Responsive Scrollable Menu

हिज़्बुल्लाह और ईरान के हमलों से बचाने के लिए इजरायल लड़ रहा न्यायसंगत युद्ध : इजरायली विपक्षी नेता

तेल अवीव, 12 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल में विपक्ष के नेता यैर लैपिड ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा क‍ि इजरायल उत्तर में युद्ध इसलिए लड़ रहा है, क्योंकि हिज़्बुल्लाह और ईरान उस इलाके को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बना रहे हैं। इजरायल एक न्यायसंगत युद्ध लड़ रहा है, ताकि देश के सभी लोग सुरक्षित रहें और आतंकवादी संगठनों से उन्हें नुकसान न हो।

उन्होंने कहा, “अगर आप जानना चाहते हैं कि हम इजरायल के उत्तरी इलाके में यह युद्ध क्यों लड़ रहे हैं, तो कारण यह है कि अगर अभी सायरन बज जाएं तो आपको तुरंत भागना पड़ेगा, वरना दस सेकंड में आपकी मौत हो सकती है क्योंकि हिज़्बुल्लाह का आतंकी संगठन इस इलाके पर बमबारी कर रहा है। ईरान यहां ड्रोन और रॉकेट भेज रहा है। इसलिए हम एक न्यायसंगत युद्ध लड़ रहे हैं, ताकि सभी इजरायली सुरक्षित रहें और उन्हें आतंकी संगठनों या आतंकी शासन से नुकसान न हो।”

यह बयान पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच आया है, जो 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद शुरू हुआ था। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई और कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर मारे गए थे। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिका और इजरायल, क्षेत्रीय राजधानियों और उनके सहयोगी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए।

इस बीच, इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 179 घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें नागरिक और सैनिक दोनों शामिल हैं।

मंत्रालय ने चोटों का सही कारण नहीं बताया, लेकिन माना जा रहा है कि ज्यादातर लोग मिसाइल हमले से सीधे घायल नहीं हुए, बल्कि शेल्टर तक पहुंचने की कोशिश के दौरान घायल हुए।

मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से अब तक 2,745 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है। इनमें से 85 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

इनमें 11 की हालत गंभीर, 10 की हालत मध्यम, और 64 की हालत अच्छी बताई गई है।

इससे पहले दिन में इजरायल ने कहा कि ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया, जो आधी रात के बाद चौथा हमला था। शुरुआती सैन्य आकलन के अनुसार मिसाइल को रोक लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

इस दौरान यरुशलम, दक्षिणी इलाकों और वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों में सायरन बजाए गए।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

200 रुपये में भरें फॉर्म, 48 शहरों में होगा एग्जाम, देखें UPSC CMS की डिटेल्स

UPSC CMS 2026 Application: मेडिकल सर्विस की तैयारी कर रहे छात्र कमर कस लें. यूपीएससी की तरफ से कंबाइंड मेडिकल सर्विस (UPSC CMS) के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार कुल 1358 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. ऐसे में एप्लीकेशन फीस से लेकर एग्जाम सिटी तक की पूरी डिटेल्स यहां देख सकते हैं.

The post 200 रुपये में भरें फॉर्म, 48 शहरों में होगा एग्जाम, देखें UPSC CMS की डिटेल्स appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

2026 का छुपारुस्तम 2027 में भी दिखाएगा चुपचाप दम, टीम मैनेजमेंट को क्यों रहता है शक, नहीं मिलता इस खिलाड़ी को हक

गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंगती नों विभागों में अहम योगदान देने वाले अक्षर पटेल कई बार ऐसे प्रदर्शन कर जाते हैं जो शायद उतनी चर्चा नहीं बटोर पाते, जितने के वे हकदार होते हैं. लेकिन कप्तान के लिए वह वही खिलाड़ी हैं, जो मुश्किल वक्त में काम आते हैं और टीम के संतुलन को मजबूती देते हैं. Thu, 12 Mar 2026 19:38:06 +0530

  Videos
See all

Oil Ship Reach Mumbai: होर्मुज से लौटा भारतीय तेल का जहाज, विपक्ष क्यों इतना परेशान! | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:30:46+00:00

Bhaiyaji Kahin: युवक ने SP-Congress से कहा 'आप लोग बेवकूफ बनाते है' #lpgcrisis #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:29:38+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 12 March 2026 | Israel Iran War | Trump | PM Modi | LPG Petrol Price #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:31:50+00:00

8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग के लिए Online Portal शुरू! | Employee | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:30:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers