Speaker Om Birla ने स्वीकार किया Srinagar सांसद Aga Syed Ruhullah Mehdi का इस्तीफा
नयी दिल्ली, छह नवंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लोकसभा सचिवालय के अनुसार , उनका इस्तीफा तीन नवंबर 2026 से प्रभावी माना गया है। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मेहदी ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है।
मेहदी ने तीन नवंबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। पार्टी नेतृत्व से उनके मतभेद मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे और अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग के मुद्दे पर थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी अपने चुनावी वादों से पीछे हट गई है।
वर्ष 2024 में वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर श्रीनगर से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। इस्तीफे के बाद उन्होंने नए राजनीतिक संगठन की संभावना के भी संकेत दिए हैं।
सीवान में दुकानदार की जलकर मौत पर बड़ा सस्पेंस! पुलिस बोली- आत्महत्या, परिजन बोले- हत्या; दुकान के अंदर आखिर हुआ क्या?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








