की चर्चा के बीच हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।

दूसरी तरफ, पुजारा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं दिखती। उनका मानना है कि मौजूदा चैंपियन के पास संतुलित टीम है और उसे नीलामी में ज्यादा नए खिलाड़ियों की तलाश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बता दें कि आईपीएल 2027 की छोटी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होनी है। इससे पहले सभी 10 टीमों को 17 नवंबर तक अपने खिलाड़ियों को बनाए रखने और रिलीज करने की सूची सौंपनी होगी। इसके बाद बाहर किए गए खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में कई बड़े खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।

Sun, 08 Nov 2026 19:37:00 +0530

  Videos
See all

Poochta Hai Bharat: 40 लाख युवा...एजेंडा फेल? | Bangladesh Remark | Rahul Gandhi | Irfan Ansari #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T15:34:45+00:00

जोरदार टक्कर का वीडियो सामने आते ही मची चर्चा! | #ludhiana #collisionvideo #cctvfootage #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T15:30:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers