Responsive Scrollable Menu

UPSC रिजल्ट में नाम देख उत्साहित हो गई थी, IAS बनने के फर्जी दावे की पोल खुलने के बाद बोली शिखा

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 परिणाम में 113वीं रैंक पाने का यूपी की शिखा का दावा फर्जी निकला। असली अभ्यर्थी दिल्ली की शिखा हैं जो कि हरियाणा में ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) के पद पर कार्यरत हैं।

Continue reading on the app

बिहारी को नहीं सिलिंडर की जरुरत, गोइठा पर पकाया खाना, दोस्त को दिया लिट्टी-चोखा का न्योता!

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर @videshi__indian से नाम के अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया. बिहारी पगलू के नाम से मशहूर इस फ़िनलैंड की लड़की को हिंदी भाषा में वीडियो शेयर करने के लिए जाना जाता है. लड़की ने अपने अकाउंट पर हाल ही में देश में शुरू हुए गैस सिलिंडर के इश्यू पर आधारित वीडियो शेयर किया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. जहां लड़की की दोस्त गैस की कमी के कारण भूखी थी ऐसे में इस लड़की ने उसे अपने घर पर खाने का न्योता दे दिया. पूछे जाने पर बताया कि वो बिहारी है और यहां सिलिंडर से ज्यादा गोइठा यानी गाय के गोबर से बने उपले पर खाना बनाया जाता है. वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से पहले सामने आया मैच फिक्सिंग का मामला, ICC ने इन दो लोगों पर लिया कड़ा एक्शन

आईसीसी ने भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। इस कड़ी में आईसीसी ने वेस्टइंडीज के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर जेवोन सर्ल्स को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। आईसीसी के मुताबिक सर्ल्स को एंटी-करप्शन कोड का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। ये मामला 2023-34 में बारबाडोस में खेले गए Bim10 लीग से जुड़ा है। 

वहीं सर्ल्स के अलावा आईसीसी ने टाइटन्स टीम के मालिक चित्ररंजन राठौड़ और टीम अधिकारी ट्रेवन ग्रिफिथ को भी सभी प्रकार के क्रिकेट से निलंबित कर दिया है। बिम10 एक 10-10 ओवर की पारियों वाला टूर्नामेंट हैं जिसमें छह टीमें वॉयजर्स, गार्डियंस, टाइटन्स, सेटलर्स, वॉरियर्स और पेलिकन्स टीम खेलती हैं। यह टूर्नामेंट आखिरी बार 2023-24 में आयोजित हुआ था जो क्रिकेट वेस्टइंडीज के भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के अंतर्गत आता है। 

आईसीसी और क्रिकेट वेस्टइंडीज दोनों ने अपने-अपने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अंतर्गत ये आरोप लगाए हैं। आईसीसी ने कहा कि तीनों को 11 मार्च 2026 से 14 दिनों के भीतर इन आरोपों का जवाब देने का समय दिया गया है। आरोपों में मैच फिक्सिंग, खिलाड़ियों को भ्रष्ट गतिविधियों के लिए उकसाना और भ्रष्टाचार-रोधी अधिकारियों को संदिग्ध संपर्कों की जानकारी नहीं देना शामिल है। 

सर्ल्स ने वेस्टइंडीज अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेले थे और 2018 में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं। उन पर क्रिकेट वेस्टइंडीज की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत चार आरोप लगाए गए हैं। राठौड़ पर अपनी फ्रेंचाइजी के भीतर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप है। 

वहीं ग्रिफिथ पर संहिता के तहत चार और आईसीसी संहिता के तहत एक आरोप लगाया गया है जिसमें जानकारी से छेड़छाड़ करके जांच में बाधा डालने का आरोप भी शामिल है। ये आरोप टूर्नामेंट के 2023-24 चरण पर चल रही जांच का हिस्सा हैं जिसमें पहले अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स पर भी पांच उल्लंघनों के आरोप लगाए गए थे।
Thu, 12 Mar 2026 19:40:38 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 12 March 2026 | Israel Iran War | Trump | PM Modi | LPG Petrol Price #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:31:50+00:00

8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग के लिए Online Portal शुरू! | Employee | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:30:25+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha:ईरान युद्ध की लड़ाई का नया मोड़..स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर लड़ाई! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:30:03+00:00

Oil Ship Reach Mumbai: होर्मुज से लौटा भारतीय तेल का जहाज, विपक्ष क्यों इतना परेशान! | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T14:30:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers