₹5 के बिस्किट पर रिलायंस की नजर! FMCG दिग्गजों को चुनौती देने उतरे अंबानी, जानिए क्या है ‘मास्टरप्लान’
देहरादून में CM Pushkar Singh Dhami ने Garhwal Rifles जवानों संग मनाई दिवाली
(फोटो के साथ) देहरादून, सात नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सेना के जवानों के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं और अपने हाथों से मिठाई खिलाते हुए उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। यहां गढ़ी कैंट में गढ़वाल ग्रीन्स प्रशिक्षण मैदान में आयोजित दिवाली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों के साथ बातचीत की और देश की रक्षा के लिए उनके साहस, शौर्य और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर धामी ने कहा कि यहां जवानों के बीच आकर उन्हें परिवार के साथ दिवाली मनाने जैसी अनुभूति हो रही है।
उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर अपने घर-परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करना कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा, “देशवासी अपने परिवारों के साथ दिवाली मनाते हैं, तब हमारे वीर जवान सीमाओं पर मुस्तैद रहकर उनकी खुशियों और सुरक्षा का दायित्व निभाते हैं। हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण भी है।” धामी ने सैनिक परिवार की अपनी स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि उनके पिता ने सेना में रहते हुए देशसेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के जो संस्कार दिए, वे आज भी उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
उन्होंने कहा कि उनके पिता अक्सर गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिकों खासतौर से महावीर चक्र से सम्मानित 1962 के भारत-चीन युद्ध के अमर शहीद जसवंत सिंह रावत की शौर्यगाथाएं सुनाया करते थे। उन्होंने कहा कि आज उसी गौरवशाली रेजीमेंट के जवानों के बीच मौजूदगी में उन्हें अपने पिता की बातें याद आ रही हैं और यह उनके लिए गर्व के साथ भावुक कर देने वाला अवसर भी है। उन्होंने कहा कि सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान एवं कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









