45 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ रेलवे का सीनियर सेक्शन इंजीनियर, CBI ने बिछाया जाल
मध्य प्रदेश के कटनी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पश्चिम मध्य रेलवे के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी न्यू कटनी जंक्शन, कटनी में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात था. CBI ने 6 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की.
45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी
CBI के मुताबिक, आरोपी इंजीनियर ने शिकायतकर्ता से 30 मजदूरों को काम से नहीं हटाने के बदले 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. आरोपी ने प्रत्येक मजदूर के हिसाब से 1,500 रुपये की मांग की थी. इस तरह 30 मजदूरों के लिए कुल 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी.
रिश्वत मांगते रंगे हाथ पकड़ा
मामले में CBI ने 5 नवंबर 2026 को आरोपी सीनियर सेक्शन इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज किया था. शिकायत मिलने के बाद जांच एजेंसी ने जाल बिछाया और 6 नवंबर को कटनी में ट्रैप कार्रवाई की. इस दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया.
अहम साक्ष्य जुटाने की कोशिश
कार्रवाई के बाद CBI ने आरोपी के कार्यालय और आवास पर तलाशी भी ली. इस दौरान मामले से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य अहम साक्ष्य जुटाने की कोशिश की गई. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जबलपुर स्थित सक्षम अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे 12 नवंबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. CBI के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है.
बर्थडे पर गर्लफ्रेंड ने बेस्ट फ्रेंड को पहले खिलाया केक, भड़के बॉयफ्रेंड ने पार्टी में मचाया तांडव
बर्थडे पर गर्लफ्रेंड ने बेस्ट फ्रेंड को पहले खिलाया केक, भड़के बॉयफ्रेंड ने पार्टी में मचाया तांडव
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama









