Responsive Scrollable Menu

MP में बस किराया बढ़ा, सागर से भोपाल ₹386, इंदौर ₹780... जानें बाकी शहरों का किराया

सागर जिले से रोजाना लगभग 430 यात्री बस इंदौर भोपाल जबलपुर ग्वालियर दिल्ली नागपुर छतरपुर जैसे बड़े शहरों के लिए तो जाती ही है. इसके अलावा लोकल के अलग-अलग रूट पर भी यात्री बस चलती है. सागर से रोजाना लगभग 30000 यात्री सफर करते हैं. अब इन्हें अतिरिक्त किराया चुकाना होगा.

Continue reading on the app

नीमच जिला अदालत का बड़ा फैसला, स्मैक तस्करी के आरोपी शाहरुख खान को 17 साल का सश्रम कारावास, 2 लाख का जुर्माना भी

एनडीपीएस कोर्ट नीमच के विशेष न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार बाजोलीया की अदालत ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े मामले में अहम फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी शाहरुख पिता फिरोज खान (25 वर्ष, निवासी नीमच सिटी) को 14.560 किलोग्राम स्मैक की तस्करी के जुर्म में 17 वर्ष के सश्रम कारावास और दो लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

विशेष जिला लोक अभियोजक चंचल बाहेती द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना 18 अक्टूबर 2022 की है। नीमच सिटी थाने में पदस्थ तत्कालीन उपनिरीक्षक असलम पठान को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस टीम ने चौथखेड़ा फंटा बायपास रोड, नीमच पर नाकाबंदी की।

कार में मिली 14.560 किलोग्राम अवैध स्मैक

कुछ देर बाद जावरा की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की बलेनो कार (क्रमांक GJ 23 BD 6477) को रोका गया। कार चालक शाहरुख ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फोर्स ने उसे घेर लिया। जब कार की तलाशी ली गई, तो ड्राइवर सीट के पीछे वाली जगह से 14 पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 14.560 किलोग्राम अवैध स्मैक भरी हुई थी जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

असम के गुवाहाटी से जुड़े थे तार, NCB ने की विवेचना

इस मामले में नीमच सिटी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध (क्रमांक 430/2022) दर्ज किया था। बाद में मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर इस मामले की अग्रिम विवेचना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) इंदौर को स्थानांतरित कर दी गई। एनसीबी इंदौर के विवेचक संदीप सिंह भदौरिया की जांच में यह बात सामने आई कि शाहरुख को यह स्मैक असम के गुवाहाटी से प्रतापगढ़ निवासी बाबू उर्फ सिद्दीक ने भेजी थी। यह खेप कमलेश शर्मा उर्फ पंडित को दी जानी थी। इसके बाद एनसीबी ने न्यायालय में चालान पेश किया।

अभियोजन की मजबूत पैरवी, एक आरोपी फरार

इस गंभीर मामले में शासन की ओर से विशेष जिला लोक अभियोजक चंचल बाहेती और उनके सहयोगी अपर लोक अभियोजक इमरान खान ने प्रभावी ढंग से पैरवी की। न्यायालय ने प्रकरण में आए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर 6 अगस्त 2026 को आरोपी शाहरुख खान को दोषी मानते हुए यह सख्त सजा सुनाई है। वहीं, इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी कमलेश शर्मा वर्तमान में न्यायालय से फरार चल रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका की 'लंका' लगाने को तैयार हैं यशस्वी जायसवाल, 0 पर आउट होने के बाद तूफानी फिफ्टी से मचाया तहलका

yashasvi jaisawal fifty: भारत और श्रीलंका-11 के बीच जारी अभ्यास मैच के तीसरे दी यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार फिफ्टी ठोकी. उनकी 61 रनों की पारी भारत के लिए टेस्ट सीरीज से पहले अच्छे संकेत हैं. पहली पारी में यशस्वी बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे, जिसके बाद उनके फॉर्म को लेकर बातें शुरू हो गईं थीं. Sun, 9 Aug 2026 16:09:54 +0530

  Videos
See all

Air India Flight Turbulence : फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट पर बड़ा खुलासा! | Delhi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T11:14:26+00:00

CJP Protest : Abhijeet Dipke पर ये क्या बोलीं Sadhvi Ritambhara ? | Hindi News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T11:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers