धामी सरकार चारधाम यात्रा को और करेगी आसान, यात्रा मार्गों पर मजबूत होगा पार्किंग नेटवर्क
Uttarakhand News: उत्तराखंड में होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर धामी सरकार लगातार नए कदम उठा रही है. जिससे इस यात्रा को और सुगम बनाया जा सके. दरअसल, सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की तैयारी चल रही है. जिसके लिए राज्य सरकार लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है. इसके लिए गुरुवार को आवास विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में कर्णप्रयाग एवं सिमली पार्किंग परियोजनाओं की विस्तृत वित्तीय समिति (DAFC) की बैठक का आयोजन किया गया.
तकनीकी और निर्माण संबंधी पहलुओं पर हुई चर्चा
इस बैठक में दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के वित्तीय, तकनीकी और निर्माण संबंधी पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए. इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने के साथ स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
चारधाम यात्रा के लिए मजबूत पार्किंग नेटवर्क तैयार कराएगी धामी सरकार
आवास विभाग के सभागार में आयोजित बैठक में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण चमोली के अधिकारियों ने परियोजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपर जिलाधिकारी एवं सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी भी जुड़े. बैठक में परियोजनाओं के उद्देश्य, स्थल चयन, यातायात सर्वेक्षण, पार्किंग क्षमता, निर्माण लागत, डिजाइन और तकनीकी मानकों पर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने बताया कि दोनों परियोजनाएं भविष्य में चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
कर्णप्रयाग पार्किंग परियोजना पर खर्च होंगे लाखों रुपये
इस बैठक के दौरान बताया गया कि कर्णप्रयाग पार्किंग परियोजना की अनुमानित लागत 373.75 लाख रुपये निर्धारित की गई है. परियोजना के पूरा होने पर यहां 22 चारपहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी. पार्किंग के प्रथम तल पर एक आधुनिक कमर्शियल हॉल भी प्रस्तावित किया गया है, जिससे स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा तथा परियोजना के संचालन से राजस्व सृजन भी होगा.
अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में सड़क किनारे अनियोजित पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है. विशेषकर चारधाम यात्रा के दौरान वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है. नई पार्किंग सुविधा बनने से बाजार क्षेत्र में यातायात अधिक व्यवस्थित होगा और यात्रियों को भी सुविधाजनक पार्किंग उपलब्ध हो सकेगी.
ट्रैफिक प्रबंधन का नया केंद्र बनेगा सिमली
इसके साथ ही सिमली पार्किंग परियोजना की भी विस्तार से समीक्षा की गई. इस परियोजना की अनुमानित लागत 398.85 लाख रुपये है तथा इसमें 30 चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग क्षमता विकसित की जाएगी. सिमली राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर स्थित एक अत्यंत महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां से चारधाम यात्रा मार्ग, श्री नंदा देवी राजजात यात्रा तथा गैरसैंण की ओर जाने वाला मार्ग जुड़ता है. यात्रा सीजन और विशेष अवसरों पर यहां भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. नई पार्किंग सुविधा विकसित होने के बाद सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग में कमी आएगी तथा यातायात संचालन अधिक सुचारु और सुरक्षित हो सकेगा.
समय से किया जाएगा निर्माण कार्य पूरा
इसके अलावा बैठक के दौरान सचिव आवास ने परियोजनाओं के वित्तीय एवं तकनीकी पहलुओं पर आवश्यक सुझाव दिए और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी औपचारिकताओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें. इन पार्किंग परियोजनाओं को राज्य सरकार की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत चारधाम यात्रा मार्गों पर ट्रैफिक प्रबंधन, यात्री सुविधाओं और शहरी आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है.
क्या बोले सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार?
इस दौरान सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार चारधाम यात्रा मार्गों पर आधुनिक एवं टिकाऊ आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. कर्णप्रयाग और सिमली पार्किंग परियोजनाएं केवल पार्किंग निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये बेहतर यातायात प्रबंधन, यात्रियों की सुविधा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं. सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परियोजनाओं से जुड़ी वित्तीय, तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करें. गुणवत्ता के साथ शीघ्र निर्माण सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
राज्यसभा चुनाव 2026ः टीएमसी सांसद के इस्तीफे बाद अटकलें तेज, इस सीट को लेकर कुलदीप माइती का नाम सबसे आगे
पश्चिम बंगाल में 24 जुलाई 2026 को राज्यसभा की 3 सीटों के लिए उपचुनाव संपन्न हो चुका है. TMC के 3 वरिष्ठ सांसदों - सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे के बाद यह सीटे खाली हुई थीं. अब बताया जा रहा है कि चौथी सीट को लेकर चुनाव होने के आसार हैं. टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा और टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है. इस सीट पर सितंबर में चुनाव हो सकता है. निर्वाचन आयोग इसकी घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है. इस सीट पर सबसे मजबूत दावेदारी कुलदीप माइती की हो रही है.
उपचुनाव को लेकर पूरे बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. सूत्रों के अनुसार, माइती के नाम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. विधानसभा चुनाव 2026 में जनता ने BJP को 207 सीटों के साथ ऐतिहासिक जनादेश दिया है. इस मजबूत गणित के तहत पार्टी राज्यसभा में भी बंगाल की आवाज को और बुलंद करना चाहती है.
अब बंगाल बदलाव चाहता है
कुलदीप माइती ने कहा, 'मैं बंगाल की मिट्टी से जुड़ा एक सामान्य कार्यकर्ता हूं. बीते कई वर्षों से मैं बंगाल के गांव-गांव में जाकर जनता की समस्याएं समझने का काम कर रहा हूं.' माताओं-बहनों की सुरक्षा, युवाओं के लिए रोजगार, किसानों को फसल का उचित दाम और बंगाल के उद्योगों को नई पहचान देना यही मेरी प्राथमिकता है. बीते 15 वर्षों में TMC के कुशासन, भ्रष्टाचार और हिंसा की राजनीति ने बंगाल को बहुत पीछे धकेल दिया. अब बंगाल बदलाव चाहता है.
फायदा बंगाल के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे
विधानसभा में मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब समय है कि बंगाल को डबल इंजन सरकार का लाभ मिले और केंद्र की हर योजना का फायदा बंगाल के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे. अगर पार्टी मुझे राज्यसभा में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देती है, तो मैं वादा करता हूं कि मैं संसद में बंगाल के मछुआरे, किसान, शिक्षक, व्यापारी और मजदूर - हर वर्ग की आवाज़ बनूंगा. बंगाल को फिर से शिक्षा, संस्कृति और उद्योग का केंद्र बनाना मेरा संकल्प है. मैं पार्टी नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया. बंगाल के गौरव और सम्मान को वापस लाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










