Responsive Scrollable Menu

मुंबई: घाटकोपर की इमारत में भीषण आग, एक घायल, घंटों की मशक्कत के बाद काबू

मुंबई: घाटकोपर की इमारत में भीषण आग, एक घायल, घंटों की मशक्कत के बाद काबू

Continue reading on the app

बारिश में रद्द हो सकता है भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे:टीम इंडिया ने प्रैक्टिस नहीं की, न्यूजीलैंड ने इंडोर अभ्यास किया; कल वेलिंगटन में मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच शनिवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा। मुकाबला सुबह 7:30 बजे से हेनरी स्टेडियम में शुरू होगा। हालांकि मैच तभी होगा, जब बारिश ना हो, लेकिन वेलिंगटन में शनिवार को 60% तक बारिश की संभावना जताई गई है। मैच शुरू होने से 1 घंट पहले से ही पानी गिरने का अनुमान है। इसके बाद पूरे मैच के दौरान भी इसका खतरा बना रहेगा। बारिश के कारण ही भारतीय टीम ने आज का अपना प्रैक्टिस सेशन रद्द कर दिया। वहीं न्यूजीलैंड को वेलिंगटन कॉलेज की इंडोर फैसिलिटी में अभ्यास करना पड़ा। पिछले मैच में भी बारिश की वजह से 3 बार खेल रुका था भारत 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम ने ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था। इस मैच में भी बारिश की वजह से 3 बार खेल रुका। करीब 1:30 घंटे तक खिलाड़ी मैदान से बाहर रहे। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। इसके बाद बारिश के कारण भारत को 32 ओवर में 143 रन का टारगेट मिला, जिसे टीम ने 14.5 ओवर में हासिल किया। भारत वेलिंगटन में न्यूजीलैंड से नहीं हारा वेलिंगटन में न्यूजीलैंड अब तक भारत को नहीं हरा पाया है। यहां दोनों के बीच खेले गए 3 मैचों में भारत ने 2 में जीत दर्ज की है। वहीं दोनों टीमों के बीच ओवरऑल 124 वनडे मुकाबले खेले गए है। इनमें भारत ने 64 और न्यूजीलैंड ने 52 मैच जीते हैं। कप्तान गिल और कोहली पर नजरें भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 13 वनडे मुकाबले में 932 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया है। गिल ने सीरीज के पहले मैच में भी 37 रन बनाए थे। उन्होंने कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की थी। कोहली ने 74 रन बनाए थे। वहीं ऑकलैंड में शून्य पर आउट होने वाले रोहित शर्मा अब बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल से उम्मीदें डेरिल मिचेल इस साल टीम के टॉप रन स्कोरर है। उन्होंने 2026 में 7 मैचों में 501 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ भी लगातार परफॉर्म किया है। वे भारत के खिलाफ पिछले 8 मुकाबलों में 4 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अनशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह। न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: पहला इंटरनेशनल विकेट... आकिब नबी ने वेलिंग्टन में बरपाया कहर, कीवी ओपनर्स को किया तहस-नहस

auqib nabi first wicket: जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट में खाता खुल ही खाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने टिम साइफर्ट को पवेलियन भेजकर अपना पहला इंटरनेशनल विकेट हासिल किया. इससे पहले खेले दो वनडे मैचों में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी. Sat, 7 Nov 2026 10:09:49 +0530

  Videos
See all

Rajasthan News: Naresh Meena पर 25 पैसे का इनाम, फार्महाउस पर दबिश! | Rajasthan Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:45:16+00:00

Sitapur Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर,5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T02:46:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers