अगर आप आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: पार्ट 2' के ट्रेलर में बजने वाले बैकग्राउंड म्यूजिक 'अरी अरी' के दीवाने हो गए थे, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मेकर्स ने इस कल्ट क्लासिक गाने का रिक्रिएटेड वर्जन (Recreated Version) आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया है। साल 2003 में 'बॉम्बे रॉकर्स' द्वारा गाए गए इस आइकोनिक पंजाबी ट्रैक को 23 साल बाद फिर से जीवित किया गया है। जहां ओरिजिनल गाने ने एक पूरी पीढ़ी को नचाया था, वहीं 'धुरंधर 2' में इस्तेमाल किया गया इसका नया वर्जन और भी अधिक हाई-एनर्जी और बीट्स से भरपूर है।
धुरंधर 2 का गाना आरी आरी रिलीज़
धड़कती बीट्स, दमदार वोकल्स और ज़बरदस्त रैप सेक्शन से भरपूर, आरी आरी धुरंधर 2 की ज़बरदस्त दुनिया के लिए टोन सेट करता है और एक यादगार म्यूज़िकल एक्सपीरियंस देता है। इस ट्रैक को शाश्वत सचदेव ने कंपोज, अरेंज और प्रोग्राम किया है, जिसमें कंटेंपररी प्रोडक्शन के साथ पंजाबी असर को मिलाया गया है। गाने में नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), खान साब, जैस्मीन सैंडलस और सुधीर यदुवंशी ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि रैप वाले हिस्से रेबल और टोकन ने परफॉर्म और लिखे हैं। गाने के बोल मशहूर इरशाद कामिल ने बॉम्बे रॉकर्स के साथ मिलकर लिखे हैं, और स्कोर एडम लुकास ने प्रोड्यूस किया है।
गाने के शानदार म्यूज़िक वीडियो में रणवीर सिंह एक ज़बरदस्त, कमांडिंग रोल में हैं। इसके अलावा, आरी आरी का ऑडियो Spotify पर सुनने के लिए भी अवेलेबल है।
धुरंधर 2 कब रिलीज़ हो रहा है?
Jio Studios, B62 Studios प्रोडक्शन की फिल्म, आदित्य धर की फिल्म - धुरंधर द रिवेंज पेश कर रहा है, जो पांच भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ होगी। यह हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर, आदित्य धर ने लिखी, डायरेक्ट और प्रोड्यूस की है और ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस की है। यह फिल्म दुनिया भर के थिएटर में 19 मार्च, 2026 को गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से पहले रिलीज़ होगी।
Continue reading on the app
Kidney Disease Symptoms: 12 मार्च को हर साल वर्ल्ड किडनी डे के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य दुनिया भर में लोगों को किडनी डिजीज के बारे में जागरूक करना है, जिससे जल्दी निदान और उपाय करके जानलेवा खतरे को टाला जा सके. ऐसे में हमने डॉक्टर से किडनी डिजीज और गड़बड़ी को बिना टेस्ट पता लगाने के तरीके बारे में पूछा. जिसका जवाब देते हुए डॉक्टर अभिनव कत्याल जो कि मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, वैशाली में नेफ्रोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकर बताते हैं कि सिर्फ पेशाब के रंग से किडनी समेत कई बीमारियों का पता लगाया जा सकता है. यदि आपका पेशाब हल्का पीला नहीं है, और ऐसा लंबे समय से हो रहा है, तो किडनी डिजीज, इंफेक्शन जैसी अंदरूनी समस्याएं इसका कारण हो सकती है.
Continue reading on the app