समुद्री रास्ते आतंकी हमले की तैयारी? वोटर लिस्ट से बाहर हुए लोगों के पास मौका, टॉप-5 खबरें
पाकिस्तान के एक और एक और खतरनाक मंसूबा सामने आया है। पाकिस्तान ने लश्कर के जिन आतंकियों को अपने यहां शरण दे रखी है, उन्हें खास किस्म की ट्रेनिंग दे रहा है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के SIR के दौरान मसौदा मतदाता सूची से बाहर किए गए लोगों को एक और मौका दिया है। पढ़िए आज शाम की टॉप-5 खबरें…
रामायण में राम के 14 साल के वनवास को देख रोने लगे महेश भट्ट, बोले- 'मैंने अपने आंसू छिपाने की कोशिश की, पर मैं...'
Mahesh Bhatt tears while watching Ramayana: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) स्टारर रामायण (Ramayana) को देखने के लिए फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था. बीते दिन रामायण दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसके बाद फैंस का लंबा इंतजार खत्म हुआ. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रामायण को फिल्ममेकर और रणबीर कपूर के ससुर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने भी देखा. उन्होंने फिल्म देखने के बाद अपना एक्सपीरियंस को एक इंटरव्यू में शेयर किया. उन्होंने बताया कि वह फिल्म में राम के 14 साल के वनवास को देखखकर रोने लगे थे. उन्होंने अपने आंसू रोकने की कोशिश की लेकिन वह रोक नहीं पाए. आइए जानते हैं कि उनका अपने दामाद की फिल्म देखने के बाद कैसा एक्सपीरियंस रहा.
महेश भट्ट ने की नितेश तिवारी की तारीफ
महेश भट्ट अपने दामाद रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म के प्रीमियर में नजर नहीं आए थे. इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बताया कि वह इस फिल्म को सिनेमा हॉल में अनजान लोगों के बीच बैठकर देखना चाहते थे, क्योंकि उन्हें लगा कि ऐसा एक्सपीरियंस ज्यादा रियल और नेचुरल होगा. उन्होंने फिल्म देखने के बाद डायरेक्टर नितेश तिवारी, फिल्म की कास्ट और क्रू की जमकर तारीफ की.
यश के रावण किरदार से हुए प्रभावित
महेश ने रामायण में यश के किरदार की तारीफ की. उन्होंने कहा, 'रावण के किरदार में यश ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया. नितेश तिवारी ने उस पूरी एनर्जी को बहुत अच्छे से कंट्रोल किया. वरना यह बहुत आसानी से ज़रूरत से ज़्यादा हो सकती थी. मैं अभी भी उस बारे में सोच रहा था. तभी रणबीर की एंट्री हुई, लेकिन उनके आने से फ़िल्म में तुरंत कोई बड़ा उछाल नहीं आया. फिर वह कैमरे की ओर बढ़े और हाथ जोड़े. मैंने देखा कि उन्होंने अपने अंदर कुछ ऐसा छुआ, जिसकी मांग उनकी पिछली किसी फ़िल्म में कभी नहीं की गई थी. मुझे लगा कि उन्होंने अपने अंदर के भगवान को छू लिया है. जब पूरा परिवार राम के इर्द-गिर्द इकट्ठा हुआ, तो यह महाकाव्य बिल्कुल करीब आ गया. अरुण गोविल की एक्टिंग दिल को छू लेने वाली और एकदम सटीक थी.
रामायण में राम के 14 साल के वनवास को देख रोने लगे महेश भट्ट
महेश भट्ट राम के 14 साल के वनवास को देख रोने लगे. उन्होंने इस बारे में बताया कि उन्होंने अपने आंसू रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वो रोक नहीं पाए. उन्होंने कहा, 'इंटरवल से ठीक पहले, राम को 14 साल के वनवास पर भेज दिया गया. मेरा गला रुंध गया. मैंने रोने से रोकने की बहुत कोशिश की. मैं कुछ यंग फिल्ममेकर्स और राइटर्स के साथ गया था, और हॉल में मौजूद लोगों को पता था कि वे रणबीर कपूर के ससुर के साथ बैठे हैं. जब लाइटें जलीं, तो मैंने अपने आंसू छिपाने की कोशिश की. पर मैं छिपा नहीं पाया. और न ही मैं कुछ खास कह सका, कुछ बेहतरीन एक्सपीरियंस आपको साइलेंट कर देते हैं.'
रामायण' ने पहले दिन कितने करोड़ का किया कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण: पार्ट 1' ने रिलीज के पहले दिन (Ramayana Box Office Collection Day 1) 25 हजार 200 शोज के जरिए 64.85 करोड़ की नेट बिजनेस किया. इसी के साथ 'रामायण' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 64.85 करोड़ रुपये रहा. वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 77.50 करोड़ रुपये हुई है. बता दें, फिल्म ने हिंदी भाषा में पहले दिन सबसे ज्यादा 47.50 करोड़, कन्नड़ में 7.25 करोड़, तेलुगु 6 करोड़, तमिल 2.60 करोड़ और मलयालम में 1.50 करोड़ की कमाई की है.
ये भी पढ़ें: दिवाली पर घर बैठकर करना है एंजॉय, तो नेटफ्लिक्स पर देखें ये बेहतरीन फिल्में और सीरीज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation








