Responsive Scrollable Menu

NCLT ने SBI के ₹12,668 करोड़ बकाये में Venugopal Dhoot को दिवालिया घोषित किया

 राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की 12,668 करोड़ रुपये के बकाये के मामले में दायर याचिका स्वीकार कर ली और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रवर्तक एवं निदेशक वेणुगोपाल नंदलाल धूत को ‘‘दिवालिया’’ घोषित कर दिया है। एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने धूत के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया संचालित करने के लिए एक दिवाला न्यासी भी नियुक्त किया है। धूत ने वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज की ओर से एसबीआई और उसके पूर्व सहयोगी बैंकों से ली गई ऋण सुविधाओं के लिए व्यक्तिगत गारंटी दी थी। इन सहयोगी बैंकों का बाद में एसबीआई में विलय हो गया था।

 एनसीएलटी की दो सदस्यीय पीठ ने बृहस्पतिवार को पारित आदेश में कहा, ‘‘यहां व्यक्तिगत गारंटर वेणुगोपाल नंदलाल धूत को दिवालिया घोषित किया जाता है।’’ एनसीएलटी ने दिवाला न्यासी को निर्देश दिया कि वह धूत के लेनदारों से दावे आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी करे। उसने कहा कि ‘‘दिवालिया (धूत) की संपत्ति उनके लेनदारों के बीच बांटी जाएगी।’’

धूत को दिवाला कार्यवाही शुरू होने की तारीख से सात दिन के भीतर अपनी वित्तीय स्थिति का विवरण दिवाला न्यासी को सौंपने का निर्देश दिया गया है। आदेश में कहा गया, ‘‘दिवालिया (धूत) इस आदेश की तारीख यानी दिवाला प्रक्रिया शुरू होने की तारीख से सात दिन के भीतर निर्धारित प्रारूप में अपनी वित्तीय स्थिति का विवरण दिवाला न्यासी को सौंपेंगे।’’

 पीठ ने कहा कि दिवाला न्यासी 90 दिन के भीतर न्यायाधिकरण और लेनदारों की समिति को प्रारंभिक रिपोर्ट भी सौंपेगा। इसके बाद उसे हर तिमाही में प्रगति रिपोर्ट देनी होगी। इस पीठ में न्यायिक सदस्य विनय गोयल और तकनीकी सदस्य चरणजीत सिंह गुलाटी शामिल थे। एनसीएलटी ने अपने 12 पृष्ठों के आदेश में कहा कि धूत के खिलाफ दिवाला कार्यवाही तब तक जारी रहेगी, जब तक उन्हें संहिता की धारा 138 के तहत कर्ज से मुक्त नहीं कर दिया जाता।

 यह मामला वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (वीआईएल) से जुड़ा है जिसने एसबीआई और उसके पूर्व सहयोगी बैंकोंय- स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर तथा स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से ऋण सुविधाएं ली थीं।

 इनमें से कुछ ऋण सुविधाएं वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस लिमिटेड (वीटीएल) ने सह-देनदार के रूप में ली थीं। हालांकि, कंपनी ऋण चुकाने में विफल रही। एसबीआई की याचिका के अनुसार, 30 सितंबर, 2026 तक ब्याज और जुर्माने सहित कुल बकाया राशि 12,668.06 करोड़ रुपये थी।

Continue reading on the app

Ramayana Advance Booking Day 2: दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ बिके 'रामायण' के टिकट, कर डाली इतनी कमाई

Ramayana Box Office Day 2 Advance Booking: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी है। शुक्रवार की एडवांस बुकिंग के आंकड़े फिल्म की मजबूत डिमांड दिखा रहे हैं। हालांकि, इसमें कुछ कमी आई है।

Continue reading on the app

  Sports

दूसरे टेस्ट के बीच में ओपनर पहुंचा अस्पताल, दुर्घटना के बाद मैदान पर मंगाना पड़ा स्ट्रेचर, सीरीज के पहले मैच में बना चुका है शतक

shadman in hospital: मैच के दूसरे दिन के पहले सत्र में बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज शादमान इस्लाम को भयंकर चोट लगी, जिसके चलते उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. यह दुर्घटना फील्डिंग के दौरान हुई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा. आगे मैच में अब उनके उतरने की संभावना ना के बराबर है. Fri, 6 Nov 2026 16:20:41 +0530

  Videos
See all

Ramayana Movie Reaction: रणबीर कपूर के अभिनय और उनके राम के किरदार पर दर्शकों की क्या है राय ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T11:15:21+00:00

Dhanteras Katha: आखिर क्यों मनाया जाता है धनतेरस? जानिए पौराणिक रहस्य | Diwali 2026 | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T11:16:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers