Responsive Scrollable Menu

Rise and Fall 2 Winner: शहजाद पूनावाला ने जीती ‘राइज एंड फॉल 2’ की ट्रॉफी, 35 लाख रुपए लेकर बने विजेता!

शहजाद पूनावाला वीरेंद्र सहवाग के शो 'राइज एंड फॉल 2' के विनर बन गए हैं. प्रियंका को हराकर उन्होंने ट्रॉफी के साथ 35 लाख की इनामी राशि भी जीती है.

Continue reading on the app

क्या बारिश में धुल जाएगा भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच, जानिए क्या कहती है वेलिंगटन की वेदर रिपोर्ट

IND vs NZ 2nd ODI Weather Report: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने ऑकलैंड में 5 विकेट से जीत था. अब बारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर यानी शनिवार को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को ऑकलैंड में खेला गया पहला वनडे मैच बारिश की वजह से प्रभावित रहा था. इस मुकाबले को भारतीय क्रिकेट टीम ने अंत में पांच विकेट से अपने नाम करके सीरीज में 1-0 की बढ़ बना ली थी. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच पर भी बारिश का साया है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला दूसरा वनडे मैच भी क्या बारिश के चलते धुल जाएगा. आइए जानते हैं.

मैच से ठीक एक दिन पहले हुई बारिश

वेलिंगटन में शुक्रवार को पहले हाफ बारिश हुई. इससे मैच के दौरान बारिश के भी आसार बढ़ गए हैं. शुक्रवार को हुई बारिश के चलते दोनों टीमों को अपनी ट्रेनिंग सत्र की योजना में बदलाव करना पड़ा है. अब भारत और न्यूजीलैंड मैच वेन्यू हेनरी स्टेडियम की जगह बेसिन रिजर्व में ट्रेनिंग करनी थी. न्यूजीलैंड ने अपना अभ्यास सत्र वेलिंगटन कॉलेज की इनडोर जगह पर शिफ्ट कर दिया, जबकि भारत ने अभ्यास सत्र रद्द कर दिया. अब मैच के दिन भी बारिश का भारी अनुमान है.

वेलिंगटन की वेदर रिपोर्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन के पहले हाफ में बारिश की 60 प्रतिशत और दूसरे हाफ में 55 प्रतिशत संभावना है. अगर बारिश होती है, तो मैच के बुरी तरह प्रभावित होगा. ऐसे में इस मैच पर भारी बारिश का खतरा है. इस मैच में बारिश फैंस के रोमांच में मजा किरकिरा कर सकती है.

बता दें कि, बारिश की वजह से पहले वनडे का परिणाम भी डीएलएस नियम के तहत निकल सका था न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई. भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान बारिश की वजह से दो बार खेल रोकना पड़ा. दूसरी बार खेल रोके जाने के बाद भारतीय टीम को 32 ओवर में जीत के लिए संशोधित लक्ष्य 143 का मिला. 

भारत और न्यूजीलैंड का वनडे स्क्वाड

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड : विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी.

ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन को डोपिंग मामले में मिली हरी झंडी, बीबीएल खेलने की मिली मंजूरी

Continue reading on the app

  Sports

WI vs BAN: बढ़त लेकर भी दूसरे टेस्ट में पिछड़ा बांग्लादेश, होज के नाबाद शतक से वेस्टइंडीज मजबूत

wi vs ban 2nd test day 4 highlights: बांग्लादेश ने तौहीद हृदोय के शानदार नाबाद 242 रन की बदौलत पहली पारी में 386 रन बनाए थे और 30 रन की बढ़त हासिल की थी. हालांकि, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है, जिससे मुकाबले में उसकी स्थिति काफी मजबूत हो गई है. Sun, 8 Nov 2026 22:36:11 +0530

  Videos
See all

CM Yogi: अखिलेश यादव को रामभक्तों से माफी मांगनी चाहिए - योगी #akhileshyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T20:10:01+00:00

Diwali 2026: भारतीय सेना ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं! | #shorts #viralshort #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-08T20:05:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers