मेटा अधिकारियों से भारत सरकार ने पूछा, कंपनी कानूनों का पालन कर रही या नहीं
मेटा को भारत सरकार ने स्पष्ट कह दिया है कि देश में अमेरिकी कानून नहीं चलने वाला है. यह बयान तब सामने आया है, जब एल्गोरिदम पर मेटा और सरकार के बीच बहस छिड़ी हुई है. यह पूरा विवाद पीएम नरेंद्र मोदी के फेसबुक पोस्ट को थोड़ी देर के लिए हटाए जाने के मामले से जुड़ा हुआ है. सरकार ने मेटा के अधिकारियों से पूछा आईटी कंपनी भारतीय कानूनों का पालन कर रही है या नहीं. बताया जा रहा है कि गुरुवार को सरकार और मेटा की वैश्विक टीम के बीच इस मामले में बातचीत अब भी जारी है.
इस दौरान मेटा के अफसरों से कंपनी के एल्गोरिद्म, अनुपालन व्यवस्था में पर्याप्त संतुलन एवं नियंत्रण और संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों (Legality) को पूरा करने के लिए सुरक्षा उपायों के बारे में भी सवाल उठाए जाएंगे.
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच फिर खेला जाएगा क्रिकेट मैच, एशिया कप में इस दिन भिड़ेंगी दोनों टीमें
IND W vs PAK W Asia Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से मुकाबला खेला जाएगा. इस बार महिला एशिया कप में दोनों टीमें भिड़ेंगी. महिला एशिया कप 2026 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होना है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त से होगी, जबकि फाइनल मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना पहला मैच 30 अगस्त को खेलने उतरेगी. इसके बाद भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा. हाल ही में महिला टी20 विश्व कप के दौरान दोनों टीमों की टक्कर हुई थी. इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराया था.
महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल आया सामने
महिला एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. इस टूर्नामेंट का पहला मैच 28 अगस्त को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच का आयोजन 13 सितंबर को होगा. इस बार महिला एशिया कप की मेजबानी UAE करेगा. यह महिला एशिया कप का छठा एडिशन है और यह टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा.
महिला एशिया कप 2026 में हिस्सा लेंगी कुल 8 टीमें
इस बार महिला एशिया कप 2026 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और यूएई की टीमें शामिल हैं. अफगानिस्तान की महिला टीम क्रिकेट नहीं खेलती है. वहीं श्रीलंका की टीम ट्रॉफी को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








