Monalisa Husband: कौन हैं मोनालिसा से लव मैरिज करने वाले फरमान खान? सोशल मीडिया से शुरू हुई मुलाकात
Monalisa Bhosle: महाकुंभ के दौरान वायरल होकर चर्चा में आईं मोनालिसा भोसले एक बार लाइमलाइट में हैं। उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड और अभिनेता फरमान खान से शादी कर ली है। दोनों ने 11 मार्च को केरल के एक मंदिर में शादी की।
यह शादी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि मोनालिसा के परिवार ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई थी। इसके बावजूद उन्होंने अपने फैसले पर कायम रहते हुए फारमान खान के साथ शादी कर ली।
कौन हैं फारमान खान?
फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं। वह एक अभिनेता और मॉडल हैं और कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं।
फारमान ने मलयालम, हिंदी और तमिल फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में वह मलयालम फिल्म नगम्मा में नजर आने वाले हैं, जिसे निर्देशक पी बिनु वर्गिस बना रहे हैं। इस फिल्म में फारमान खान खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि मोनालिसा भोसले को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था।
सोशल मीडिया से शुरू हुई थी लव स्टोरी
मीडिया से बातचीत में मोनालिसा ने बताया कि दोनों करीब छह महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उनकी पहली बातचीत सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।
बाद में दोनों की मुलाकात फिल्म ‘नागम्मा’ के मुहूर्त समारोह के दौरान हुई, जहां से उनकी दोस्ती और नजदीकियां बढ़ीं।
शादी करने के लिए पुलिस से ली मदद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले मोनालिसा और फारमान पुलिस स्टेशन भी पहुंचे थे। मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार की आपत्ति के बावजूद अपने पार्टनर के साथ रहना और शादी करना चाहती हैं।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: Monalisa Bhosle, the viral 'Rudraksha Girl' of the 2025 Maha Kumbh Mela, has married her boyfriend Furman Khan
— ANI (@ANI) March 12, 2026
Furman Khan says, "This is not love jihad. Both of us follow our own religions, but we also respect all religions. We are both… pic.twitter.com/GrQyafT9J5
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोनालिसा ने साफ कहा कि वह अपने पिता के साथ वापस नहीं जाएंगी और अपनी मर्जी से शादी करेंगी। चूंकि वह बालिग हैं, इसलिए कानून के मुताबिक उन्हें अपने फैसले लेने का अधिकार है।
कुंभ मेले से मिली थी मोनालिसा को पहचान
मोनालिसा भोसले पहली बार उस समय चर्चा में आई थीं जब उत्तर प्रदेश में आयोजित कुंभ मेले में वह रुद्राक्ष की मालाएं बेचती नजर आई थीं। एक कंटेंट क्रिएटर द्वारा बनाया गया उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद वह इंटरनेट पर ‘कुंभ मेला गर्ल’ के नाम से मशहूर हो गईं।
Alia Bhatt: लेवाइस ने आलिया को बनाया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर; 'Behind Every Original' कैंपेन में दिखा एक्ट्रेस का असली स्वैग
Levi’s Brand Ambassador Alia Bhatt: मशहूर ग्लोबल डेनिम ब्रांड Levi’s ने बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट को अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करते हुए भारत में एक बड़े अभियान की शुरुआत की है। ‘Behind Every Original’ नाम के इस नए वैश्विक कैंपेन के जरिए ब्रांड ने आलिया की बेमिसाल यात्रा, उनकी आवाज और उनके बेबाक स्टाइल का जश्न मनाया है। पिछले 150 सालों से संस्कृति और फैशन को दिशा देने वाला लेवाइस अब आलिया के साथ मिलकर नई जेनरेशन को अपनी स्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
Levi’s ने आलिया को क्यों बनाया ब्रांड एंबेसडर?
लेवाइस का यह नया अभियान उन लोगों को समर्पित है जो किसी की नकल करने के बजाय अपनी मौलिकता (Originality) पर भरोसा करते हैं। आलिया भट्ट को इस कैंपेन का चेहरा बनाने का मुख्य कारण उनका निडर और पारदर्शी व्यक्तित्व है। ब्रांड के अनुसार, आलिया आज की उस युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं जो बनावटी परफेक्शन के बजाय अपनी कमियों को स्वीकार कर 'असली' दिखने में विश्वास रखती हैं। यही खूबी उन्हें लेवाइस की वैश्विक कहानी का एक सच्चा हिस्सा बनाती है।
खुद होना ही सबसे बड़ा स्टाइल है: आलिया भट्ट
अपनी इस नई भूमिका और प्रेरणा के बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट ने कहा, "मैं हमेशा से ही चीजों के पीछे छिपे 'क्यों' को जानने के लिए जिज्ञासु रही हूं। मेरे लिए दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने से ज्यादा जरूरी खुद के प्रति ईमानदार होना है। किसी और की नकल करने से बेहतर है कि आप जैसे हैं, वैसे ही रहें। ऑरिजिनल होना थोड़ा उलझा हुआ या अधूरा हो सकता है, लेकिन वह पूरी तरह से आपका अपना होता है।" आलिया का यह संदेश साफ है कि असली बदलाव लाने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं होती।
नए दौर का फैशन: आरामदायक फिट और अनोखे डिजाइन
ऑफ-स्क्रीन भी आलिया का स्टाइल काफी सहज और रिलैक्स्ड रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए लेवाइस ने इस सीजन में 'Cinch Waist Jean' और 'Loose Boot' जैसे नए फिट्स पेश किए हैं। 'Cinch Waist Jean' में पीछे की तरफ एक एडजस्टेबल फीचर दिया गया है, जो कमर पर बेहतरीन फिटिंग सुनिश्चित करता है। वहीं, 'Loose Boot' डिजाइन उन लोगों के लिए है जो क्लासिक बूटकट के साथ थोड़ा आधुनिक और आरामदायक लुक चाहते हैं। यह कलेक्शन फैशन और कंफर्ट का एक बेहतरीन मिश्रण पेश करता है।
डेनिम मार्केट में लेवाइस का बड़ा दांव
Levi Strauss & Co. (साउथ एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका) के मैनेजिंग डायरेक्टर हिरेन गोर ने कहा कि आलिया भट्ट नई पीढ़ी के 'ओरिजिनल्स' की सशक्त आवाज हैं। वे आत्मविश्वासी हैं और अपनी शर्तों पर जीती हैं। हिरेन गोर के अनुसार, यह अभियान न केवल स्टाइल के बारे में है, बल्कि लेवाइस को एक प्रमुख डेनिम लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में मजबूती से स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारत में महिलाओं के डेनिम पोर्टफोलियो पर विशेष ध्यान देते हुए ब्रांड अब अधिक एक्सप्रेसिव और रिलैक्स्ड कट्स पेश कर रहा है।
लेवाइस का यह नया कलेक्शन अब देशभर के स्टोर्स और उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















