Diwali 2026: रश्मिका-विजय से स्टेबिन-नूपुर तक, शादी के बाद पहली दिवाली मनाएंगे ये कपल
Diwali 2026: दिवाली का त्योहार इस साल 8 नवंबर को मनाया जाएगा. बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हर साल की तरह इस बार भी सितारे अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली मनाते नजर आएंगे. लेकिन साल 2026 की दिवाली कुछ सेलेब्स के लिए बेहद खास होने वाली है, क्योंकि इस बार वे शादी के बाद पहली बार अपने पार्टनर के साथ रोशनी का त्योहार मनाएंगे. इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा से लेकर नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन तक कई नए नवेले कपल शामिल हैं.
1. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने इस साल 26 फरवरी को शादी की थी. उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने शादी की रस्में पूरी की थीं. उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं और फैंस को उनका वेडिंग लुक काफी पसंद आया था. अब शादी के बाद रश्मिका और विजय की ये पहली दिवाली होगी. ऐसे में दोनों के लिए इस साल रोशनी का त्योहार बेहद खास होने वाला है.
2. नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन
एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon) ने इस साल सिंगर स्टेबिन बेन (Stebin Ben) के साथ शादी की. दोनों ने उदयपुर में शादी रचाई, जिसमें अलग-अलग परंपराओं को शामिल किया गया. कपल ने पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की और इसके बाद हिंदू परंपराओं के अनुसार रस्में निभाईं. शादी की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब शादी के बाद नूपुर और स्टेबिन भी पहली बार साथ दिवाली मनाएंगे. ऐसे में फैंस को उनके पहले दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों का भी इंतजार रहेगा.
ये भी पढ़ें- 'परफेक्ट पिक्चर', दिवाली पार्टी में एक-दूसरे पर खोए दिखें ऐश्वर्या-अभिषेक, फैंस ने लुटाया प्यार
3. आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा
शादी के बाद पहली बार साथ में दिवाली मनाने वाले कपल की लिस्ट में एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर (Akanksha Ranjan Kapoor) का भी नाम शामिल है. उन्होंने फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा (Sharan Sharma) से 11 जुलाई 2026 को शादी की थी. दोनों ने मुंबई में अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. इस शादी की सबसे खास बात ये थी कि कपल ने उसी तारीख को शादी करने का फैसला किया, जिस दिन चार साल पहले उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी.
4. कृतिका कामरा और गौरव कपूर
टीवी और ओटीटी की जानी-मानी एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) भी इस साल पति के साथ पहली बार दिवाली मनाएंगी. उन्होंने 11 मार्च 2026 को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर (Gaurav Kapur) के साथ शादी की थी. दोनों ने मुंबई में अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सादगी से शादी की. इसके बाद उन्होंने फिल्म और टीवी जगत के दोस्तों के लिए रिसेप्शन भी रखा था. शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं.
ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' प्रभास की 'आदिपुरुष' को नहीं दे पाई मात, इतने करोड़ से रह गई पीछे
Dhanteras Online Gold Buying: आज धनतेरस पर 10 रुपये में खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड, 3% कैश बैक; चेक करें सभी ऑफर
Dhanteras Online Gold Buying: इस धनतेरस पर कई कंपनियों डिजिटल गोल्ड खरीदने पर अच्छा ऑफर दे रही है। एक ऐप ऐसा भी है जहां से 10 रुपये भी डिजिटल सोना खरीद सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan









