Responsive Scrollable Menu

'तेरा करियर तबाह कर देंगे', पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को मिली धमकी, 5 करोड़ की मांगी रंगदारी

पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक कमल ग्रेवाल को धमकी मिली है. गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले एक शख्स ने सिंगर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. आरोपी ने धमकी दी है कि पैसे न देने पर वह कमल ग्रेवाल के सभी स्टेज शो बंद करवा देगा. इस संबंध में लुधियाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि सिंगर की म्यूजिक कंपनी के नंबर पर कई धमकी भरे कॉल्स और मैसेज आए थे.

Continue reading on the app

फिल्म दूसरा पर गांगुली के अधिकारों के उल्लंघन का आरोप:हाईकोर्ट ने मेकर्स से ₹2 करोड़ की बैंक गारंटी मांगी, फिल्म पर रोक नहीं

दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के निर्माताओं को सौरव गांगुली के व्यक्तित्व और पब्लिसिटी अधिकारों के मामले में दो करोड़ रुपए की बिना शर्त बैंक गारंटी जमा करने का आदेश दिया है। शुक्रवार को अदालत ने पहली नजर में माना कि फिल्म में गांगुली की पहचान और उनके क्रिकेट करियर से जुड़े पलों का इस्तेमाल उनके अधिकारों का उल्लंघन कर सकता है। कोर्ट ने निर्माताओं को फिल्म की शुरुआत और अंत में डिस्क्लेमर लगाने का निर्देश भी दिया है। हालांकि, अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगाई, क्योंकि यह 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ चुकी है। ऐसे में फिल्म की स्क्रीनिंग जारी रह सकेगी, लेकिन निर्माताओं को कोर्ट की तय शर्तें पूरी करनी होंगी। बैंक गारंटी का मतलब क्या है, मेकर्स को ₹2 करोड़ क्यों देने होंगे? अदालत ने फिल्म बनाने वाली कंपनी रमेश देव प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड को बैंक गारंटी जमा करने को कहा है। बैंक गारंटी को आसान भाषा में समझें तो यह बैंक की ओर से दी गई वित्तीय सुरक्षा होती है। इसका मतलब यह नहीं कि निर्माताओं को अभी गांगुली को 2 करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर देने हैं। यह रकम अदालत के आदेश की शर्तों के पालन और मामले के अंतिम निपटारे तक एक सुरक्षा के रूप में रखी जाएगी। इसके अलावा डिस्क्लेमर में साफ लिखा होना चाहिए कि गांगुली ने फिल्म में अपनी पहचान और व्यक्तित्व के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी है। गांगुली को फिल्म के किन हिस्सों पर आपत्ति है? विवाद की सबसे बड़ी वजह 2002 का नेटवेस्ट सीरीज फाइनल है। 13 जुलाई 2002 को लॉर्ड्स के मैदान पर भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। 326 रन का पीछा करते हुए युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ ने साझेदारी की थी। भारत की जीत के बाद कप्तान गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी जर्सी उतारकर हवा में लहराई थी। यह तस्वीर भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो गई। गांगुली और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी लव फिल्म्स का आरोप है कि ‘दूसरा’ में उनके कप्तानी के दौर, इस ऐतिहासिक जीत और जर्सी लहराने वाले जश्न का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया। फिल्म का ट्रेलर 12 अक्टूबर को रिलीज हुआ था। ‘दूसरा’ गांगुली की बायोपिक नहीं, लेकिन कहानी में उनके करियर की झलक फिल्म के निर्माताओं का पक्ष इससे अलग है। उनका कहना है कि ‘दूसरा’ गांगुली की बायोपिक नहीं है, बल्कि राजस्थान की एक मध्यमवर्गीय लड़की तारा की काल्पनिक कहानी है। मेकर्स की कानूनी टीम ने यह भी दलील दी कि फिल्म में इस्तेमाल किए गए क्रिकेट मैच के फुटेज के BCCI और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से जरूरी अनुमति ली गई है। लव फिल्म्स के साथ 2021 में हुआ था बायोपिक का समझौता इस विवाद में सिर्फ गांगुली के व्यक्तिगत अधिकार ही नहीं, बल्कि एक प्रोडक्शन कंपनी के साथ हुआ पुराना करार भी शामिल है। गांगुली ने 5 अगस्त 2021 को लव फिल्म्स के साथ समझौता किया था। इसके तहत कंपनी को उनके जीवन, निजी और पेशेवर सफर तथा क्रिकेट करियर पर आधारित ऑडियो-विजुअल कंटेंट बनाने और उसका व्यावसायिक इस्तेमाल करने के अधिकार दिए गए थे। इसी समझौते के आधार पर लव फिल्म्स ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ नाम से बायोपिक बना रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव गांगुली की भूमिका निभाएंगे और इसकी रिलीज 14 मई 2027 तय है। व्यक्तित्व अधिकार क्या होते हैं? व्यक्तित्व अधिकार यानी किसी व्यक्ति को अपनी पहचान के व्यावसायिक इस्तेमाल पर नियंत्रण रखने का अधिकार। इसमें नाम, चेहरा, आवाज, पहचान, लोकप्रिय छवि और उससे जुड़ी खास चीजें शामिल हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, कोई कंपनी किसी मशहूर क्रिकेटर की तस्वीर लगाकर अपना प्रोडक्ट बेचती है, तो यह सवाल उठ सकता है कि क्या उस खिलाड़ी ने ऐसा करने की अनुमति दी है। इसी तरह किसी खिलाड़ी के नाम या पहचान का इस्तेमाल फिल्म, विज्ञापन, मर्चेंडाइज या प्रचार में व्यावसायिक फायदा कमाने के लिए किया जाए, तो उसकी सहमति और अधिकारों का सवाल उठ सकता है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली से विशाखापट्टनम शिफ्ट हुआ भारत-श्रीलंका पहला वनडे भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे अब दिल्ली में नहीं, बल्कि विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। BCCI ने गुरुवार को वेन्यू बदलने की जानकारी दी। इससे पहले दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने संभावित मौसम संबंधी परेशानी और स्टेडियम में प्रस्तावित रेनोवेशन यानी मरम्मत और सुधार कार्य को देखते हुए मैच का वेन्यू बदलने का अनुरोध किया था। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

90 रन देकर 6 व‍िकेट… सिलहट टेस्ट में चमके हसन महमूद, अकेले दम पर पलटा मैच, नाम किए कई रिकॉर्ड

Hasan Mahmud create history: बांग्‍लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने इत‍िहास कायम किया है. बांग्‍लादेश और वेस्‍टइंडीज के बीच जारी दूसरे टेस्‍ट के दूसरे द‍िन उन्‍होंने करियर का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में छह विकेट झटके. वेस्टइंडीज को 356 रनों पर समेटेने में महमूद का अहम योगदान रहा. इस बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर महमूद ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. Fri, 6 Nov 2026 22:50:12 +0530

  Videos
See all

Jaipur में Dhanteras की धूम, गहनों की दुकानों पर लगी भीड़ | #dhanteras #jaipur #goldjewellery #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T17:47:29+00:00

भीड़भाड़ वाले बाजारों में सुरक्षा सख्त, पुलिस और PAC ने संभाला मोर्चा | #lucknow #dhanteras #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T17:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers